एक नई सोच, एक नई धारा

सरकारी और प्राइवेट बैंकों को लेकर आई बड़ी खबर, अब से इस दिन बंद रहेंगे बैंक, बदल गया टाइम भी!

बैंक में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. आज का दिन बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों दोने के लिए काफी बड़ा है. आज बैंक में होने वाली छुट्टियों और समय पर फैसला लिया जाएगा.

जी हां… अब से बैंक में 2 दिन की छुट्टी रहा करेगी. इसके साथ ही काम करने का समय भी बदल सकता है. इस पर आज मीटिंग हो रहा है,जिसमें फैसला लिया जाएगा. इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) की तरफ से यह बैठक की जा रही है.

क्या है सकता है फैसला?
IBA बैंक कर्मचारियों को बड़ी खुशखबी दे सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों के वीकली ऑफ में बदलाव किया जा सकता है. इस समय बैंक में काम करने वालों को सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी होती है, लेकिन आज होने वाली मीटिंग में हफ्ते में 5 दिन काम करने पर फैसला हो सकता है.

IMG 20230625 WA0000 2

बढ़ जाएंगे काम करने के घंटे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने दो दिन के वीकली ऑफ (Two Day’s Weekly Off) पर अपनी रजामंदी दे दी है. 5 दिन काम करने वाला प्रस्ताव लागू होता है तो सभी कर्मचारियों को दैनिक काम करने वाले घंटों में 40 मिनट का इजाफा कर दिया जाएगा.

हर शनिवार को मिला करेगी छुट्टी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी मिला करेगी. यानी पहले और तीसरे शनिवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी मिल जाएगी.

लंबे समय से चल रही है मांग
IBA ने जानकारी देते हुए बताया था कि बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर सक्रियता से विचार किया जा रहा है और हो सकता है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने में अब और देरी नहीं होगी. हालांकि, इस संबंध में फैसला आना अभी बाकी है.

अभी क्या है नियम?
अगर अभी वर्तमान नियमों की बात की जाए तो इस समय पर बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. इसके अलावा तीसरे और पहले शनिवार को कर्मचारियों को काम करना होता है. फिलहाल अब कर्मचारी 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है.

LIC में हो रहा 5 दिन काम
आपको बता दें एलआईसी में 5 दिन कार्य दिवस प्रणाली को लागू कर दिया गया है. अगर अगस्त महीने में छुट्टियों की लिस्ट की बात की जाए तो अगले महीने करीब बैंकों में 14 दिनों की छुट्टियां रहेंगी, लेकिन इस दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं.

पलामू: मुहर्रम जुलूस में राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़, अशोक चक्र हटाकर लिखे गए उर्दू के शब्द

झारखंड के पलामू में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. शुक्रवार को एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी.

मामला जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर-कंकारी का है.

IMG 20230625 WA0000 2

जानकारी के मुताबीक, नौवी के जुलूस के दौरान ऐसा कुछ देखने को मिला है. दरअसल, शुक्रवार पूर्वाहन में कल्याणपुर-कंकारी में मुहर्रम पर नौवी का जुलूस निकाला गया था. जुलूस में कई प्रोसेशन शामिल थे. डीजे बजाए जा रहे थे. जुलूस के दौरान राष्ट्रध्वज भी लहराया जा रहा था, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ कर दी गई थी.

राष्ट्रध्वज के रंग तो संबंधित थे, लेकिन उजले रंग की पट्टी के बीच होने वाले अशोक चक्र को हटा दिया गया था. उसकी जगह उर्दू के कुछ शब्द लिखे गए थे और नीचे में तलवार का निशान बना दिया गया था.

आस पास के लोगों ने जब तिरंगे में बदलाव देखा तो उसकी तस्वीरें ले ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया. हालांकि, तबतक इसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी. सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पूर्वाहन के समय मुहर्रम जुलूस के दौरान ऐसी सूचना मिली थी. पुलिस टीम भेजकर जांच करायी गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. फोटो से पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. वीडियो फोटो मिलने पर मामले में शामिल लोगों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज के साथ छेड़छाड़ कानून जुर्म है.

