आदित्यपुर : 19 वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही एसपी के निर्देशों का असर जिले की सड़कों पर देखने को मिला। जहां गुरुवार शाम से ही जगह- जगह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में एसपी डॉ विमल कुमार गुरुवार की देर रात आदित्यपुर पहुंचे। वैसे उन्होंने इसे एंटी क्राइम चेकिंग का हिस्सा बताया और कहा यह रूटीन वर्क है जो चलता रहेगा। इस दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए श्री कुमार ने बताया कि जगह जगह एंटी क्राइम चेकिंग चलाए जाएंगे। उसका कोई निश्चित टाइम टेबल नहीं होगा। एक बार फिर से उन्होंने अपराधियों को इलाका छोड़ने का संदेश दिया है। (जारी…)
बता दें कि गुरुवार को जिला मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान भी उन्होंने अपराधियों एवं भ्रष्ट पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा था सुधर जाएं वरना कार्रवाई की जाएगी। यही बात एसपी ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आदित्यपुर थाने में दोहराई। हालांकि मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि क्या अपराधियों के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार करेंगे ? इस पर एसपी ने नपे तुले अंदाज में कहा कि उनका संदेश अपराधियों के लिए है। अपराधी जितना जल्दी हो सके अवैध धंधों को बंद करें, अन्यथा एक्शन का असर दिखेगा। एसपी करीब 1 घंटा थाने में रहे और थाना की कार्यशैली से अवगत हुए। मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास समद खान नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। उसके साढू मंजूर हुसैन उर्फ शेरू ने समद खान पर अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया और समद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। समद खान को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (जारी…)
समद खान ने बताया कि वह आजाद बस्ती रोड नंबर 1 का रहने वाला है। हमलावर मंजूर हुसैन रोड नंबर 17 का रहने वाला है। समद खान ने बताया कि उसका बेटा रोड नंबर 16 में आयशा रेसीडेंसी के पास ट्यूशन पढ़ने जाता है। वह अपने बेटे को ट्यूशन से घर लाने गए थे तभी घटना घटी।
30 जुलाई को स्वास्थ्य जांच का लाभ लें, रक्तदान कर पुण्य के भागी बने: भगवान सिंह
जमशेदपुर : धार्मिक सरोकार के अलावा सामाजिक दायित्व निर्वहन में भी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी कभी पीछे नहीं रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आगामी 30 जुलाई (रविवार) को बड़े पैमाने पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन सीजीपीसी करेगी। शिविर के सफल आयोजन को लेकर सरदार भगवान सिंह सभी डॉक्टरों के साथ गुरुवार को बैठक भी की। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने विस्तारपूर्वक बताया की जांच शिविर में स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र जांच और विभिन्न प्रकार के रक्त जाँच भी कराये जायेंगे। उन्होंने बताया की स्वास्थ्य जांच और नेत्र जांच निःशुल्क होगी जायेंगे लेकिन रक्त और अन्य जांच तय से आधे मूल्य में किये जायेंगे। एमजीएम अस्पताल के सहयोग से की जाने वाली रक्तदान मुहिम सिख इतिहास ने महान शहीद भाई मनी सिंह की शहादत को समर्पित किया जा रहा है। (जारी…)
शहर के जाने-माने चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। जिनमें डॉ निशा चौधरी, डॉ स्तुति केडिया, डॉ मीनल खिरिया सुगन्धि, डॉ सौरव बनर्जी एवं डॉ रोहित कुमार झा प्रमुखरूप से सबके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। रक्तदान सुबह दस बजे से चार बजे तक आयोजित किया जायेगा जबकि स्वास्थ्य जांच औरअन्य जांच दोपहर दो बजे तक चलेंगे। सरदार भगवान सिंह ने आह्वान किया है कि जरूरतमंद इस शिविर का लाभ अवश्य उठायें और बड़ी संख्या में शामिल होकर इस प्रयास को सफल बनायें। सीजीपीसी के कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी और सरबजीत सिंह ग्रेवाल भी उपस्थित रहे।
