एक नई सोच, एक नई धारा

आज का राशिफल : 15 मार्च 2023, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 2

मेष

लंबित कार्यां में गति आएगी, अवरोध स्वतः दूर होते नजर आएंगे। धर्म आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। भाग्यपक्ष बलवान बनेगा। सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे, पुण्यार्जन बढ़ेगा, संकोच छोड़ेंगे, बड़प्पन बढ़ेगा। सकारात्मक परिस्थियितों का लाभ उठाएंगे। विभिन्न योजनाओं में गति आएगी। बड़े लक्ष्य साधेंगे, उच्च शैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. लंबित योजनाएं संवरेंगी। भेंट चर्चाओं में सहज होंगे। चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे।
शुभ अंक : 6 7 और 9
शुभ रंग : बादामी

वृष

परिवार से तालमेल बनाकर चलेंगे। सीख सलाह पर बल देंगे। नीति नियम बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य संबंधी सजगता बढ़ाएंगे। पूर्व मामले उभर सकते हैं। विरोधी सक्रियता रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में धैर्य दिखाएं। सामंजस्यता बनाए रखें। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं। भावुकता पर नियंत्रण बढ़ाएं। बड़ों के सानिध्य पर जोर दें। परिजनों से सीख सलाह रखेंगे। आकस्मिक घटनाक्रम रह सकते हैं। चालाक लोगों के प्रभाव में आने से बचें। नए संबंधों में सहज दूरी बनाए रखे।
शुभ अंक : 5 6 और 7
शुभ रंग : समुद्री

मिथुन

आर्थिक लाभ में अपेक्षित वृद्धि बनी रहेगी। पेशेवर पक्ष बेहतर रहेगा। सीख संपर्क पर फोकस रखेंगे। अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। भूमि भवन के मामले पक्ष में बनेंगे। प्रबंधकीय प्रयासों में तेजी बनाए रहेंगे। करियर व्यापार में समय देंगे। मित्र संबंधो में घनिष्ठता बढ़ेगी। आवश्यक कार्यां पर जोर देंगे। साझा कार्यां और अनुबंधों में सक्रियता दिखाएंगे। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत होंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे, विनम्रता बढ़ाएंगे।
शुभ अंक : 5 6 और 7
शुभ रंग : फिरोजी

कर्क

बजट के अनुसार आगे बढ़ेंगे। रुटीन बेहतर रखेंगे। व्यवस्था पर जोर देंगे। विपक्ष की सक्रियता बनी रहेगी। सावधानी से आगे बढ़ें। लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं। सजगता बनाए रहें, मेहनत के मामले संवरेंगे। तर्कशीलता एवं तथ्यात्मक व्यवहार रखें। लक्ष्यगत गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आवश्यक सूचना प्राप्त हो सकती है। पेशेवरता व अनुशासन बढाएंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। सबसे बनाकर चलें सेवा कार्यां में गति बनी रहेगी। कामकाज में प्रलोभन में आने से बचेंगे।
शुभ अंक : 2 5 6 7
शुभ रंग : एक्वा कलर

सिंह

विभिन्न कार्यां में गति रहेगी। पेशेवर संबंधों में मजबूती रहेगी। करीबी जन उपलब्धियां पाएंगे। मित्र संबंध संवरेंगे। बौद्धिक प्रखरता बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। मेल मुलाकात में सहज रहेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी। आज्ञाकारिता रखेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे। उत्साह मनोबल से कार्य साधेंगे। सभी प्रभावित होंगे, व्यक्तिगत विषयों में अच्छा करेंगे। अनुशासन रखें, बड़ों की सुनें।
शुभ अंक : 1 5 6 और 7
शुभ रंग : आंवला समान