Samsung Galaxy Tab 8 हुआ सस्ता, कई हजार रुपये कम हुई कीमत, जानिए डिटेल्स

सैमसंग ने हाल में ही अपने फोल्डिंग फोन्स के साथ नई टैबलेट सीरीज भी लॉन्च की है. कंपनी ने Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें तीन टैबलेट शामिल हैं. तीनों ही टैबलेट Galaxy Unpacked Event में पेश किए हैं.

नए टैबलेट्स के लॉन्च के बाद कंपनी ने पुराने वर्जन यानी Galaxy Tab S8 की कीमतों में कटौती की है.

कंपनी ने टैबलेट के 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट की कीमत कम की है. अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस टैबलेट की नई कीमत और दूसरे डिटेल्स.

IMG 20230625 WA0000 2

Galaxy Tab S8 की कीमत

सैमसंग ने इस टैबलेट के 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi वेरिएंट को 58,999 रुपये में लॉन्च किया था. इसकी कीमतों में कंपनी ने 8 हजार रुपये की कटौती की है. कटौती के बाद इस टैबलेट की कीमत 50,999 रुपये हो गई है. डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट, सिल्वर और पिंक गोल्ड में आता है.

Samsung इस डिवाइस पर कुछ आकर्षक ऑफर भी दे रही है. कंज्यूमर्स को 6000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. इसके अलावा यूजर्स को नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन मिलता है.

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Samsung Galaxy Tab S8 में 11-inch का WQXGA डिस्प्ले मिलता है, जो 2560X1600 पिक्सल रेज्योलूशन वाला है. ये डिवाइस Android 12 पर काम करता है. ये टैबलेट Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर काम करता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 13MP का है.

  • भारत में इतनी है Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 की कीमत, 11 अगस्त से होगी सेल
  • Samsung Galaxy 6 सीरीज लॉन्च, हेल्थ और परफोर्मेंस पर फोकस, ये हैं फीचर्स और कीमत
  • Samsung ने लॉन्च किए तीन नए टैबलेट, मिलेगी लैपटॉप जैसी परफॉर्मेंस? जानिए डिटेल्स

वहीं सेकेंडरी लेंस 6MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है. फ्रंट में कंपनी ने 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है. टैबलेट को पावर देने के लिए 8000mAh की बैटरी दी गई है. सैमसंग ने Galaxy Tab S9 सीरीज में तीन- Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9 Plus और Galaxy Tab S9 Ultra को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 85,999 रुपये से शुरू होती है.

कम बजट में चाहिए इलेक्ट्रिक कार तो यहां देखे सबसे सस्ते ऑप्शन

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का लगातार बोला वाला बोलबाला बढ़ता ही जा रहा है। इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के अलावा काफी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने लगे हैं। इस वजह से अब कंपनियां नई-नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने में लगी हुई है।

हालांकि अभी पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा महंगी है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है और कम पैसों से एक अच्छे इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में आपको कई इलेक्ट्रिक कारों के विकल्प मिल जाएंगे। इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर आप सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के भी हकदार हो सकते हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर एक से डेढ़ लाख की सब्सिडी खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। हम आपको बताते हैं कि कौन सी कार है सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जो एकदम सस्ती है जो आपके बजट में फिट बैठती हैं।

IMG 20230625 WA0000 2

टाटा टियागो

ईवी टाटा टियागो विदेश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारो में से एक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से 11.99 लाख के बीच टाटा टियागो टियागो कंपनी चार वेरिएंट में बेच रही है। वह इसमें 19.2kWh और 24kWh की दो बैटरी पर एक ऑप्शन मिलते हैं। जिनकी रोज 250 किलोमीटर , और 315 किलोमीटर है। टिआगो ईवी का इलेक्ट्रिक मोटर 14 बीएचपी पावर और 114 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।

