ताजा खबर
एनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलबारिडीह स्टूडेंट्स क्लब का भूमि पूजन संपन्न, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समितिएनआईटी जमशेदपुर में मना हिंदी दिवस, हिंदी को ज्ञान और नवाचार की भाषा बनाने का आह्वानउम्र छोटी, सोच वैश्विक: गुलमोहर के अक्षत ने नवाचार की दुनिया में रचा इतिहासआदित्यपुर में सनसनी: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, तफ्तीश में जुटी पुलिसट्रक पार्क में 1962 से जारी ऐतिहासिक परंपरा: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजनआदित्यपुर: प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पीएम मोदी के जनसेवा आधारित नेतृत्व को सराहा, केंद्र की गिनाईं उपलब्धियांनदी के तेज़ बहाव में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, साकची थाना पुलिस कर रही पूछताछजमशेदपुर: विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ संदीप पाल की मौत, क्षेत्र में सनसनीजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के आवास के पास भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र की मौत पर जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनीजमशेदपुर में भारी वाहनों से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग: ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने प्रशासन से की नो-एंट्री सख्त करने की अपीलबारिडीह स्टूडेंट्स क्लब का भूमि पूजन संपन्न, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समिति

एक नई सोच, एक नई धारा

मेरे बेटे को सिखाएँ..

अमेरिकी राष्ट्रपति- अब्राहम लिंकन ने यह पत्र अपने बेटे के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लिखा था, जो एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

Abraham Lincoln
Abraham Lincoln 

सम्माननीय श्रीमान,

मैं जानता हूँ कि इस दुनिया में सारे लोग अच्छे और सच्चे नहीं हैं। यह बात मेरे बेटे को भी सीखनी होगी, पर मैं चाहता हूँ कि आप उसे यह बताएँ कि हर बुरे आदमी के पास भी अच्छा हृदय होता है। हर स्वार्थी नेता के अंदर अच्छा लीडर बनने की क्षमता होती है। मैं चाहता हूँ कि आप उसे सिखाएँ कि हर दुश्मन के अंदर एक दोस्त बनने की संभावना भी होती है। ये बातें सीखने में उसे समय लगेगा, मैं जानता हूँ। पर आप उसे सिखाइए कि मेहनत से कमाया गया एक रुपया, सड़क पर मिलने वाले पाँच रुपए के नोट से ज्यादा कीमती होता है।

आप उसे बताइएगा कि दूसरों से जलन की भावना अपने मन में ना लाएँ। साथ ही यह भी कि खुलकर हँसते हुए भी शालीनता बरतना कितना जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि आप उसे बता पाएँगे कि दूसरों को धमकाना और डराना कोई अच्‍छी बात नहीं है। यह काम करने से उसे दूर रहना चाहिए।

आप उसे किताबें पढ़ने के लिए तो कहिएगा ही, पर साथ ही उसे आकाश में उड़ते पक्षियों को, धूप में हरे-भरे मैदानों में खिले-फूलों पर मँडराती तितलियों को निहारने की याद भी दिलाते रहिएगा। मैं समझता हूँ कि ये बातें उसके लिए ज्यादा काम की हैं।

मैं मानता हूँ कि स्कूल के दिनों में ही उसे यह बात भी सीखनी होगी कि नकल करके पास होने से फेल होना अच्‍छा है। किसी बात पर चाहे दूसरे उसे गलत कहें, पर अपनी सच्ची बात पर कायम रहने का हुनर उसमें होना चाहिए। दयालु लोगों के साथ नम्रता से पेश आना और बुरे लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। दूसरों की सारी बातें सुनने के बाद उसमें से काम की चीजों का चुनाव उसे इन्हीं दिनों में सीखना होगा।

आप उसे बताना मत भूलिएगा कि उदासी को किस तरह प्रसन्नता में बदला जा सकता है। और उसे यह भी बताइएगा कि जब कभी रोने का मन करे तो रोने में शर्म बिल्कुल ना करे। मेरा सोचना है कि उसे खुद पर विश्वास होना चाहिए और दूसरों पर भी। तभी तो वह एक अच्छा इंसान बन पाएगा।

ये बातें बड़ी हैं और लंबी भी। पर आप इनमें से जितना भी उसे बता पाएँ उतना उसके लिए अच्छा होगा। फिर अभी मेरा बेटा बहुत छोटा है और बहुत प्यारा भी।

error: Content is protected !!