कन्या

निजता पर जोर बना रहेगा। घर परिवार में रुचि बढ़ाएंगे। परिजनों से सीख सलाह रखेंगे। वरिष्ठों का सानिध्य बढ़ाएंगे। भवन वाहन की खरीदी में रुचि लेंगे। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। रहन सहन प्रभावी रहेगा। भावुकता नहीं दिखाएं। रिश्तों पर जोर रखेंगे। तर्क विवाद से दूर रहेंगे। घरेलु मामले सामान्य रहेंगे। व्यवहार में सहजता सजगता लाएं। उमंग उत्साह बना रहेगा, पेशेवर अच्छा करेंगे। स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें, प्रबंधन संवरेगा। आरोप-प्रत्यारोप में न पड़ें।
शुभ अंक : 5 6 और 7
शुभ रंग : हरा

तुला

तेजी से आगे आने का भाव रहेगा। लक्ष्य पाने के लिए समय अच्छा बना हुआ है। साहस पराक्रम से सफलता बढ़ाएंगे। बंधुत्व भावना बल पाएगी। वाणिज्यिक मामलों को गति देंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। कम दूरी की यात्रा संभव है। बड़प्पन बढ़ाएंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। बड़ों से सानिध्य रहेगा। भेंटवार्ता में प्रभावी रहेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं। साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। संबंधों में सहज रहेंगे। सामाजिक कार्यां में सफलता पाएंगे। भाईचारा बढ़ाने पर जोर रखेंगे।
शुभ अंक : 5 6 और 7
शुभ रंग : स्काई ब्लू

वृश्चिक

पारिवारिक एवं व्यक्तिगत मामले पक्ष में बने रहेंगे। आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनस्तर संवार पर रहेगा। वाणी व्यवहार से सभी का मन जीतेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में समर्थन प्राप्त होगा। निजी मामले हल होंगे। मान सम्मान में वृद्धि रहेगी। रक्त संबंधियों से संपर्क बेहतर होगा। विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छे परिणाम पाएंगे। बचत बैंकिंग कार्यां में रुचि रहेगी। संग्रह संरक्षण पर ध्यान देंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ अंक : 6 7 और 9
शुभ रंग : एप्पल ग्रीन

धनु

सफलता का प्रतिशत उछाल पर बना रहेगा। बड़ी सोच बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। साझा अनुबंध सुधार पाएंगे। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएंगे। सृजन कार्यां से जुड़ेंगे। स्वयं पर ध्यान देंगे, बड़ा सोचेंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। शुभ प्रस्तावों को प्राप्त करेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। सबका साथ सहयोग समर्थन रहेगा। पहल करने की आदत बनी रहेगी।
शुभ अंक : 3 5 6 और 9
शुभ रंग : केले के समान

मकर

खर्च निवेश् के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। सूझबूझ और समन्वय से आगे बढ़ते रहें। लेनदेन पर नियंत्रण बढ़ाएं। वैदेशिक मामलों में सक्रियता आएगी। व्यवस्था का सम्मान करेंगे, विनम्र रहेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी। स्पष्टता रखेंगे। ठगों एवं धूर्तां से दूर रहें। नीति नियम बनाए रखेंगे। आवश्यक सूचना मिल सकती है। प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएंगे। यात्रा संभव है। सभी का सम्मान रखेंगे। बैर व क्रोध से बचाव रखेंगे। स्मार्टनेस बढ़ाएंगे। कामकाज सामान्य रहेगा।
शुभ अंक : 5 6 7 और 8
शुभ रंग : गहरा हरा

कुंभ

आर्थिक लाभ और विस्तार मामले सफल होंंगे। दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी। लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। करियर कारोबार में सफलता मिलेगी। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ चहुंओर शुभता रहेगी, उपलब्धियां बढ़ेंगी। उल्लेखनीय मामले बनेंगे, योजनाएं फलेंगी। अधिकारियों से भेंट होगी। वाणिज्यिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। परिजनों का सहयोग रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे, आय में वृद्धि रहेगी, तेजी रखेंगे।
शुभ अंक : 5 6 7 और 8
शुभ रंग : हल्का भूरा

