एक नई सोच, एक नई धारा

कांग्रेस नवनियुक्त जिला पदाधिकारी की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी का बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में सुबह 10 बजे आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम परिचय सत्र के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ अपना परिचय साझा किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले भर में हर हाल में संगठनात्मक सशक्तिकरण के कार्य सभी पदाधिकारियों को सम्पादित करना है। जिम्मेवारी का निर्वहन में जिला उपाध्यक्षों को एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदत्त सभी कार्यक्रम को सफल बनाना है, विधान सभावार एवं प्रखण्डवार आंदोलन और संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाना है।

सभी जिला महामंत्रियों को प्रखण्ड स्तर पर बड़ी जिम्मेवारियों को निर्वहन करना है। सभी जिला सचिव को जल्द ही मण्डल स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी, जिसके तहत पंचायत कमिटी, बुथ स्तर पर कमिटी को सशक्त बनाना है। उपरोक्त सभी पदाधिकारी को प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर पर नये लोगों को जोड़कर सदस्य बनाएंगे, साथ ही प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेवारी होगी, पंचायत स्तर पर प्रभारी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता को जिम्मेदारी सौंपें।

जिला पदाधिकारी किसी भी परिस्थिति में अनुशासन के गरिमा का पालन करें अन्यथा कठोरतम कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी जिला पदाधिकारीगण वर्तमान जन विरोधी केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन में आगे आए, सभी पदाधिकारी चौक चौराहे, हाट बाजार में नुक्कड सभा का आयोजन करें। तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारी अपने घर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा लगाए तथा नेमप्लेट लगाए। पदाधिकारीगण आम जनता के समस्याओं का समाधान करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही विभागवार पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारी को प्रदान किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिल जुल कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया। नव नियुक्त पदाधिकारी की प्रथम बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, आनन्द मय पात्रा, सुबोध सिंह सरदार, मौलाना अंसार खान, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, सतीश तिर्की, नवीन चन्द्र सिंह, शशी सिन्हा, रामलाल पासवान, सैलेन्द्र सिंह चंदेल, मंजीत आनन्द, रेयाज खान, शफीअहमद खान, अंसार खान, जसवंत सिंह जस्सी, रजनीश सिंह, मनोज झा, संजय तिवारी, रहमत सईद हन्ने, बबलू झा, बुद्धदेव गिरी, जिला कोषाध्यक्ष मो सलीम खान, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता, जिला महामंत्री में शाहनवाज अहमद, परविंदर सिंह सोहल, श्याम सुंदर प्रसाद, सैलेन्द्र सिंह, मोहन बनर्जी, किशन लाल महतो, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, सनातन भकत, बिरेंद्र पाण्डेय, वृन्दा प्रसाद, अपर्णा गुहा, अविनाश सिंह, सोमेन मंडल, नागेंद्र कुमार, संजय तिवारी, अजय मिश्र, गुरदीप सिंह, कामेश्वर तिवारी, पप्पू शुक्ल, अरविंद रजक, बबन शुक्ल, अनिल सिंह, संजय प्रसाद, हरिहर प्रसाद, फातू हाँसदा, राहुल गोस्वामी, सिदामचंद्र हेंब्रम, राज किशोर प्रसाद, उदय कुमार सिंह, राजू वर्मा, इंतिखाब वास्ती, राजा ओझा, शैलेश कुमार, अशोक सिंह क्रांतिकारी, मो सगीर, शशि भूषण प्रसाद, रंजीत झा, अजय मंडल, अमित दुबे, मनोज कुमार, गोपाल यादव, रणजीत सिंह, राजीव मिश्रा, जिला सचिव में अजीत कुमार सिंह, पारस मुखी, संजय मिश्रा, सनत कुमार भोल, रंजीत सिंह कल्लू, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, इंदु भूषण यादव, वापी साहू, रईस रिजवी छब्बन, एसआरके कमलेश, अंकुश बनर्जी, मोहम्मद सलीम, शाहिद इकबाल, रविंद्र मौर्य, निरंजन महापात्रा, अनवारूल हक, रवि दुबे, उमेश शर्मा, रमन खान, सोमवारी सोरेन, त्रिलोक सिंह बिट्टू, लक्ष्मण हेंब्रम, कैलाश ऐ आर, चेतन लियांगी, सूरज दास, डोमन पूर्ति, लालमोहन जमुदा, सुनील सहाय, गीता सिंह, सुशीला पांडे, रानी राव, दीपक गुप्ता, रमाकांत करुआ, कमर रजा खान, राखाल, बसंत टोपनो, रघुनाथ देवगम, एसएस बांद्रा, पीके सतपति, अमृत गुप्ता राजकुमार वर्मा, जयराम हंसदा, सुल्तान अहमद, इंद्रदेव प्रसाद, सुशील घोष, राजा कुमार साहू, रोहित सिंह, सरोज सिंह, सुशील भगत, विकास मुखी, प्रदीप कुमार सिंह, अभय पांडे, शाहनवाज आलम, कृष्णदेव पातर, संतोष पांडे, अखिलेश मुखी, गोपाल कुमार राय, धीरज कुमार, शिल्पी चक्रवर्ती, चंदन यादव, आजम सफी, संध्या दास, सचिन कुमार सिंह, प्रवक्ता गण में सूर्या राव, राजीव मिश्र, मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गन मन गाकर किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में सुरूची भोज का आयोजन भी की गई।

