झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित दो मरीज मिले हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला और चार साल का बच्चा शामिल है। इफ्यूएंजा वायरस का पहला मामला जमशेदपुर से मिला। यहां एक 68 साल की महिला में इंफ्यूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मामला रांची का है जहां एक चार साल का बच्चा इंफ्यूएंजा वायरस पीड़ित है। इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित महिला का टाटा मेन हॉस्पिटल और बच्चे का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों को आइशोलेन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
महिला H3N2 वायरस से संक्रमित
जानकारी के मुताबिक, महिला को सर्दी, खांसी, बदन दर्द और गले में परेशानी थी, जिसके बाद वो 16 मार्च को टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती हुई। इसके बाद लक्षण के आधार पर उसके सैंपल को एमजीएम सेंटर के माइक्रोबॉयलॉजी डिपार्टमेंट भेजा गया, जहां उसकी जांच की गई। महिला की जांच रीपोर्ट कल यानी शनिवार को आई। जिसमें वो इंफ्यूएंजा वायरस पॉजिटिव पाई गई। वहीं बच्चे को तीन दिन पहले निममोनिया की शिकायत थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लक्षण के आधार पर उसकी भी जांच एक प्राइवेट लैब में कराई गई। जिसमें वो भी इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित पाया गया।
स्वास्थय विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बता दें प्रदेश के स्वास्थय विभाग ने भी इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 को लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश में H3N2 के मामले सामने आने के बाद टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को अपनाने का निर्देश दिया है। एक हफ्ते पहले सरकार ने भी H3N2 के खतरे को देखते हुए गाइडलाइन जारी की थी। इसमें सभी डीसी और सिविल सर्जन को वायरस के खतरे के निपटने के लिए तैयार रहने को कहा था।
झारखंड वालों के लिए ये जरूरी खबर है। यहां के निवासियों को आगामी 23 मार्च को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो का उद्घाटन इस दिन करने वाले हैं। जिसमें से 14 परियोजना झारखंड एनएच उपभाग और पांच परियोजना एनएचएआइ का है।
दरअसल, केद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वो 23 मार्च को यहां आएंग। गडकरी सबसे पहले जमशेदपुर में दोपहर दो बजे फिर रांची के ओल्ड विधानसभा मैदान में शाम पांच बजे आयोजित शिलान्यास सह उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके आगमन को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
गडकरी जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड.पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी, एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी, एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी का शिलान्यास करंगे।
इसके आलावा वो पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर सड़क निर्माण, पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण, पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण, बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे,रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे, गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण, लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण, बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण, गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण,रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क और गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण शिलान्यास करंगे।
आपको बताते चलें कि,गडकरी जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का और एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण का उद्घाटन भी करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस उद्घाटन को शिलान्यास के जरिए भाजपा वहां अपनी कम हो रही वोट बैंक को साथ लाने की कोशिश करेगी।
झारखंड एटीएस की टीम ने शनिवार को ब्राउन शुगर के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। ATS ने जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी की है, उसमें एक रांची सिविल कोर्ट का वकील भी शामिल है। वकील का नाम हर्ष मिश्रा है। हर्ष मिश्रा रांची के रातु रोड का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के बोदामोड़ निवासी सुनीता देवी, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू मुक्तिधाम निवासी रंजन कुमार उर्फ चुद्दी, प्रदीप सिंह, अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी अनिमेष कुमार सिंह और संजय कुमार साह का नाम शामिल है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस के डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 89 पुड़िया तथा अलग से लगभग 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, बरामद ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब पांच-साढ़े पांच लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-17 / 21 एवं 22 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को पकड़ा है।
उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल कुछ साथियों संग भाग निकला है। गिरफ्तार आरोपियों से एक .315 बोर की राइफल, सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।
इस बीच, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका में पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। अमृतपाल अजनाला थाने पर पुलिस पर हुए हमले में आरोपी है।
अमृतपाल के भागने का वीडियो वायरल अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। कार में उनके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ‘भाई साब’ (अमृतपाल) के पीछे थे। एक अन्य समर्थक ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दावा कर रहा था कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं।
पुलिस का घेरा देख अमृतपाल भागा 60 गाड़ियां लगीं पीछे पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से संस्था के सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच, अमृतपाल भाग निकला। उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। कई किमी पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।
अमृतपाल पर दर्ज हैं तीन मामले अमृतपाल पर दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने करीबी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। उस पर कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। अमृतपाल पर आरोप था कि वह श्रीगुरुग्रंथ साहिब की आड़ लेकर थाने पहुंचा था और भीड़ को हमले के लिए उकसाया। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है।
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले के अधीन आते गांव मन्नण में स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में किसी अज्ञात व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के करीब 40 पन्ने फाड़ते हुए बेअदबी की है। गांव मन्नण निवासी गुरभेज सिंह के घर में अखंड पाठ करवाया जा रहा था। जब ग्रंथी साहिब ने पाठ करना शुरू किया तब देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विभिन्न हिस्सों से पन्ने किसी व्यक्ति द्वारा फाड़े गए थे। यह मामला सिख जत्थेबंदियों के ध्यान में लाया गया।
दमदमी टकसाल के अमरीक सिंह अजनाला, सूबा सिंह रामरौणी, सत्कार समिति के मनजीत सिंह झब्बाल, कुलदीप सिंह, परगट सिंह पंडोरी सिख संगत को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. जसपाल सिंह पुलिस पार्टी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेवादारों व संगत के साथ बातचीत करते हुए घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान करते हुए इसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। तरनतारन के हलका विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह रंधावा, सरपंच मनजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह खालसा व सिख संगत ने इस घटना की निंदा की।
आर्थिक लाभ के अवसर बढे़ंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं के सकारात्मक परिणाम बनेंगे। करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। विभिन्न विषय पक्ष में रहेंगे। रीति नीति पर अमल रखेंगे।तर्कशील बने रहेंगे। योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के प्रयास बनाए रखेंगे। विविध मामले पक्ष में बने रहेंगे। मित्रों का साथ रहेगा। साख में वृद्धि होगी। शुभ अंक : 1 2 और 9 शुभ रंग : चमकीला लाल आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें।अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। पहल व तेजी बनाए रखें।
वृष
भाग्यबल और प्रबंधन का संयोग बड़ी सफलता का कारक बन सकता है। नवीन विषयों में तेजी लाएंगे। पैतृक कार्यों में शामिल रहेंगे। सभी का सहयोग बनाए रखेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। संपर्क बढ़ाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। पेशेवर संबंध संवरेंगे। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। इच्छित सफलताएं बनी रहेंगी। तैयारी एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। वरिष्ठों व मित्रों का साथ बना रहेगा। निजी कार्यों को बल मिलेगा। शुभ अंक : 1 और 2 शुभ रंग : गेरुआ आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। व्यवस्था संवारें।