रांची : झारखंड विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू होने वाला है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की लगातार बैठक हुई। गुरुवार को रांची के मुख्यमंत्री आवास में जहां सत्ता पक्ष के कांग्रेस, झामुमो और राजद के विधायकों की बैठक हुई वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक भी हुई। इस बैठक में कई लोग शामिल हुए। (जारी…)
सत्ता पक्ष देगा विपक्ष के हर सवाल का जवाब
सत्ता पक्ष की एक बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा झामुमो, कांग्रेस और राजद के तमाम विधायक मौजूद थे। इस दौरान तय किया गया कि एक साथ मिलकर विपक्ष को जवाब दिया जायेगा। मानसून सत्र सुचारु रुप से चले, इसकी कोशिश होगी और सारे विधेयकों को किस तरह पारित कराना है, उस पर भी विचार किया गया। इस दौरान तय किया गया कि वे लोग हर सवाल का जवाब देंगे। अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के लिए भी कुछ विधायकों को जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों को मुखर होकर काम करने को कहा गया। (जारी…)
भाजपा ने विधायक दल के नेता को लेकर चर्चा की, घेरेगा सत्ता पक्ष को
मानसून सत्र के एक दिन पहले भाजपा विधायक दल की बैठक भी हुई। रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मौजूद रहें। इस दौरान विधायक दल के तौर पर जय प्रकाश पटेल के नाम पर लगभग सहमति बन गयी। इसके अलावा तय किया गया कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टी आजसू के साथ मिलकर सत्ता पक्ष को घेरेगी और मुद्दे को जोरदार तरीके से उठायेगी।
रांची : झारखंड के 16 जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) का तबादला कर दिया गया है। कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक, जमशेदपुर, बोकारो, गिरीडीह, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, लातेहार, गढ़वा, चतरा समेत अन्य जिलों के डीटीओ का तबादला किया गया है। इसके तहत इंदर कुमार को चतरा, धनंजय को जमशेदपुर का डीटीओ बनाया गया है। (जारी…)
इसके अलावा जयप्रकाश करमाली सिमडेगा, वंदना सेजवलकर को बोकारो, सुरेंद्र कुमार को लातेहार, वैद्यनाथ कामती को हजारीबाग, शंकराचार्य समाद को सरायकेला खरसावां का डीटीओ बनाया गया है। शैलेश कुमार प्रियदर्शी को गिरीडीह, विजय कुमार सोनी को कोडरमा, धीरज प्रकाश को गढ़वा, दिवाकर प्रसाद चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को रामगढ़, संजय पीएम कुजूर को पाकुड़, विष्णुदेव कच्छप को साहेबगंज, मारुति मिंज को खूंटी, सौरभ प्रसाद को लोहरदगा, ओमप्रकाश यादव को सिमडेगा का डीटीओ बनाया गया है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मुहर्रम पर्व को लेकर शहर के निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर नो इंट्री लगायी गयी है। नो इंट्री का समय 29 जुलाई की सुबह 9 बजे से लेकर 30 जुलाई की सुबह 6 बजे तक नो इंट्री रहेगी। इस दौरान शहर में किसी प्रकार के बड़े वाहनों के आवागमन वर्जित रहेगा। वहीं 29 जुलाई को प्रात: 6 बजे से पूर्वाह्न 9 बजे तक किसी प्रकार की नो इंट्री नहीं रहेगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि प्रत्येक त्योहारों में जमशेदपुर समेत देशभर में नो इंट्री लगायी जाती है। इससे पूर्व भी कई त्योहारों में नो इंट्री का समय निर्धारित किया गया था।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत कापगोड़ा एनएच 18 स्थित भोलेनाथ ढाबा में गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में दो अपराधियों के घायल होने की भी सूचना है, वहीं पुलिस ने आठ अपराधियों को हिरासत में भी लिया है। जबकि कुछ अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है और इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों में अनुसार पुलिस जैसे ही ढाबा में पहुंची वैसे ही ढाबा में पार्टी माना रहे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध कार भी बरामद की है जो अपराधियों की बताई जा रही है। (जारी…)