आदित्यपुर : पुलिस ने ड्रग पेडलर भाई -बहन को किया गिरफ्तार, नगद एवं ब्राउन शुगर बरामद

आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में हुए मोहम्मद साबिर हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे अपराधी इमदाद खान उर्फ बाबू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी के साथ एक महिला ड्रग पेडलर आसमा परवीन को भी गिरफ्तार किया है जो फरार अपराधी की बहन है। आरोपी भाई-बहन मिलकर ब्राउन शुगर का गोरख धंधा कर रहे थे।

मामले का खुलासा करते हुए आदित्यपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि 3 माह पूर्व ब्राउन शुगर गोरखधंधे में वर्चस्व को लेकर मोहम्मद साबिर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में शामिल अपराधी का दिन खान, उसका भाई सद्दाम खान समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि मामले में शामिल आरोपी इमरान खान उर्फ बाबू फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोलमुरी में एक किराए के मकान में रह रहा है, जहां से वह ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी दल का गठन करते हुए अपराधी इमरान खान उर्फ बाबू को गोलमुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि पहले सद्दाम खान के साथ मिलकर वह गांव सुबह का कारोबार कर रहा था, लेकिन सद्दाम के जेल जाने के बाद वह अपनी बहन आसमा परवीन के साथ मिलकर ब्राउन शुगर कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी इमदाद के निशानदेही पर इसकी बहन महिला ड्रग पेडलर आसमा परवीन को जमशेदपुर के धाकड़ी से गिरफ्तार किया है।

ड्रग पेडलर भाई-बहन के पास से 3.20 लाख नगद समेत 62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने फरार अपराधी इमदाद खान को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर से 2.60 लाख नगद और इसकी बहन आसमा परवीन के घर से 60 हज़ार नगद जो ब्राउन शुगर बेचकर रखे गए थे, बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों के पास से 62 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

4dab45afdc512bf4b558e91eb0a209ced581a8cb8ed43455ca16da62d762d183.0

ब्राउन शुगर का सप्लायर मोगला पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार आरोपी भाई- बहन ने बताया कि इन्हें मोगला नामक व्यक्ति ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता था। मोगला पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर की खेप लाकर बेचने देता था। इधर पुलिस के गिरफ्त से सप्लायर मोगला अब भी बाहर है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कही गई है।

लोयोला स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मना
विद्यार्थियों ने श्रम की गरिमा एवं महत्व को दर्शाया

जमशेदपुर : स्थानीय प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल में श्रम की महत्ता एवम गरिमा को दर्शाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के सुचारू रूप से संचालन में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों यथा दीदी एवं भैया की सराहना करते हुए इनके महत्व एवं योगदान को सलाम किया गया। इसके सार को दर्शाने को मजदूरों के विभिन्न किरदारों को बारहवीं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति की।
इसकी शुरुआत ऐतिहासिक दिन को निरूपित करते हुए विद्यार्थी ने अपने विचार दिया। इसमें बताया कि श्रम के बिना कुछ भी फलता फूलता नहीं है और कोई भी काम छोटा नहीं होता है। मानवता का उत्थान ही श्रम की गरिमा को सामने रखा।
भावपूर्ण कविता का भी पाठ हुआ।
प्रिंसिपल फादर विनोद ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और विद्यालय परिवार की ओर से भेंट दी और मजदूर दिवस की बधाई दी। उनके शब्दों में श्रम की गरिमा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