मीन

प्रशासनिक संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। वरिष्ठों से सलाह रखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां में गति लाएंगे। तर्क संवाद को महत्व देंगे। सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठता बनाए रखेंगे। कामकाज उम्मीद के अनुरूप रखेंगे। वरिष्ठों से सलाह लेंगे। भावनात्मक मजबूती रहेगी। प्रबंध कार्यां से लाभ होगा। सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा। सभी क्षेत्रों में सक्रियता रखेंगे। करीबियों का सहयोग रहेगा। सभी का विश्वास पाएंगे। पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामले संवरेंगे। भेंटवार्ता में प्रभावी बने रहेंगे। आत्मविश्वास उूंचा रहेगा। संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : हल्का हरा

सहारा इंडिया में जमा पैसा वापस किए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर किया भूख हड़ताल

जमशेदपुर: सहारा इंडिया में निवेश करने वाले निवेशकों ने जमा पैसों को वापस किये जाने की मांग को लेकर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले देश भर के जिला मुख्यालयों के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल किया, साथ ही केंद्र सरकार से पैसे वापस किये जाने की मांग की. इन्होंने कहा कि कई वर्षो से सहारा और सेबी के विवाद का बहाना बनाते हुए निवेशकों के पैसों का गबन किया गया हैं. सहारा में निवेश करने वाले छोटे से बड़े निवेशक एवं खाता धारक अपने आप को ठगे हुए से महसूस कर रहे हैं.  इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी इस मामले मे कोई पहल नहीं कर रही हैं, और देश भर मे करोड़ों लोग इसके भुक्तभोगी हो गए हैं. इतना होने के बावजूद अभी तक सहारा के एजेंट ऑफिस खोलकर गैरकानूनी तरीके से खाता धारकों से खातों मे पैसे जमा करवा रहे हैं. इन्होंने कहा की अगर केंद्र सरकार खाता धारकों एवं निवेशकों से पैसे वापस करवाने की दिशा मे पहल नहीं करती हैं तो आगामी चुनाव मे ये वोटों का बहिष्कार भी करेंगे.

न्यू रिलीज़ : बेबी काजल का नया गाना “दूल्हा लम्हर चाही” हुआ रिलीज़

बिहार : भोजपुरी गायिका बेबी काजल का “दूल्हा लम्हर चाही” नामक नया गाना आज यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया है। पलक म्यूजिक भोजपुरी चैनल में आज इस गाने को रिलीज़ किया गया। गाना रिलीज़ होने के कुछ घंटों के अंदर ही हज़ारों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया।

Screenshot 2023 0314 184918

इस गाने के गीतकार हैं गौतम राय (काला नाग) और इसका संगीत दिया है रवि राज देवा ने। निर्माता विनय पांडेय द्वारा निर्मित इस गाने में कलाकार के रूप में बेबी काजल और सूर्या भाई दिखेंगे। गौरतलब हो कि बेबी काजल भोजपुरी गायिका के साथ साथ अभिनय भी करती हैं और सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने नए गाने के लांच होने की खबर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आ कर दिया, जिससे उनके फैंस काफी खुश हुए और उन्हें बधाईयां भी दी।

कर्नाटक : रेलवे स्टेशन से ड्रम में मिला महिला का शव, सीरियल किलर होने की आशंका

कर्नाटक : बयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के पास प्लास्टिक के ड्रम में एक महिला का शव बरामद होने के बाद से कर्नाटक पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सीरियल किलर गिरोह का हाथ होने का शक है।

n480141364167879828863445cd5bf58befa25a9bebfed2310f854ac83ac711ea943ab43d980fd06cb8b46e

पुलिस ने 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव 13 मार्च को बरामद किया था। दिसंबर 2022 के बाद यह तीसरी घटना है। यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ड्रम में बंद 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया गया। ड्रम को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फेंका गया था। सीसीटीवी कैमरे में बयाप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास ड्रम डंप करने वाले तीन लोगों को देखा गया है। पुलिस को शक है कि यह साइको किलर गैंग है। विशेष टीमें गठित कर पूर्व के मामलों की फिर से जांच की जा रही है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तेज कर दी है। महिलाओं की हत्या कर शवों को ड्रम या बोरे में बंद करने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें गिरोह का पता लगाने का भरोसा है।

