देश के वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वेद प्रताप अपने घर के बाथरूम में फिसल गये, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ है, जिसके तुरंत बाद उन्हें गुडगांव के प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
हाफिज सईद का लिया था इंटरव्यू
वैदिक ने 2014 में पाकिस्तान के खूंखार आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। वैदिक ने एक पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पाक और भारत चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।
संसद पर भी की थी विवादत टिप्पणी
वेद प्रताप वैदिक ने जब पाकिस्तान में जाकर हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया तो उसने पीएम मोदी को लेकर गलत बातें कहीं थी। वहीं, भारत लौटने पर उनका भारी विरोध भी हुआ और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा तक चलाने की मांग उठी।
दो सासंदों ने उनपर कार्रवाई की मांग की तो वैदिक ने कहा था कि वे किसी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से कोई समझौता नहीं किया, जो मैं डरूं। वैदिक ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ केवल दो सांसदों ने कार्रवाई की मांग की है, अगर सभी सांसद भी मुझे गिरफ्तार करने की बात कहे तब भी मैं नहीं डरता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की बात अगर संसद करती है, तो मैं उसपर थूकता हूं।
कई बड़े मीडिया संस्थानों में किया काम
वेदप्रताप वैदिक ने कई सालों तक बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया। उन्होंने 10 साल पीटीआई-भाषा के संस्थापक-संपादक की जिम्मेदारी संभाली। जीवन के आखिरी मोड़ तक उनके कई प्रमुख अखबारों में राजनीति और अन्य समाजिक विषयों पर लेख छपते रहे।
चाकुलिया : सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेहड़ा एवं चाकुलिया थाना अंतर्गत मटियाबांधी तथा रेंगढ़पहाड़ी में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया। 03 अवैध शराब बिक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
जब्त शराब :-
Kingsgold whisky 750ml (For sale in Arunachal pradesh only)- 18 पीस
McDowells Rum 180ml (For sale in West Bengal only)-48 पीस
Imperial Blue whisky 180ml- 02 पीस कुल विदेशी शराब- 21.75 लीटर
Kingfisher beer 650ml (For sale in West Bengal only)- 15 पीस
Heyward Beer 500ml (For sale in West Bengal only)- 7 पीस कुल बियर:-13.25 लीटर
इंडियन आर्मी में अग्निवीर के तौर पर शामिल होने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। वे उम्मीदवार जो इच्छुक होकर भी किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए अब आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2023 थी जिसे आगे बढ़ाकर 20 मार्च 2023 कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हुए थे।
यहाँ भरें फॉर्म
वे कैंडिडेट्स जो इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – joinindianarmy.nic.in
जानें किस पद पर होनी है भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग नोटिस जारी हुआ था। जैसे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब वगैरह। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। जैसे अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन आदि।
सबसे पहले होगी लिखित परीक्षा
चूंकि इन भर्तियों के लिए बड़ी तादाद में आवेदन आ रहे थे इसलिए छंटनी करने के लिए इंडियन आर्मी ने लिखित परीक्षा का फैसला लिया है। पहले चरण में कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा के माध्यम से सेलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है। मोटे तौर पर 8वीं से 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही जरूरी है कि इन कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट वगैरह डिजिलॉकर एकाउंट से जुड़े हों। ये भर्ती चार साल के लिए होगी। इसके बाद 75 प्रतिशत सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा और केवल 25 फीसदी को स्थायी नियुक्ति मिलेगी।
वृंदावन (मथुरा)। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी…इस भजन के माध्यम से मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम भाव व्यक्त किया गया है, लेकिन औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है।
वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी रक्षा ने शनिवार को उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई। रक्षा सोलंकी औरैया के बिधूना कस्बे की रहने वाली हैं। पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि जुलाई 2022 बेटी उनके साथ वृंदावन आईं थी और अपना सब कुछ कन्हैया को मान बैठीं। तभी से वह ठाकुर जी के साथ शादी की रट लगाए हुई थी। बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके। रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। पिता पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। रक्षा सोलंकी ने कहा कि उसे पिछले काफी समय से सपने आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण उनके पास आए हैं और उसके गले में वरमाला डालीं। शादी के लिए चारों ओर से सामाजिक दबाव बन रहा था तो कन्हैया के साथ ही शादी कर ली।