प्रधानगी सेवा मिलने पर सीजीपीसी ने तारा सिंह का किया सम्मान

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को सेवा मिलने पर सम्मानित किया।
मंगलवार को सीजीपीसी के अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी व चंचल सिंह सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सोनारी गुरुद्वारा पहुंचकर नवनियुक्त प्रधान तारा सिंह को अगले तीन वर्ष की सेवा मिलने पर शॉल ओढ़ाकर और सिरोपा देकर सम्मानित किया।
सेवा मिलने के बधाई देते हुए सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे। महासचिव अमरजीत सिंह और सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला ने भी तारा सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की

आदित्यपुर : पिता से झगड़े के बाद युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

आदित्यपुर : आदित्यपुर की सालडीह बस्ती में एक युवती ने पिता से झगड़े के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती सरस्वती लोहार पिता से झगड़े के बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लोगों ने सोचा कि वह ऐसे ही जाकर लेट गई होगी। जब काफी देर तक वह नहीं निकली तो घर के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो सभी अवाक रह गए। सरस्वती लोहार का शव पंखे से लटक रहा था। परिजन उसे फौरन उतारकर जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरस्वती लोहार के पिता ने बताया कि वह काम करने के लिए गुजरात गई थी। गुजरात से 21 अप्रैल को लौट कर आई है। सरस्वती लोहार का शव एमजीएम अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सायबर ठग अब पेटीएम के जरिये कर रहे ठगी, 5 ठग गिरफ्तार

जामताड़ा : जामताड़ा का ठग गैंग हर दिन ठगने का नया आईडिया इजाद करता है। जामताड़ा के एक ऐसे ही ठग गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है, जो पेटीएम के नाम पर कई लोगों को चूना लगा चुका था। ये शातिर गैंग पेटीएम के सर्च कॉलम में फर्जी नंबर डालकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव में छापेमारी कर इन ठगों को पकड़ा गया है।

Screenshot 2023 0430 232635

पकड़े गए अपराधियों के नाम विशाल दास, शरद दास, राजेश दास, सचिन दास, और रोहित दास हैं। वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से कुंदन दास को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि जामताड़ा का शातिर सायबर गैंग पूरे देश में ठगी की वारदात को अंजाम देता है। अलग-अलग तरीकों से अब तक हजारों लोगों को जिले के ऐसे गैंग ने चूना लगाया है। देश का शायद ही कोई कोना होगा, जहां इन शातिरों ने अपनी वारदात से लोगों को चूना ना लगाया हो।

भगवान सिंह ने दी तारा सिंह को जीत की बधाई

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को जीत की बधाई प्रेषित की।
रविवार को सरदार भगवान सिंह ने तारा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह के सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे।

IMG 20230430 WA0012 1
खालसा फतेह मार्च में ट्रैफिक कंट्रोल का जिम्मा नौजवान सभा के कंधों पर

बैठक में निर्णय-फतेह मार्च में सरोपा सम्मान पर रहेगी मनाही

आगामी सात मई को निकलने वाले खालसा फतेह मार्च के सफल आयोजन को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है। इसी कड़ी में रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित बैठक में खालसा फतेह मार्च के ट्रैफिक कंट्रोल की सेवा को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाने को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
इससे पूर्व सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को सम्मानित किया। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह व महासचिव अमरजीत सिंह ने भी बैठक में शामिल होकर युवाओं के विचारों को ध्यान पूर्वक सुना। इस दौरान निर्णय लिया गया कि फतेह मार्च के दौरान सरोपा सम्मान पर पूरी तरह मनाही रहेगा, इस निर्णय का स्वागत करते हुए भगवान सिंह, शैलेंद्र सिंह व अमरजीत सिंह ने इसे निर्णय को लागू करने में अपनी सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान नौजवान सभा के महासचिव जितेंद्र सिंह शालू , वरीय सलाहकार हरविंदर सिंह, इंदर सिंह ने विभिन्न यूनिटों को सेवा आवंटित कर उन्हें अक्षरशः पालन और लागू करने का निवेदन किया।

