एक नई सोच, एक नई धारा

राँची : बस से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में बस से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। लोअर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में उक्त व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर मृतक की पहचान खूंटी जिला निवासी रतन टोपनो के रूप में हुई है। रतन की मौत किसी साजिश का नतीजा है या यह स्वाभाविक मौत है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। खादगढ़ा टीओपी मंटू सिंह छानबीन में जुटे हैं।

n47856997416783690144215b5a5f7a737af6e797c41b0fa66883d5976f53c4e8d86905484729754a5b3769

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को खादगढ़ा बस स्टैंड में आरजू नाम की बस में रतन का शव मिला। बस कोलकात से रांची के बीच चलती है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बारीडीह में बरामद की गयी लाश की हुई पहचान
28ce0462 dd4d 4834 8e02 8e74375fb01d 1658746868464

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह भोजपुर कॉलोनी के पुलिया के नीचे से होली के दिन बरामद किये गये शव की पहचान हो गयी है। मृतक सुनील गोप है, जिसकी उम्र 44 साल बतायी जा रही है. वह हाईवे पर स्थित पोखारी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुनील गोप अपने रिश्तेदार के घर गा था. वहां से लौटते वक्त बुधवार को देर हो जाने के कारण उसे नदी के उस पार जाने के लिए नाव नहीं मिली. नाव नहीं मिलने के कारण वह नदी को तैरकर पार करने की कोशिश की, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. वह कुली का काम करता था. पोखारी के एक साथी के साथ ही वह गया था. नदी में चट्टान ज्यादा होने के कारण वह चट्टान सेटकरा गया, जिससे उसको चोटें आयी है, ऐसी संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टेल्को लोयोला स्कूल के एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का आरोप
Loyola School Telco

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित लोयोला स्कूल के लेखापाल (एकाउंटेंट) फादर जेराल्ड रवि डिसूजा के खिलाफ बिरसानगर थाने में 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एसएस इंटरप्राईजेज के मालिक के वेणु गोपाल ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद बिरसानगर पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना के संबंध में के वेणुगोपाल के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि वेणु गोपाल वर्ष 2014 से लोयोला स्कूल में निर्माण कार्य से जुड़े रहे हैं। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके साथ गलत हो रहा है. प्राथमिकी के मुताबिक, हुरलुंग लोयोला में पिछले साल जुलाई में कुछ निर्माण कार्य करने के बाद वेणुगोपाल ने 53 लाख 30 हजार का बिल दिया जिसका भुगतान नहीं किया गया

लेखापाल की तरफ से कहा गया कि काली ईंट की जगह लाल ईंट लगानी होगी. प्राथमिकी में लिखा है कि वेणुगोपाल ने काली ईंट हटाकर लाल ईंट लगाई जिससे 18 लाख का उन्हें नुकसान हो गया. बावजूद इसके भुगतान की बारी आने पर उन्हें 14 लाख 39 हजार ही दिए गए. बकाया 38 लाख का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं लोयोला स्कूल के कैंपस में वेणुगोपाल ने अपना एक गोदाम बनाया था जिसमें 20 लाख का सामान रखा था। वेणुगोपाल का आरोप है कि उस गोदाम को भी हड़प कर काम के लिए दूसरे ठेकेदार को रख लिया गया है.। इस प्रकरण से 2022-23 के बीच वेणुगोपाल को कुल 76.90 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वेणुगोपाल ने बिरसानगर पुलिस से लोयोला स्कूल के लेखापाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जमशेदपुर में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में आगामी 14 मार्च से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इसको लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि इस साल माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें 26 हजार 2 सौ 37 बच्चे परीक्षा देंगे. जबकि इंटरमीडिएट के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 24 हजार 7 सौ 02 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा संपन्न होगी, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होगी. इसके लिए दोनों कुल 101 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए.

बर्मामाइंस में सड़क किनारे सो रहे अधेड़ को कार ने कुचला, स्थानीय लोगों में आक्रोश किया सड़क जाम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर जाने वाले सड़क के समीप सो रहे एक गरीब को बीती रात कार वाले ने धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद कार गुन्टी से जा टकराई. जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने कार चालक को पकड़ लिया. वहीं घटना में गरीब साजिद (50) का पैर टूट गया.

कार में चार युवक सवार थे. जो उस गरीब को उठाकर इलाज के लिए एमजीएम ले जाने की बात कहकर कार लेकर वहां से चले गए. वही जिस जगह पर घटना हुई है वहां पीसीआर वैन भी थी. जो उस कार के पीछे-पीछे गयी. लेकिन गुरुवार सुबह जब उस व्यक्ति का कुछ भी पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया.स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होता देख बर्मामाइंस थाना प्रभारी अजय तिवारी ने लोगों को समझा जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया. थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त कार का पता चल चुका है जिसकी जांच चल रही है.