सिट्रोन ईसी3

सिट्रोन ईसी3 आपकी काफी सस्ती कीमत में मिल जाती है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपये से 12.76 लाख रुपये है। सिट्रोन ईसी3 में 29 पॉइंट 2 के w.h. का बैटरी पैक मिलता है जो फुल चार्ज पर 320 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज दे सकता है। इस कार का इलेक्ट्रिक मोटर 57 बीएचपी की पावर और 143 एमएम का टॉर्क जनरेट करता है ।

टाटा टीगोर ईवी

टाटा टीगोर ईवी देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक सेडान है। इसकी की शोरूम कीमत ईवी 12.49 लाख रूपये से 13 पॉइंट 75 लाख रुपए के बीच में लगा। इलेक्ट्रिक मोटर 74 बीएचपी की पावर और 117 nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 26 kWh के लिथियम बैटरी पर का इस्तेमाल किया गया है।

आधे देश में आई फ्लू का कहर! बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े सब परेशान, एक्सपर्ट ने बताया कैसे बचें?

दिल्ली से लेकर बिहार और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक लोग लाल आंखें लिए घूम रहे हैं. इन सभी राज्यों में इस बार मॉनसून जल्दी आया है और मानो देर तक टिके रहने के इरादे से आया है.

जगह जगह भरा हुआ पानी और वातावरण में हर वक्त उमस और नमी वायरस और बैक्टीरिया के फैलने के लिए सबसे अच्छा मौका होते हैं. तो इस बार आई फ्लू ने लोगों की आंखों में लाल डोरे डाल दिए हैं. मेडिकल भाषा में आंखे लाल होने की इस बीमारी को कन्जक्टिवाइटिस कहते हैं कुछ लोग इसे पिंक आई या आई फ्लू भी कहते हैं.

आई फ्लू से दिल्ली बेहाल

बाढ़ के पानी से आंखों के पानी तक, इस बार मॉनसून ने ऐसी तबाही मचाई है कि लाल आंखों की बीमारी कन्जक्टिवाइटिस बुरी तरह से फैल गई है.
दिल्ली के एम्स की ओपीडी में रोजाना आई फ्लू की शिकायत वाले 100 मरीज़ आ रहे हैं. प्राइवेट आई अस्पतालों में भी 40 से 50 मरीज़ रोज कन्जक्टिवाइटिस से परेशान होकर पहुंच रहे हैं.

IMG 20230625 WA0000 2

दिल्ली के एक प्राइवेट आई हॉस्पिटल में पिछले साल जुलाई में कंन्जक्टिवाइटिस के 600 मामले आए थे. इस बार अभी तक जुलाई में ही 1200 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके हैं. शार्प साईट सेंटर के निदेशक डॉ समीर सूद के मुताबिक कन्जक्टिवाइटिस आंखों के सफेद हिस्से में इरिटेशन से शुरु होता है. मॉनसून, उमस, नमी और पानी वाला वातावरण इस आई फ्लू को तेज़ी से फैलने में मदद करता है. वैसे तो इस बीमारी का मरीज पांच से सात दिन में रिकवर हो जाता है लेकिन ये वक्त बहुत परेशानी भरा हो सकता है. लेकिन मरीज अपनी मर्जी से इलाज ना करें. इसकी बड़ी वजह ये है कि आई फ्लू होने की तीन बड़ी वजहे हैं और वजहों के हिसाब से ही इलाज हो सकता है.

लक्षण

आंखों में जलन हो. पानी आने लगे. आंखों में दर्द हो और वो लाल हो जाएं तो समझ लीजिए कि आपको इंफेक्शन हो चुका है. ये इंफेक्शन एक से दूसरे मरीज में बहुत तेज़ी से फैलता है – इसलिए आपको इससे बचने की बहुत ज़रुरत है. एलर्जी , वायरल इंफेक्शन या बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी बीमारी हो, उसी के हिसाब से आई ड्रॉप्स दी जाती हैं. जिस मरीज को एंटीबायोटिक दवाओं की जरुरत हो उन्हें दवाएं भी दी जाती हैं.