जयपुर. फिल्म ‘पद्मावत’ के जबर्दस्त विरोध के चलते देशभर के मीडिया की सुर्खियों में आई करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी नहीं रहे। 13 मार्च को कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कालवी गांव में होगा। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने रात करीब 2 बजे उनके निधन की पुष्टि की। कालवी को जून, 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। कालवी को उत्तेजक भाषणों के लिए जाना जाता था। ‘पद्मावत’ के विरोध के दौरान उन्होंने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खुलेआम धमकी दी थी। वे फिल्म से कुछ सीन हटान और नाम बदलने की मांग कर रहे थे, जिसे मान लिया गया था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर भी ऐसा ही विरोध हुआ था।
लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकीपढ़ाई अजमेर में पूर्व राजपरिवारों के पसंदीदा स्कूल मेयो कॉलेज से हुई थी। कालवी की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ थी। एक बार चित्तौड़ में जौहर स्वाभिमान सम्मेलन में उन्होंने कहा था-मैंने अपने पिता से सीखा है, जो डर गया, वो मर गया। जो झुक गया, वह रह गया। जो जात का नहीं, वह अपने पिता और राष्ट्र का नहीं।
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी की कुशलक्षेम जानने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची थीं।
कालवी बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्र में मंत्री रहे थे। 1993 में कालवी ने नागौर से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, पर हार गए थे। 1998 के लोक सभा चुनावों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, तब भी हार गए थे।
पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के साथ करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी।
समय और परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें। अतिउत्साह न दिखाएं। आर्थिक विषयों में धैर्य रखें। परिवार के लोगों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी। करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे। बड़प्पन का भाव रखेंगे। कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे। आकस्मिकता बनी रह सकती है। कामकाज पर फोकस बढ़़ाएं। संकोच रहेगा। शुभ अंक : 6 और 9 शुभ रंग : सिंदूरी
वृष
महत्वपूर्ण कार्यां में गति बनाए रखेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। कार्यां में सक्रियता लाएंगे। योजनाओं में गति रखेंगे। औद्योगिक मामले संवरेंगे। मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी। उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे। सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे। नियमों की अनदेखी से बचें। व्यवस्था पर बल बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। साझीदारी पर बल बनाए रखेंगे। जीवनसाथी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेगा। शुभ अंक : 5 6 और 9 शुभ रंग : शहद समान
मिथुन
परिश्रम से परिणाम के अवसर बढ़ेंगे। आवश्यक मामलों में सहजता दिखाएंगे। कामकाज पर ध्यान देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे। आस्था विश्वास बनाए रहेंगे। सेवाक्षेत्र के प्रयास अधिक प्रभावी बनेंगे। करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा। अनुभवियों की सुनेंगे। स्थिरता पर बल रहेगा। सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ें। व्यवस्था पर भरोसा रखें। सरलता रखें। शुभ अंक : 3 5 और 6 शुभ रंग : पीच कलर
कर्क
साहस और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। कामकाज सुधार पर बना रहेगा। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रवर्ग अच्छा करेगा। जीत पर जोर रखेंगे। जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। करीबियों के साथ मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। लाभ के अवसर रहेंगे। शुभ अंक : 2 5 6 और 9 शुभ रंग : रेड रोज
सिंह
व्यक्तिगत प्रयासों में गति बनाए रखेंगे। प्रबंधन के मामले संवार पाएंगे। कला कौशल पर जोर रहेगा। परिवार से करीबी बढ़ाएंगे। व्यवहार पर फोकस रखेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे। घर में हर्ष आनंद रह़ेगा। निजी मामले पक्ष में बनेंगे। संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी। प्रशासनिक प्रयास गति पाएंगे। अपनों को आदर सम्मान दें। धैर्य धर्म का पालन रखेंगे। रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी। निजी विषयों में शुभता सहजता रखेंगे। परंपराएं निभाएं। भवन वाहन के मामले हल होंगे। भावुकता से बचें। शुभ अंक : 1 5 और 9 शुभ रंग : चेरी रेड