भारत की डिग्री को ऑस्ट्रेलिया में भी मान्यता बोले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनिज- छात्रों को देंगे स्कोलरशिप

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने बुधवार शाम को घोषणा की कि उनके देश और भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है।

अल्बनीस ने एक कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि ‘हमारे द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दे दिया है।

भारतीय डिग्री को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता

पीएम अल्बनीस ने कहा कि नए मैकेनिज्म का मतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो आपकी कड़ी मेहनत से अर्जित डिग्री को घर लौटने पर मान्यता दी जाएगी. यदि आप ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या वाले भारतीय प्रवासियों के समूह (500,000 और इसका बढ़ना जारी है) के सदस्य हैं, तो आप अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे कि आपकी भारतीय योग्यता को ऑस्ट्रेलिया में मान्यता दी जाएगी।

व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था

अल्बनीज ने कहा कि यह किसी भी देश के साथ भारत द्वारा स्वीकृत सबसे व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था है. इसने भारतीय छात्रों को नवीन और अधिक सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्रदाताओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया. यह शिक्षा संस्थानों को एक दूसरे के साथ साझेदारी करने के नए तरीकों पर विचार करने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।

विदेशीपर्यटकों के लिएभारत घूमना होगा सस्ता, जल्द ही यह काम करने जा रही है सरकार

विदेशी पर्यटकों (Foreign Tourists) के लिए भारत एक आकर्षक गंतव्य है. अमेरिका और यूरोप समेत तमाम अन्य देशों से लाखों पर्यटक हर साल भारत घूमने-फिरने आते हैं.

अब इन पर्यटकों के लिए भारत में घूमना-फिरना और शानदार अनुभव होने वाला है. सरकार अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी में एक बहुप्रतीक्षित बदलाव करने जा रही है, जिससे विदेशी पर्यटकों को ठीक-ठाक बचत होगी.

लंबे समय से हो रही है मांग

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक ताजा खबर के अनुसार, विदेशी पर्यटकों को भारत में की गई खरीदारी पर जीएसटी रिफंड देने के लंबे समय से अटके प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल सकती है. काफी समय से ऐसी मांग उठती आई है कि विदेशी पर्यटकों को भारत में की गई खरीदारी पर चुकाए गए माल एवं सेवा कर का रिफंड दिया जाना चाहिए. अब सरकार इस जल्दी ही अमलीजामा पहनाने की तैयारी में है.

पर्यटकों को होगा ये लाभ

खबर में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को जीएसटी रिफंड दिए जाने की प्रक्रिया और इसके नियम तय करने के लिए जल्द काम शुरू होगा. सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस बदलाव को सरकार अगले साल की शुरुआत ये लागू कर सकती है. इसका मतलब हुआ कि साल 2024 से विदेशी पर्यटकों के लिए भारत घूमना सस्ता हो जाएगा.

कई देशों में पहले से लागू

आपको बता दें कि अमेरिका समेत कई देशों में पहले से ही विदेशी पर्यटकों के लिए इस तरह की व्यवस्था लागू है. अमेरिका की बात करें तो वहां कोई भी विदेशी पर्यटक अन्य आम खरीदारों की तरह शॉपिंग पर स्थानीय करों का भुगतान करता है, लेकिन उन्हें वापसी के समय चुकाए गए करों का रिफंड मिल जाता है. जब ऐसे विदेशी पर्यटक अमेरिका से अपने देश लौट रहे होते हैं, तब उन्हें एयरपोर्ट पर रिफंड दे दिया जाता है.

अभी तय नहीं है प्रक्रिया

भारत में भी एकीकृत जीएसटी अधिनियम के तहत इस बारे में प्रस्ताव किया गया है. अधिनियम के तहत प्रस्ताव है कि अगर कोई विदेशी पर्यटक भारत में खरीदारी करता है और खरीदी गई चीजों को अपने साथ वापस लेकर जाता है, ऐसी स्थिति में उसे चुकाए गए अप्रत्यक्ष कर रिफंड कर दिए जाएंगे. हालांकि इसे लेकर समस्या ये है कि अभी तक जीएसटी रिफंड के इन मामलों के लिए नियम निर्धारित नहीं किए गए हैं और न ही इनकी प्रक्रिया तैयार की गई है. सूत्रों का कहना है कि अब चूंकि नई कर व्यवस्था यानी जीएसटी की प्रणाली ठीक-ठाक स्थिर हो चुकी है, तो कई सालों से अटके चुनिंदा सुधारों में से एक विदेशी पर्यटकों को रिफंड को मूर्त रूप देने पर विचार हो रहा है.