बोकारो : डीसी ऑफिस के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे सहारा के अभिकर्ता-जमाकर्ता, जमा राशि की शीघ्र भुगतान की माँग

बोकारो : सहारा में जमा राशि का भुगतान कराने की मांग को लेकर सहारा इंडिया के अभिकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने आज बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल कर उपायुक्त और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

Screenshot 2023 0314 174603

सहारा इंडिया के अभिकर्ता एवं जमा कर्ता आज सुबह से ही बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अपनी जमा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराये जाने की मांग कर रहे हैं। जमाकर्ताओं का कहना है कि राशि के मैच उलटी होने के बाद भी सहारा इंडिया के द्वारा उनके पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनकी जमा राशि का भुगतान नहीं हो पाने से उनकी स्थिति दयनीय हो चली है। अपना पैसा होने के बाद भी दूसरों से कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा है। भूख हड़ताल के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से प्राप्ति भुगतान की मांग की जा रही है।

सिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया, सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित

जमशेदपुर : धर्म प्रचार अकाली दल के तत्वावधान में टेल्को गुरुद्वारा साहिब में सिख समुदाय ने मंगलवार को नानकशाही संवत 555 वां नया साल मनाया। यहां टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी सहित कई लोगों ने गुरु दरबार में हाजिरी भरी और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक सुख, समृद्धि, शांति एवम सद्भावना की कामना की। यहां श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया।

IMG 20230314 WA0017

सौंदर्यकृत एसी दरबार संगत को समर्पित

इस मौके पर सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित किया गया तथा गुरु दरबार में हाजिरी देने पहुंचे प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन जी, एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेकानंद सिंह को संगत एवं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा कमेटी प्रधान एवं टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने इस अवसर पर संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने सभी धर्म, पंथ, समाज को जमीन भवन आवंटित कर संस्कृति परंपरा, पहचान को पल्लवित पुष्पित होने के अवसर दिए और उसी की सुखद अनुभूति गुरुद्वारा साहिब का यह दरबार एवं गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय दे रहे हैं। उनके अनुसार गुरु महाराज की कृपा एवं संगत के सहयोग से सारा काम पूरा हुआ है।

IMG 20230314 WA0018

देहु दरसु सुखदातिया मैं गल विचि लैहू मिलाई जीओ।।


गुरु दरबार में कीर्तन दरबार की शुरुआत बीबा तवलीन कौर के शब्द गायन से हुई, तरनतारन की बीबी रविंदर कौर एवं अमृतसर के भाई मनदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया।
पंथ प्रचारक भाई जसविंदर सिंह जी सहूर ने नए साल के आगमन तथा चैत्र महीने की कथा की वही कविसर सुरजीत सिंह के जत्थे ने छठे गुरु हरगोविंदजी के विवाह प्रसंग को कविताओं के माध्यम से रखा।
इस मौके पर टेल्को टाउन विभाग के एडमिन हेड रजत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री हरदीप सिंह सैनी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव रविंद्र सिंह, रामकिशन सिंह, हरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह सैनी, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर सहित टाटा मोटर्स यूनियन के कई कमेटी मेंबर, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान, संगत ने हाजिरी भरी।

IMG 20230314 WA0019
हाँ एक नारी हूँ मैं
FB IMG 1678794691756 edited
रचना बंसल (दिल्ली)