जानकारी के अनुसार एमजीएम पुलिस को सूचना मिली थी कि आठ से नौ की संख्या में अपराधी जमशेदपुर से घाटशिला की ओर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। अपराधी कार पर सवार होकर घाटशिला के भोलेनाथ ढाबा में पहुंचे थे। सभी लोग मिलकर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। अपराधी कार में शराब का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान जिला पुलिस द्वारा गठित टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही सभी पार्टी छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस द्वारा इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी की गई। इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर जमशेदपुर की ओर ले गई। इस दौरान गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह थाना प्रभारी सोनू कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी राजकुमार समेत कई थाना के थाना प्रभारी एवं दर्जनों पुलिस के जवान क्षेत्र भागने वाले अपराधी को खोजने में लगे रहे।
पुलिस कर रही फायरिंग से इंकार
घाटशिला थाना प्रभारी विमल किडो ने बताया कि जिला पुलिस के गठित टीम को कुछ अपराधी तत्व के लोग घाटशिला की ओर जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर वह जांच पड़ताल को आए थे। पुलिस ने कितने अपराधी या किस को पकड़ा है या होटल के समीप फायरिंग हुई है या नहीं उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। अपनी गठित टीम के नेतृत्व कर रहे हैं थाना प्रभारी ने इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संप्रति पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट किया। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में श्री मरांडी संग हुए भेंट वार्ता को दिनेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने नवीन दायित्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दिनेश कुमार से बीते दिनों उनके घर पर हुए हमले एवं कार में आपराधिक तत्वों द्वारा कारित आगजनी कांड के संदर्भ में भी जानकारी लिया और पुलिसिया एक्शन के बारे में जाना।
अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को भी चिंताजनक बताया। श्री मरांडी ने दिनेश कुमार को पार्टी हित में पूरी क्षमता और ऊर्जा से लग्नशील होने को कहा। इस दौरान दिनेश कुमार संग भाजयुमो के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, अशोक सामंता, तेजेंद्र सिंह जॉनी, अमित मिश्रा, धनेश्वर सिंह, ओंकार सिंह, बिनोद गुप्ता, रोशन सिंह, बंटी सिंह मौजूद रहें।
झारखंड में कम बारिश की वजह से किसान के साथ कृषि विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं. अगले 15 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती नहीं हो पाएगी. ऐसे में सभी बारिश की उम्मीदें लगाए हुए हैं.
रांची: झारखंड के 24 में से 23 जिलों में सामान्य से कम हुई मानसूनी बारिश ने राज्य के अन्नदाताओं के साथ-साथ कृषि विभाग के अधिकारियों के चेहरे पर भी परेशानी ला दी है. देर से आये मानसून और झारखंड के साथ बारिश की बेरुखी ने राज्य में खेती-बाड़ी की स्थिति को बिगाड़ दिया है. अब राज्य के किसान और कृषि विभाग को उम्मीद है कि IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 15 दिनों तक राज्य में अच्छी वर्षा हो और हालात सुधरें.
पिछले वर्ष की तरह बनते जा रहे हैं हालात: कृषि निदेशालय के उप निदेशक मुकेश सिन्हा ने कहा कि अभी राज्य में वर्षा और खेती की स्थिति अच्छी नहीं है. उन्होंने कहा कि कल तक राज्य में 434 मिमी की जगह 236 मिमी वर्षा हुई है. मानसून ने राज्य में देर से दस्तक दी थी. 19 जून को मानसूनी हवाएं राज्य में पहुंची थी. वहीं 22-23 जून को पूरे राज्य में इसका स्प्रेड हो गया था. बावजूद इसके जून महीने में काफी कम वर्षा हुई. उप निदेशक ने कहा कि जून के जैसे ही जुलाई महीने में भी सामान्य से लगभग 46% कम वर्षा हुई है.
IMD के पूर्वानुमान पर कृषि निदेशालय की नजर: कृषि उपनिदेशक ने बताया कि मौसम केंद्र,रांची ने 28 जुलाई से अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान पर राज्य के किसानों के साथ-साथ कृषि विभाग की भी उम्मीदें टिकी हैं. कृषि उप निदेशक ने बताया कि राज्य के किसान 15 अगस्त तक धान की रोपनी करते हैं. ऐसे में अगर अगले 10-15 दिन अच्छी वर्षा हो गयी तो स्थिति में सुधार होने की संभावना है.