इस तरह से होगा अमल

विदेशी पर्यटकों को जीएसटी रिफंड करने का प्रस्ताव सबसे पहले जीएसटी काउंसिल के पास जाएगा. काउंसिल से इसकी प्रक्रिया और नियमों को अंतिम रूप मिलेगा. इसके बाद प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां इसके ऊपर अंतिम मुहर लगेगी. सूत्रों का कहना है कि जब सरकार इस पर अंतिम मुहर लगा देगी, उसके बाद केंद्र व राज्यों के जीएसटी प्राधिकरण बदलाव पर धीरे-धीरे अमल करने को प्राथमिकता दे सकते हैं. इसे पूरी तरह से अमल में लाने से पहले प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा सकता है.

पटना: नेपाली नगर के झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग, मची अफरा – तफरी

पटना के राजीव नगर क्षेत्र के नेपालीनगर के झोपड़पट्टी में आग लगने से अफरातफरी मची हुई है। इस दौरान कई झोपड़ियां आग के हवाले हो गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुँच चुकी है और आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगी हुई है। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। ख़बर मिलने तक कई झोपड़ियां आग में जलकर खाक हो गयी। आग की लपटों ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया।

वहीं स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर मौजूद दिखे। आगजनी की इस घटना के बाद आशियाना-दीघा रोड पर राजीव नगर थाने के पास जमकर हंगामा भी किया गया। वहीं इस घटना की चपेट में आकर किसी तरह के जान-माल की क्षति हुई या नहीं, इसका खुलासा अभी बाकी है। लोगों के माध्यम से यह सुनने को आया है कि आग लगने के बाद अंदर रखे गैस सिलेंडर भी इसकी जद में आए और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

झारखंड की 3 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इस बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया सम्मान

झारखंड: विश्व भर में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड की तीन महिलाओं को जलापूर्ति पाइपलाइनों के नेटवर्क को बनाए रखने, उनके गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पानी के संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित किया है।

Screenshot 2023 0309 110327

पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल

राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं में से दो महिला कोडरमा जिले से है वहीं, एक महिला रांची की है। बता दें कि इसमें कोडरमा के मरकछो प्रखंड के अरकोसा गांव की पूजा देवी और कझीटांड़ की पार्वती देवी और रांची के कांके प्रखण्ड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।

गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित

जहां पूजा देवी को उनके गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया, वहीं पार्वती देवी को उनके जल संरक्षण अभियानों के लिए ‘कैच द रेन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुन्नी देवी को उनके गांव में पाइपलाइनों के संचालन और रखरखाव के लिए ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। अपने काम के बारे में बताते हुए, पूजा ने कहा, “लोगों को प्लास्टिक को ना कहने के लिए राजी करना आसान नहीं था और मुझे ग्रामीणों को अपनी दिनचर्या से पूरी तरह से प्लास्टिक से दूर रहने के लिए मनाने में छह साल लग गए।”

पानी के संरक्षण के लिए छोटे चेक डैम बनाए गए

इस बीच, जल संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित पार्वती देवी ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए उनके सह-ग्रामीणों की मदद से छोटे चेक डैम बनाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि अभियान के बाद, बारिश का पानी हमारे खेतों में जमा हो जाता है और पानी की बर्बादी नहीं होती है। मेरे गांव के लोग अब इतने चिंतित और जागरूक हैं कि उन्होंने बाहर निकलने वाले पानी को इकट्ठा करने के लिए हैंडपंपों और कुओं के पास गड्ढे बना दिए हैं ताकि बर्बादी न हो।

दुःखद : एक हँसता सूरज ढल गया, मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, जानी मानी हस्तियों ने जताया शोक

मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमें में है। बताया गया है कि सतीश कौशिक का बुधवार रात निधन हो गया। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में है। पोस्टमार्टम के बाद उनकी बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने होली के जश्न को लेकर ट्वीट भी किया था। अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे। जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की।

20230309 104206


अनुपम खेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने ड्राईवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा।” इससे पहले अनुपम खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर करीब 3 बजे अभिनेता का शव मुंबई पहुँच जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”मुझे पता है कि मृत्यु अंतिम सत्य है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे अपने सबसे अच्छे दोस्त सतीश कौशिक के बारे में ऐसा लिखना होगा। 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्ण विराम। तुम्हारे बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश। ओम शांति”

Screenshot 2023 0309 104309

कंगना रणौत ने कही ये बात

‘कंगना रणौत ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, “आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।”

Screenshot 2023 0309 104139

मुख्यमंत्री योगी ने दिए श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया “प्रख्यात अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक श्री सतीश कौशिक जी का निधन अत्यंत दुःखद तथा फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

Screenshot 2023 0309 104110
eक़
error: Content is protected !!