मिथुन
दोपहर से समय भाग्यबल बढ़ाने वाला रहेगा। आस्था विश्वास बनाए रखेंगे। धन समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे। अनुशासन रखेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढे़ंगी। करीबियों पर भरोसा बढ़ाएंगे। धर्म कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर रहेंगे। शुभ अंक : 1 2 और 5 शुभ रंग : पीच आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवे दान करें, तीर्थ जाएं। पुण्यार्जन बढ़ाएं।
कर्क
महत्व के कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लेने का प्रयास रखें। स्वास्थ्य संकेतों को अनदेखा न करें। परिवार का साथ विश्वास बना रहेगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। सहयोग की भावना रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लें। चर्चा संवाद मेंं सजग रहेंगे। अनुशासन बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। धैर्य से कार्य करेंगे। व्यवस्था के प्रयासों में सतर्क रहेंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। ठगों और अपरिचितों से दूर रहें। शुभ अंक : 1 2 और 7 शुभ रंग : हल्का गुलाबी आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सहजता रखें।
सिंह
मेहनत से अपनी जगह बनाए रखने की कोशिश रहेगी। दोपहर से समय अधिक अनुकूल होगा। लोगों को जोड़ने की कोशिश रहेगी। व्यापार में सहजता सजगता रखेंगे। साझीदारी के मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। उद्योग कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। विभिन्न प्रयास संवरेंगे। करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। चहुंओर सुधार बना रहेगा। जोखिम के कार्यों को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। संकोच हटेगा। शुभ अंक : 1 2 और 7 शुभ रंग : गहरा गुलाबी आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें, अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। समता रखें।
कन्या
मन के मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। विपक्षियों को पीछे धकेलने की कोशिश रहेगी। कर्मठता और सेवाभाव पर जोर रहेगा। स्वास्थ्यगत अवरोधों पर ध्यान देंगे। सहयोगियों और समकक्षों की बात सुनेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे। तर्क बहस से बचेंगे। आवश्यक कार्यों में स्पष्टता लाएंगे। सक्रियता रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। लेनदेन में सावधान रहेंगे। शुभ अंक : 1 2 और 5 शुभ रंग : अंजीर के समान आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सेवाभाव रखें।
तुला
स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर कार्य करेंगे। समय दोपहर से अधिक प्रभावशाली और सकारात्मक होगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। उमंग उत्साह से भरे रहेंंगे। बड़ों से सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा और भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे। सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास रखेंगे। महत्वपूर्ण मामले बनेंगे। रचनात्मकता बनाए रहेंगे। जीत का भाव रहेगा। शुभ अंक : 2 5 और 6 शुभ रंग : पीतल के समान आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। अध्ययन अनुपालन बढ़ाएं।
वृश्चिक
वाणिज्यिक विषयों को दोपहर तक पूरा करने पर बल दें। घर में सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। भवन वाहन के मामलों में गति आएगी। परिवार में ऊर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे। चर्चा संवाद प्रभावी रहेंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। सलाह पर ध्यान दें। संबंधों में शुभता का संचार रखेंगे। संकीर्णता एवं स्वार्थ का त्याग करेंगे। कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे। पेशेवर वार्ता में स्पष्टता बनाए रहेंगे, विनम्र रहें। शुभ अंक : 1 2 3 और 9 शुभ रंग : चेरी कलर आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं अर्पित करें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग बढ़ाएं। बहस विवाद से बचें।
धनु
अनुकूलन का स्तर बढ़त पर बना रहेगा। अपनों के सहयोग और साहस पराक्रम से चहुंओर प्रभाव बनाए रखेंगे। शुभ संदेशों का आदान प्रदान बढ़ेगा। परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे। यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क संचार का क्षेत्र बड़ा होगा। भाईचारे को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे। सामाजिकता एवं सहकारिता बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। इच्छित सूचना की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में प्रभावी रहेंगे। बंधुजनों से संबंध मजबूत होंगे शुभ अंक : 1 2 3 और 9 शुभ रंग : गोल्डन आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग करें। आलस्य से बचें।