वैकल्पिक खेती की तैयारी भी कर रहा है विभाग: वर्ष 2022 में राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडो में सुखाड़ था. कमोबेश वही स्थिति राज्य में इस वर्ष भी बनती दिख रही है. ऐसे में कृषि निदेशालय ने सभी जिले के जिला कृषि पदाधिकारियों को वैकल्पिक खेती का विकल्प तैयार रखने को कहा है. बारिश सामान्य से काफी कम होने की स्थिति में जहां आत्मा के सहयोग से किसानों को संगोष्ठी के माध्यम से धान की सीधी बुआई की जानकारी देने को कहा गया है. वहीं धान की जगह अन्य फसल जैसे मक्का, रागी, दलहन, तिलहन की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
राज्य में सिर्फ 13-14% धान आच्छादन: राज्य में सामान्य से कम वर्षा की वजह से खेतों में धान की रोपनी के लायक पानी नहीं है. ऐसे में अभी तक 02 लाख 30 हजार हेक्टेयर (13%) में ही धान का आच्छादन हुआ है. वहीं मक्का, दलहन, तिलहन और अन्य फसलों को मिलाकर कुल मिलाकर 05 लाख 50 हजार हेक्टेयर(20%) का आच्छादन हुआ है. राज्य में कुल खेती लगभग 28 लाख हेक्टेयर में होती है, उसमें 18 लाख हेक्टेयर में धान की फसल लगाई जाती है. खराब मौसम की वजह से इस वर्ष खेती की स्थिति बेहद खराब है.
सीकर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने हाल ही में कांग्रेस के ही विधायक राजेंद्र गुढ़ा की ओर से सामने लाए गए लाल डायरी पर भी गहलोत सरकार को घेरा।
पीएम मोदी ने कहा कि लाल डायरी के खुलने से अच्छे-अच्छे नेता निपट जाएंगे और इसकी वजह से बड़े से बड़े नेताओं की बोलती बंद है। पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में लाल डायरी को बड़ा मुद्दा बनाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का डिब्बा गोल कर देगी। पीएम ने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर भी गहलोत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों पर अत्याचार, नहीं सहेगा राजस्थान।
पीएम मोदी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने लूट की दुकान चला रखी है। कांग्रेस का मतलब ही है लूट की दुकान, झूठ का बाजार। लूट की इस दुकान का ताजा प्रोडक्ट है राजस्थान की लाल डायरी। आपने लाल डायरी के बारे में सुना है ना। कहते हैं इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें लेकिन यह लाल डायरी चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।’
राजस्थान को कांग्रेस से ज्यादा पैसा बीजेपी सरकार ने दिया पीएम मोदी ने कहा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राजस्थान को कांग्रेस की केंद्र सरकार ने जितना पैसा दिया उससे कहीं अधिक 9 साल में उनकी सरकार ने दिया है। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार थी तो राजस्थान को 10 साल में एक लाख करोड़ दिए। भाजपा सरकार ने 9 साल में 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। कहां एक लाख करोड़ और कहां 4 लाख करोड़। जब कांग्रेस की सरकार थी तो 10 साल में राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के तौर पर 50 हजार करोड़ दिए गए। हमारी सरकार ने इस मद में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा दिए। लेकिन जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है तब से यहां विकास के काम में सिर्फ रोड़े अटकाने का काम चल रहा है।’
क्या है लाल डायरी हाल ही में गहलोत कैबिनेट से हटाए गए नेता राजेंद्र गुढ़ा ने एक लाल डायरी दिखाकर राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। गुढ़ा ने दावा किया कि इस लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। गुढ़ा ने यह भी कहा है कि इसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त की जानकारी दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौर के घर यह लाल डायरी रखी थी। लेकिन ईडी की छापेमारी से पहले गहलोत ने उन्हें इसे वहां से लाने को कहा था। मणिपुर मुद्दे पर अपनी ही सरकार को गिरेबां में झांकने की नसीहत देने वाले गुढ़ा को गहलोत सरकार ने मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद वह लाल डायरी लेकर सामने आ गए।