कन्या
जीत का जज्बा बनाए रहेंगे। प्रयासों में तेजी आएगी। भाईचारा मजबूत होगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे। सहकारिता में वृद्धि होगी। विविध मामले संवरेंगे। बड़ों का आदर बनाए रखेंगे। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा। बंधुजनों का सहयोग बढे़गा। पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रशासनिक कार्य सधेंगे। सक्रियता बनाए रखें। शुभ अंक : 1 5 और 6 शुभ रंग मडकलर
तुला
परिवार के लोग प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे। अतिथियों का आगमन बना रहेगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनस्तर सुधार पर रहेगा। संकोच में कमी आएगी। संपर्क और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। आर्थिक मामलों को गति मिलेगी। भव्यता और साज संवार बनी रहेगी। शुभकार्यां से जुड़ेंगे। भेंट के अवसर बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। शुभ अंक : 5 6 और 8 शुभ रंग : मैजेंटा
वृश्चिक
निजी विषयों में सक्रियता आएगी। श्रेष्ठ कार्या से जुडे रहेंगे। रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रयासों में अनुकूलन बना रहेगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे। संकोच दूर होगा। कार्य व्यापार संवार लेंगे। अनुबंधों के योग बनेंगे। नवाचार बनाए रखेंगे। संबंधों में सुधार होगा। सभी प्रभावित होंगे। नवीन शुरूआत हो सकती है। जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा। प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है। सक्रियता दिखाएंगे। शुभ अंक : 3 6 और 9 शुभ रंग : लाल
धनु
महत्वपूर्ण कार्यां में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। निवेश एवं विस्तार की सोच बनी रहेगी। बड़ों की सलाह से चलेंगे। कामकाज में सहजता रहेगी। आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे। नीति नियम के अनुसार कार्य करेंंगे। समता और न्याय पर जोर रखेंगे। वैदेशिक कार्याेंमें गति आएगी। बजट के अनुसार चलेंगे। कार्यगति धीमी रह सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे। त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी। सभी का सम्मान रखेंगे। प्रबंधन में सहज रहेंगे। शुभ अंक : 3 5 6 और 9 शुभ रंग : ऑरेंज
मकर
आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे। करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। विभिन्न प्रयासों में लाभ और सफलता पाएंगे। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। नए स्त्रोत निर्मित होंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। करियर कारोबार में फोकस रखेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। लंबित धन प्राप्त होगा। प्रभाविता और पेशेवरता बनी रहेगी। चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे। मित्र मदद करेंगे। शुभ अंक : 5 6 8 और 9 शुभ रंग : रस्ट कलर
कुंभ
प्रबंधन प्रशासन के विषय पक्ष में बने रहेंगे। कला कौशल के प्रयासो में मदद बनी रहेगी। अनुभव का लाभ उठाएंगे। पैतृक विषयों को गति मिलेगी। पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे। असहजताएं स्वतः दूर होंगी। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा। सक्रियता बढ़ाएं। कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी। विविध कार्या में तेजी आएगी। उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी। लाभ का प्रतिशत संवारेगा। शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे। कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे। शुभ अंक : 5 6 और 8 शुभ रंग : गोमेद समान
मीन
भाग्य की प्रबलता से लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी। करियर कारोबार में तेजी आएगी। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। सभी का समर्थन रहेगा। अवसरों को भुनाएंगे। कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा। पुण्यार्जन में वृद्धि होगी। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का समर्थन बढ़ेगा। सभी कार्य सधेंगे। साख सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी। महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे। उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। शुभ अंक : 3 5 6 और 9 शुभ रंग : सनराइज
सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया. कहा कि मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) एवं इंडियन कॉपर कॉप्लेक्स (आईसीसी) का प्लांट वर्ष 1932 से स्थापित है. लेकिन उक्त प्लांट पिछले 3 साल से बंद पड़ा हुआ है क्योंकि आईसीसी प्लांट में एचसीएल की ही मलाजखंड इकाई ने सप्लाई होने वाली ताम्र सांद्र अयस्क की आपूर्ति बंद कर दी है. साथ ही ताम्र सांद्र अयस्क सीधे बाजार में बेच रही है. सांद्र अयस्क की कमी के कारण आईसीसी स्मेल्टर बंद है.