कैसे करें बचाव?

कोरोनावायरस की तरह ही इस बीमारी में भी मरीज के लिए आईसोलेशन ज़रुरी है जिससे ये दूसरों को ना फैले. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग वाही के मुताबिक मरीज को काला चश्मा पहनना चाहिए. इससे दो फायदे हो सकते हैं. पहला फायदा ये कि मरीज बार बार अपनी आंखों को हाथ लगाने से बचेगा. दूसरा फायदा ये होगा कि ऐसे मरीज फोटो सेंसिटिव होते हैं जिसकी वजह से उन्हें तेज रोशनी से परेशानी हो सकती है. तो काला चश्मा तेज़ रोशनी से भी बचाएगा. साफ पानी से आंखों को धोते रहें और हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइज़र से साफ करें. अपनी पर्सनल चीजें जैसे तौलिया, तकिया, रुमाल, चश्मा वगैरह किसी से शेयर ना करें. बार-बार चीजों को ना छुएं – जैसे दरवाजे का हैंडल, टेबल वगैरह – आपके हाथों से इंफेक्शन किसी भी सरफेस पर रह सकता है और वहां से दूसरे तक इंफेक्शन पहुंच सकता है.

जिन्हें ये बीमारी नहीं हुई उन लोगों को भी भीड़ में जाने से बचना चाहिए. पब्लिक प्लेस या भीड़ वाली जगह पर ज़ीरो पावर का साधारण चश्मा या सनग्लासिस लगा लेने चाहिए. ताकि आप खुद बार बार आंखों को हाथ ना लगाएं. बच्चों को ये बीमारी हो तो उन्हें स्कूल नहीं भेजना चाहिए. मरीज की आंखों में देखने से ये बीमारी नहीं फैलती. वैसे ये बीमारी 5-7 दिन में ठीक हो जाती है लेकिन कुछ मरीजों में आंखों के सफेद हिस्से से बढ़कर इंफेक्शन आंखों की पुतली तक पहुंच सकता है, ऐसे मामले खतरनाक हो सकते हैं.

मिशन 2024 के लिए BJP की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुने गए ये नाम

बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ से डॉक्टर रमन सिंह, राजस्थान से वुसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, यूपी से लक्ष्मीकांत बाजपेई और तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

n52303721016906163082771236b252411c97b9294b93e54ea63f716e53f5aba690a64cef9e0966c9018822

मिशन 2024 के लिए BJP की राष्ट्रीय टीम का ऐलान

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री का पद लखनऊ से शिवप्रकाश को दिया गया है। महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, यूपी से सुरेंद्र सिंह नागर, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। कुल 13 नेताओं को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

n5230372101690616373542acca5c0095329755cc5811652148c308878504607225e33417d58e81151e068e

मिशन 2024 के लिए BJP की राष्ट्रीय टीम का ऐलान

संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है। संजय बंडी तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष थे और हालही में हटाए गए थे। यूपी से राधामोहन अग्रवाल, राजस्थान से सुनील बंसल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

n52303721016906164623026f58ac4699f29fcef5c94c8fbd25866cd59083a48a8f2e476cfd650a858e3457

मिशन 2024 के लिए BJP की राष्ट्रीय टीम का ऐलान

राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

IMG 20230625 WA0000 2
एक अगस्त तक कहीं-कहीं झारखंड के इन इलाकों में बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

एक अगस्त तक कहीं-कहीं झारखंड के इन इलाकों में बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी. झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है. एक अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है.

इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड मौसम पूर्वानुमान

एक अगस्त तक कहीं-कहीं झारखंड के इन इलाकों में बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

IMG 20230625 WA0000 2

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है. एक अगस्त तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है. 29 जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाके (पलामू प्रमंडल) में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 30 जुलाई को राज्य के पश्चिमी तथा मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई को राज्य के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है. एक अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसा होने पर बारिश की कमी कुछ हद तक हो सकती है.

मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के विकास और स्टेडियम निर्माण हेतु सभी जिलों के उपायुक्तों को दिया निर्देश, जाने पूरी खबर

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने गेतलसुद डैम के पास पर्यटन विकास हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रांची के गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट बनाने हेतु डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन तथा उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चतरा को ऐतिहासिक ईटखोरी एवं कौलेश्वरी में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक कार्यों का आकलन तथा कार्यों हेतु भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने कहा है। वहीं, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को सारंडा, थलकोबाद एवं किरीबुरू में इको टूरिज्म विकास हेतु संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि विवरणी तथा आवश्यक अनापत्ति के साथ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने गुमला के डुमरी स्थित सिरा -सीता धाम पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास, आंजनधाम, नवरत्नगढ़ और टांगीनाथ पर्यटकीय विकास परियोजनाओं कार्यान्वयन जल्द करने का आदेश दिया है।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास और खेल स्टेडियम के निर्माण को लेकर सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इससे संबंधित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस निमित उपायुक्त रांची को वन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटन स्थलों के विकास का प्रस्ताव व प्राक्कलन संबंधित वन प्रमण्डल पदाधिकारी से प्राप्त कर उपलब्ध कराने, डीपीआर तैयार करने में भवन निर्माण विभाग द्वारा सूचीबद्ध परामर्शी की सेवा लेने और इको टूरिज्म के मानकों का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक सौंदर्य से मेल रखने वाले संरचनाओं की प्रधानता रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने गेतलसुद डैम के पास पर्यटन विकास हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। रांची के गेतलसूद में चिन्हित भूमि पर रिसोर्ट बनाने हेतु डीपीआर और आगे की आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश मिला है। इसको लेकर उपायुक्त रांची द्वारा भूमि चिन्हित कर उसके हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रामगढ़ को रजरप्पा में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक सुविधाओं एवं जरूरतों का आकलन तथा उसके लिए भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने रजरप्पा पर्यटन क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु विशेष तंत्र विकसित करते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। इस कार्य हेतु आवश्यकतानुसार कंसल्टेंट की सहायता लेने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चतरा को ऐतिहासिक ईटखोरी एवं कौलेश्वरी में पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक कार्यों का आकलन तथा कार्यों हेतु भूमि चिन्हित कर आवश्यक अनापत्ति प्राप्त कर विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने कहा है। वहीं, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को सारंडा, थलकोबाद एवं किरीबुरू में इको टूरिज्म विकास हेतु संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से प्रस्ताव प्राप्त कर भूमि विवरणी तथा आवश्यक अनापत्ति के साथ विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने गुमला के डुमरी स्थित सिरा -सीता धाम पर्यटन स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विकास, आंजनधाम, नवरत्नगढ़ और टांगीनाथ पर्यटकीय विकास परियोजनाओं कार्यान्वयन जल्द करने का आदेश दिया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

खेल स्टेडियम का निर्माण मानकों के अनुरूप हो

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तो को कहा है कि वैसे प्रखण्ड जहां पूर्व से स्टेडियम स्वीकृत नहीं है, वहां स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताव विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रेषित करें। स्थल का निरीक्षण करते हुए स्टेडियम निर्माण के सभी मानकों के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कराया जाये। प्रेषित प्रस्ताव में स्टेडियम निर्माण के औचित्य या आवश्यकता, भूमि विवरणी, गूगल मैप आदि समाहित हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थल का चयन करते समय इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाय कि चयनित स्थल महाविद्यालय या विद्यालय से निकट हो, ताकि स्टेडियम का पूर्ण रूप से उपयोग हो सके। मुख्यमंत्री ने पलामू के जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर स्टेडियम पुनर्स्थापना, गोड्डा के पोड़ैयाहाट में इंडोर स्टेडियम निर्माण, मसलिया प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, दुमका स्थित ए टीम ग्राउंड में स्टेडियम निर्माण, डुमरिया प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण, पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड के माइदाबांध, जमशेदपुर के सरजामदा और पटमदा के लावा में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण, साहेबगंज में सिदो -कान्हू स्टेडियम के गैलरी विस्तार एवं अन्य कार्य तथा राजमहल में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश खेल विभाग को दिया है।