IMG 20230430 WA0011

फतेह मार्च के निर्बाध संचलन के लिए संगत नौजवान सभा का सहयोग करे: गोल्डू


मार्च में बुलेट सवारी की अनुमति तो होगी परंतु बुलेट से पटाका फोडनेवालों, स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वालों पर होगी विशेष नजर रखी जाएगी। युवा सिख प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, सुखवंत सिंह सुखु, मानगो नौजवान सभा के प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी के अलावा गुरबचन सिंह राजू, हरविंदर सिंह समेत कई नौजवानों ने अपने अपने विचार साझा किए।
बैठक में विभिन्न यूनिटों के प्रधान, महासचिव सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।
सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू की अध्यक्षता में बैठक में लगभग सभी यूनिट के प्रधान पहुंचे थे।
प्रधान सतबीर सिंह गोल्डू ने जमशेदपुर की सिख संगत से अपील की है कि नगरकीर्तन को सुचारु रूप से संचलन में सहयोग करे ताकि नगरकीर्तन को समय से आरम्भ कर समय पर समाप्त किया जा सके।
गौरतलब है कि सिख समाज द्वारा 1783 ईस्वी में दिल्ली फतेह करने वाले सिंह जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300 शताब्दी एवं अकाली जर्नल बाबा फूला सिंह की 200वी शताब्दी को समर्पित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 7 मई को तीनप्लेट गुरुद्वारा से खालसा दिल्ली फतेह मार्च निकाला जा रहा है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के द्वारा आई कार्ड वितरण समारोह हुआ सम्पन्न

जमशेदपुर : आज भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की कोल्हान टीम के द्वारा आई कार्ड वितरण समारोह द इम्पीरियल रिसोर्ट (The imperial Resort) हाता में रखा गया था। जिसमें कुछ नये पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित हुए, साथ ही संगठन विस्तार पर भी काफी गहन चर्चा किया गया। सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोल्हान के सभी पदाधिकारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20230430 WA0007

इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रविराज दुबे, सरबजीत सिंह, सुभाष घोष, सुशांत ओझा, विष्णु अग्रवाल, अरविंद, राजेश, प्रमोद, जरिना खान, अमित, उमेश, संतोष, सुखदेव, किताबुदीन, साजिद, ईश्वर, नितेश, पांडेय, एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20230430 WA0006
झारखंड में प्रधानमंत्री के मन की बात के गवाह बने 10 लाख से अधिक लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने, समाज को एक सूत्र में पिरोने और चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति के संकल्प के साथ रविवार को 100वीं बार देश से मन की बात की. झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाया. मन की बात सुनने के लिए प्रदेश भाजपा ने राज्य के कुल 9000 स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना. रांची में मन की बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड भाजपा नेताओं में उत्साह देखा गया.

रांची में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग जतराटांड़ बूथ संख्या 187 पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मन की बात कार्यक्रम को सुना. उनके साथ प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, छोटानागपुर सरना समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, सुजाता मिंज, सोहन मुंडा, अशोक मुंडा, रतनू कुजूर, शिबू मुंडा सहित बड़ी संख्या में जनजातीय लोगों ने पीएम मोदी की मन की बात के 100वें संस्करण को सुना. दो हजार से ज्यादा आदिवासी महिला और पुरुष पारंपरिक वेषभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुए.

समाज में परिवर्तन ला रहा मन की बात : दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह दुनिया का अनूठा कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री के मन की बात से समाज में बदलाव हो रहा है. बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, वोकल फॉर लोकल सहित कई ऐसे आह्वान पीएम ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किया है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना पूरा हो रहा है. विपक्ष द्वारा मन की बात कार्यक्रम पर तंज कसने के सवाल पर दीपक प्रकाश ने कहा कि आज विपक्ष पीएम और उनकी मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता से घबराया हुआ है.

मन की बात एक प्रेरणादायक उद्बोधन : प्रदीप वर्मा

प्रदेश भाजपा के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरणादायक उद्बोधन है. मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन का रूप ले लिया है. यही कारण है कि आज यहां बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग भी मन की बात सुनने आये हैं.

कौन नेता कहां रहे उपस्थित

नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी : गिरिडीह तिसरी प्रखंड के मंसाडीह उच्च विद्यालय प्रांगण

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास : सूर्य मंदिर टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र : हिनू मंडल के बूथ संख्या 405 पर

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह : धनबाद

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : अंडमान, निकोबार द्वीप

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी : कोडरमा

इनके अलावा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों पर शामिल हुए.

error: Content is protected !!