सांसद ने संसद में कहा कि एचसीएल प्रबंधन प्लांट को बेचने का मन बना रही है जिसके कारण उक्त क्षेत्र के आसपास के निवासियों, कार्यरत मजदूरों एवं कामगारों में भारी आक्रोश है. कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल से असंगठित क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चले हैं. जो चिंता का विषय है. वहीं उन्होंने मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित राखा कॉपर एवं चापड़ी माईस के बीते दो दशक से बंद रहने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माईस को चालू कराने के लिए लीज पर 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराया था, ताकि बंद खदाने चालू हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके. कंपनी प्रबंधन के द्वारा फरवरी 2019 में भूमि पूजन भी किया गया था. लेकिन एचसीएल प्रबंधन द्वारा ढाई वर्ष बीतने के बाद भी माईस को खोलने हेतु निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई. सांसद ने केंद्र सरकार से उपरोक्त माइंस को अविलंब चालू कराने की मांग की.
सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ चांदनी चौक जंगल के किनारे एक फेरीवाले ने हाथी को देखकर सेल्फी लेने लगा और वह हाथी का शिकार हो गया. सेल्फी लेने के क्रम में ही अचानक से हाथी उसके पास पहुंच गयी थी और उसकी पटक-पटक कर जान ले ली. उसकी पहचान बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहनेवाले अशरफुल हक (37) के रूप में ही है. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है
अशरफुल गांव में करता था फेरी का काम
अशरफुल के बारे में गांव के लोगों का कहना है कि वह कुछ दिनों से इसी गांव में रहकर फेरी करने का काम करता था. इसके पहले भी हाथी से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से एक बार फिर से गांव के लोगों में दहशत है. लोग भयभीत हैं और अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगा रहे हैं।
जमशेदपुर : सोनारी झाबरी बस्ती की रहनेवाली महिला अपने बच्चे का रिजल्ट लाने के लिये सोमवार की सुबह 9 बजे बिष्टूपुर के प्रेम ज्योति स्कूल जा रही थी। इस दौरान ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे बिष्टूपुर सर्किट हाउस एरिया रोड नंबर एक पर हैंड बैग की छिनतई कर फरार हो गये। इस दौरान लोगों की नजर बदमाशों पर पड़ गयी थी और उसे बिष्टूपुर गोलचक्कर पर पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई करने के बाद बिष्टूपुर पुलिस को बुलवाकर सुपुर्द कर दिया गया।
महिला के बारे में बताया जा रहा है कि महिला पैदल ही स्कूल की तरफ।जा रही थी। इस दौरान ही बाइक सवार ने महिला के पास बैग देख लिया था। इसके बाद दोबारा वापस आकर बदमाशों ने फिर से महिला का पीछा किया और ओवरटेक करते हुये पीछे बैठा बदमाश ने बैग की छिनतई कर ली। घटना के बाद महिला की ओर से शोर मचाने के बाद सड़क।पर आवागमन करनेवाले लोगों को घटना की जानकारी मिल गयी। इसके बाद बाइक सवार व अन्य लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया और उसे दबोच लिया। गुस्साये लोगों ने आरोपी की पकड़कर पिटाई कर दी और बैग भी बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ऑस्कर के 95वें संस्करण पर सभी की निगाहें टिकी थीं। इस बार भारत की ओर से तीन फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरीज में अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसमें से दो फिल्मों ने ऑस्कर में बाजी मार ली है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में ऑस्कर का आयोजन हुआ जहां फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी और लिरिस्ट चंद्रबोस ने मंच पर अवॉर्ड हासिल किया।
फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था।
फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था। वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो हो गया सो हो गया, वे ऐसे हाथ पे हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं हैं और उन्होंने फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था।
इसके अलावा इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा। भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया। RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। ये एक शॉर्ट फिल्म थी और इसे बेस्ट डॉक्युमेंट्री की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसकी कहानी जानवरों को लेकर संवेदनशीलता पर आधारित थी और इसमें रघु नाम के एक बेबी हाथी की कहानी दिखाई गई थी।