जमशेदपुर : कांग्रेस नेता ज्योतिष यादव को बंगलुरु अधिवेशन में मिला सम्मान, जाने क्या कहा

जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बंगलुरु में तीन दिवसीय अधिवेशन “बेहतर भारत की बुनियाद” कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित जमशेदपुर के रहने वाले पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव को राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन सेवा के लिए पगड़ी, माला अंगवस्त्र तथा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर अभिभूत होकर पूर्व राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष कुमार यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं संगठन प्रभारी कृष्णा के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्योतिष कुमार यादव ने कहा कि यह सारे बड़ों के आर्शीवाद और सबका प्यार का प्रतिफल है कि हमको यह सम्मान मिल पाया है।

IMG 20230625 WA0000 2
जमशेदपुर : पुलिस ने किया ढाबा में हुए मुठभेड़ का खुलासा, सात लोगों को किया गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास ढाबे में पार्टी मना रहे अपराधियों को पकड़ने के बाद शुक्रवार को मीडिया के सामने सबको प्रस्तुत किया। कुल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार लोडेड पिस्तौल और बड़े पैमाने पर कारतूस बरामद किया है। बरामद सामान में स्विफ्ट डिजायर और फायर किया हुआ छह खोखा, शराब, गुटखा, सिगरेट समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है। पकड़े गये लोगों में जमशेदपुर के उलीडीह डिमना बस्ती साधु कॉलोनी निवासी साजन मिश्रा, कपाली निवासी शाहिद खान उर्फ शहजादा, मुखियाडांगा निवासी रोहित कुमार गुप्ता उर्फ सेठबाज, मुखियाडांगा निवासी शिवरंजन यादव उर्फ शिवपूजन, डिमना बस्ती निवासी तापस दास, तुरियाबेड़ा निवासी गोरांगो पुष्टि और पारडीह निवासी दिव्यांशु ओझा शामिल है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

गिरफ्तार लोगों में से साजन मिश्रा के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमा दायर है जबकि रोहित सेठबाज के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता ने सम्मेलन कर बताया कि यह सूचना प्राप्त हुई थी कि अपराधी एमजीएम थाना क्षेत्र के कापा गोड़ा भोलेनाथ ढाबा के पीछे एक साथ जमे हुए है। इसके बाद उलीडीह, मानगो और घाटशिला की पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान ही अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि अपना बचाव के लिए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गयी। इसके बाद पुलिस ने चारो ओर से घेराबंदी की और पुलिस को भारी देख साजन मिश्रा भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। (जारी…)

db7507fde64cab197765af282d6dc48c8ee28b27b59e69019ada481abe636fc4.0

अपराधी पुलिस की कार्रवाई से कमजोर हो गये। इसके बाद सारे लोग पकड़े जा सके। इस दौरान कुछ अपराधी वहां से भागने में सफल हो गये। इस मामले में एमजीएम थाना प्रभारी राजू के बयान पर एफआइआर दायर किया गया है। छापामारी दल में एमजीएम थाना प्रभारी राजू, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी विमल किडो, उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार, गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह, एमजीएम थाना के अवर निरीक्षक अमीउल एक्का, रविकांत परासर, उलीडीह के अवर निरीक्षक मुकेश शरण, मानगो थाना के अवर निरीक्षक शशि शेखर, घाटशिला थाना के अवर निरीक्षक गोविंद शाह, एमजीएम थाना के सहायक अवर निरीक्षक हिरू मिंज और पांचों थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे।

error: Content is protected !!