ईश्वर की बनाई हर रचना में ,सबसे खूबसूरत प्यारी हूँ मैं,
चाहें कितने पतझड़ आयें, खिलते फूलों की क्यारी हूँ मैं,
हाँ , एक नारी हूँ मैं।
इन चूड़ियों को मेरे हाथों की जंजीर समझ न कर गलती,
इन जंजीरों को भी पिघला सकती हूँ , वो चिंगारी हूँ मैं,
हाँ एक नारी हूँ मैं।
कोमल हूँ मैं ,कमजोर नहीं, देखों किसी पर बोझ नहीं,
मेरा अपना भी वजूद है, तुम न समझना बेचारी हूँ मैं,
हाँ एक नारी हूँ मैं।
करुणा, ममता,सहनशील और त्याग ही पहचान है मेरी,
एक जीव को जन्म देने वाली, मौत से भी ना हारी हूँ मैं
हाँ एक नारी हूँ मैं।
अंत में..
जीवन मरण के समय चक्र में हर सवाल का जवाब लिए,
दुर्गा, शक्ति का अवतार हूँ, शक्ति स्वरूपा हितकारी हूँ मैं,
हाँ एक नारी हूँ मैं।

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था ‘सीड्स’ के प्रतिनिधि रिंपल झा, डीसीपीओ डॉ चंचल कुमारी तथा अन्य मौजूद रहे। COTPA-2003 अधिनियम का कैसे जिले में प्रभावी रूप से क्रियावन्वयन किया जाये जिससे तंबाकू उत्पादों का प्रयोग नहीं करने को लेकर लोगों में जागरूकता आए इसपर विशेष रूप से चर्चा की गई । साथ ही त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं में की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया ।

IMG 20230314 WA0014

तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के प्रतिनिधि ने राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी 24 जिलो में चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को तंबाकू संबंधित उत्पादों पर रोक लगाने हेतु उठाए जाने वाले कदमों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

IMG 20230314 WA0013

एसडीएम धालभूम ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है । इस अभियान को सफल बनाने में हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं जिससे कि हम युवा व नशापान के आदि लोगों को इससे छुटकारा दिला सकें। उन्होने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कारर्वाई के साथ साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी तंबाकू का सेवन करने वालों को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है । त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

IMG 20230314 WA0004

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

जमशेदपुर : फेल हुए 83 बच्चों को स्कूल ने दिया टीसी, परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : साकची स्थित टैगोर सोसोईटी हाई स्कूल में मंगलवार को परीक्षा में 83 बच्चे फेल हो गए। बच्चों के परिजनों को परीक्षा परिणाम देने के साथ ही स्कूल से निकालते हुए टीसी दे दिया गया। परिजनों ने प्रबंधन से काफी गुहार लगाई कि उनके बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए पर प्रबंधन ने उनकी एक ना सुनी और उन्हे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इधर, स्कूल के बाहर परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने स्कूल के बाहर ही हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा होता देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।

38fde203c27235334d99f8bee4fd365af2c80f5aae150d7c8dbf4b42b9fe213e.0

8वीं कक्षा के 83 विद्यार्थी शामिल

परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी बकाया रहने पर रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने पूरी फीस जमा की तब जाकर रिपोर्ट कार्ड दिया गया है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन ने फेल हुए बच्चों को प्रमोट करने की भी गुहार लगाई पर प्रबंधन ने प्रमोट करने से मना कर दिया। इस दौरान 8वीं कक्षा के कुल 227 बच्चों में से 83 बच्चों को टीसी दी गई है।

परिजनों को पूर्व में दी गई थी सूचना

स्कूल की प्रिंसिपल मधुचंदा मजूमदार ने बताया कि जिन बच्चों को टीसी दिया गया है वे काफी कमजोर है। इसके पूर्व भी इन्हें चेतावनी दी गई थी कि सभी मन लगाकर पढ़ाई करे। इसके परिजनों को भी बुलाकर यह बताया गया था कि बच्चों पर ध्यान दे, अगर बच्चे फेल करेंगे तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। अब परीक्षा में फेल होने के बाद परिजन प्रमोट करने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि राइट टू एजूकेशन के तहत 14 साल से कम उम्र के बच्चों को फेल नहीं करना है पर जितने भी बच्चे फेल हुए है सभी की उम्र 14 साल से ज्यादा है। प्रबंधन ने साफ तौर पर कह दिया है कि इस मामले में कमिटी के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा की आगे क्या करना है।

error: Content is protected !!