मकर
चहुंओर अनुकूल वातावरण रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। पेशेवर एवं रचनात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी। व्यक्तिगत कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक वाणिज्यिक लाभ अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। धनधान्य बढ़त पर रहेगा। आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे। भव्यता और साज सज्जा पर जोर रहेगा। जीवन स्तर संवरेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। स्वजनों का आगमन होगा, सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक : 2 8 और 9 शुभ रंग : रस्ट कलर आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों एवं अन्नादि का दान करें। मीठा बोलें।
कुंभ
दोपहर से समय में तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। कामकाज में सक्रियता और लोकप्रियता बढ़ेगी। चहुंओर अनुकूलन रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवहार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। नवीन मामले पक्ष में बनेंगे। सौदे समझौते गति लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। सक्रियता से जगह बनाएंगे। शुभ अंक : 1 2 4 और 8 शुभ रंग : मूनलाइट आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सामंजस्य बनाए रहें।
मीन
कामकाज संबंधी आवश्यक मामलो को दोपहर तक पूरा कर लें। स्मार्ट वर्क बनाए रखें। दूर देश के संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। आर्थिक निवेश के प्रयास बेहरत बनेगे। कामकाज संवार पर रहेंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। न्यायिक मामलों में सक्रियता रहेगी। खानपान बेहतर बनाए रखेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। विस्तार के मामले गति लेंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहेंगे। अनुबंधों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। शुभ अंक : 1 2 3 और 9 शुभ रंग : बादामी आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग करें। मितभाषी रहें।
ओडिशा : गाजे-बाजे-डीजे और घोड़ी के बगैर भला कोई बारात होती है? लेकिन मजबूरी कुछ भी करा सकती है। कहीं दुल्हन नाराज न हो जाए, शादी न टूट जाए…इस चिंता में रायगड़ा जिले में न केवल बाराती, बल्कि दूल्हा भी शादी के लिए 28 किमी पैदल चला। बिना ढोल-बाजों और लाइटिंग से परे यह बारात ऐसी दिख रही थी, मानों लोग किसी तीर्थयात्रा पर पैदल निकले हों। पूरे ओडिशा में ड्राइवरों की हड़ताल के कारण दूल्हे और उसकी बारात को व्हीकल्स ही नहीं मिले।
दुल्हन का दिल धक-धक कर रहा था, लेकिन दरवाजे पर रात 3 बजे बारात देखकर खुशी से रो पड़ी, पढ़िए 8 बड़ी बातें
1.ओडिशा में ड्राइवरों के एकता महामंच ने हड़ताल रखी थी। इसके चलते कहीं भी व्हीकल्स नहीं चल रहे थे। जब कहीं से भी व्हीकल्स का इंतजाम नहीं हुआ, तब बारातियों को गुरुवार की रात(16 मार्च) पार्थीगुड़ा गांव से पैदल ही बारात ले जाने का फैसला किया। आखिरकार वे रात 3 बजे दुल्हन के घर पहुंचे।
2.दूल्हे नरेश प्रस्का(22 साल) ने अपनी बारात के लिए चार एसयूवी का इंतजाम किया था, लेकिन ड्राइवरों के हड़ताल पर चले जाने से उनकी योजना पर पानी फिर गया।
3.दूल्हे ने कहा-“हमने टूव्हीलर्स पर शादी के लिए आवश्यक सामग्री भेजी और आठ महिलाओं सहित परिवार के लगभग 30 सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने पैदल चलने का फैसला किया। यह एक लंबी यात्रा थी, लेकिन एक यादगार अनुभव भी था।”
4.रायगड़ा के कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के सुनखंडी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पार्थीगुड़ा गांव आता है। दूल्हा जब पैदल ही बारात लेकर पहुंचा, तो दुल्हन के परिजन खुशी से झूम उठे और नम आंखों से उनका स्वागत किया।
5.चूंकि शादी का कार्यक्रम शुक्रवार(17 मार्च) की सुबह के दौरान हुआ था, इसलिए शादी की रस्में देर से शुरू हुईं और दोपहर तक पूरी हो गईं।
6. शादी की रस्में पूरी होने के बाद खाने का आयोजन किया गया। आमतौर पर रिसेप्शन रात में होता है, लेकिन यह डिनर न होकर लंच बन गया।
7.नरेश की शादी दिबालापाडू गांव में तय हुई थी। दूल्हे के करीबी दोस्त सुंदर प्रस्का ने कहा कि दूल्हे दूल्हा अब तभी दुल्हन को लेकर घर लौटेगा, जब हड़ताल खत्म होने पर उन्हें गाड़ी मिल सके।
8.दुल्हन के चाचा ने कहा-“हम आदिवासी हैं और लंबी यात्राओं से परिचित हैं। हम रात में भी सड़कों से परिचित हैं और शादियों के लिए पैदल चलना आम बात है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से अब व्हीकल्स का ही उपयोग किया जा रहा है।”
पंजाब : अमृतपाल को लेकर फिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। बता दें कि आज जब शाहकोट में जालंधर पुलिस द्वारा अमृतपाल की घेराबंदी की गई थी, तो मौके का फायदा उठाकर अमृतपाल कब फरार हो गया, पता ही नहीं चला।
वहीं अब खबर मिल रही है कि अमृतपाल अपने गांव जल्लुपुर खेड़ा के गुरुद्वारा साहिब में छिपा है, जहां पर पुलिस ने अमृतपाल के गांव की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी गई है तथा पूरे गांव में पुलिस व अर्धसैनिक बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अतः अमृतपाल की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पुलिस द्वारा पूरे गांव में एक-एक घर को खंगाला जा रहा है।
झारखंड की राजधानी रांची में नामकुम थाना क्षेत्र स्थित केतारी बगान में सुरेश्वर धाम शिव मंदिर के समीप शुक्रवार को करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया। इसमें कांके निवासी आशीष सिंह और राहुल नाग को गोली लगी है। इस मामले में पुलिस ने सूरज कुमार, प्रवेश कुमार सुखदेव सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
इस वजह से हुआ झगड़ा
डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति ठीक है। पुलिस का कहना है कि केतारी बगान स्थित एक जमीन पर अशोक पासवान अपने साथियों के साथ निर्माण कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य की सूचना पाकर महिला ग्रेस खलखो अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंची और काम रोकने के लिए कहा।
काम रोकने की बात सुनते ही अशोक पासवान और उसके साथियों ने ग्रेस खलखो और अन्य लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद अशोक पास और उसके साथियों ने तबातोड़ फायरिंग की। इसमें दो युवकों के जख्मी होने के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अशोक पासवान और उसके साथियों पर हमला बोल दिया।
इसके बाद अशोक पासवान और उसके साथी भागने लगे। लोगों ने एक युवक प्रमोद कुमार को पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पत्थरबाजी के बाद हुई 15 राउंड फायरिंग
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना पाकर कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि अशोक पासवान और उसके साथियों द्वारा 15 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। दो गुटों के बीच विवाद में पहले पत्थरबाजी शुरू हुई।
विवाद बढ़ने पर फायरिंग की घटना हुई। लोगों का कहना था कि अशोक पासवान और साथियों के द्वारा गोली चलाने की योजना पहले से थी। इस वजह से कई लोग मौके पर हथियार लेकर पहुंचे थे। अशोक पासवान के साथ गुलाबी गैंग की महिलाएं भी मौजूद थी। जिन्होंने जमकर बवाल किया। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल व गोलियां भी बरामद की हैं।
रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य
महिला ग्रेस खलखो ने बताया कि केतारी बगान के खतियान चरखा उरांव, बखास्त भुईहरी मौजा- सामलौंग, खाता संख्या-239, प्लाट संख्या-1184 में 1 एकड़ 44 डिसमिल जमीन पर विवाद चल रहा है। उक्त जमीन के मालिक ग्रेस खलखो के पूर्वजों ने 1929 में जमीन खरीदी थी। इसके बाद से जमीन पर खेतीबारी की जा रही है। लेकिन कुछ दिन पूर्व संगीता भुटकुमार, राजन भुटकुमार व रणजीत भुटकुमार द्वारा उसे अपनी जमीन बताकर भूमाफिया अशोक पासवान व रणजीत कुमार के द्वारा कब्जा कर ब्रिकी कर दी गई।
इस मामले में 13 मार्च को जमीन पर यथास्थिति रखने का अदेश निकला था, लेकिन इसके बावजूद भी उक्त जमीन पर भूमाफिया द्वारा कार्य जारी था। ग्रेस खलखो का कहना है कि उक्त जमीन को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, एसएसपी, डीआईजी, विधायक समेत कई लोगों को आवेदन दिया गया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बिलासपुर में रिल्स बनाने के दौरान कॉलेज की छत से गिरकर स्टूडेंट की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ गया था।इसी बीच रील बनाने के दौरान उसका पैर स्लीप हो गया और स्टूडेंट छत से 40 फिट नीचे गिर गया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां जांजगीर के रहने वाले 20 वर्षीय आशुतोष शहर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. आशुतोष सेकेंड इयर का छात्र था. आशुतोष जब कॉलेज पहुंचा, उस वक्त कॉलेज में क्लासेस नहीं हो रही थी. इस दौरान मृतक आशुतोष अपने दोस्तों के साथ कैंपस में ही घूमते-घूमते रील बना रहा था।