जमशेदपुर : बजरंगदल शौर्य जागरण धर्मसभा रांची जगन्नाथ मैदान में भाग लेने जमशेदपुर से विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्तागण हुए रवाना। जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री चंद्रिका भगत व जिला समिति मनीष सिंह, भोला लोहार, अनिरुद्ध गिरि, उत्तम कुमार दास, चंदन दास, कुंती भारती, बबली सोनम, गोपी राव, सौरव घोष के नेतृत्व मे सैकडों की संख्या में पुरुष व महिला बसों व कारों से कार्यकर्तागण रांची पहुंचे। कदमा, सोनारी, साकची, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, मानगो व अन्य प्रखंड के कार्यकर्तागण भी हुये शामिल।
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के गोबिंद भवन में एकदिवसीय नेत्र जाँच शिविर में 109 लोग लाभांवित हुए। रविवार को गुरुद्वारा परिसर में कई लोगों ने अवसर का लाभ उठाते हूए अपने नेत्रों की जाँच कराई। रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ आर्का जैन यूनिवर्सिटी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर गुरुद्वारा परिसर के गोविंद भवन में लगाया गया था। (जारी…)
पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुमन जाना, डॉ सुबीर शेख, आंचल सिंह, श्वेता कुमारी और जे मनीष राज की देख रेख में हुए जांच शिविर में कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए भेजा जायेगा। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले का कहना है कि साकची गुरुद्वारा कमिटी धार्मिक समागमों के अलावा सामाजिक दायित्व निभाने के लिए तत्पर है। शिविर को सफल बनाने में प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, ट्रस्टी सतनाम सिंह, जयमल सिंह, मनोहर सिंह मीते, जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची और दमनप्रीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
जमशेदपुर : आज “लक्ष्य” संस्था के द्वारा धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अतिथि के रूप में राकेश्वर पाण्डेय, शंकर रेड्डी, बंटी सिंह, बारी मुर्मू, विकास सिंह, रीता मिश्रा, रविंद्र सिंह रिंकू, विनोद राय उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष ओमी सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि हमारे समाज का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन-तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करे, तो देश में खून की कमी से किसी जरूरतमंद की जान नहीं जाएगी। साथ ही नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। इस अवसर पर संस्था के ओर से निरंजन झा, नवजोत सिंह, अजय प्रमाणिक, रवि सिंह, सुधीर कुमार, सोनू ठाकुर, सुजीत आदित्य, ओम पोद्दार, अमरेंद्र भारती, राहुल, विशु सिंह, विपिन सिंह एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की आमसभा के लिए भाजपा नेता सह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह ने मानगो और परसुडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से 10 अक्टूबर को साकची के बोधी टेंपल मैदान एवं 11 अक्टूबर को पटमदा के ब्लॉक मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर निमंत्रण पत्र दिया। (जारी….)
भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को बताया कि वर्तमान में राज्य में मौजूद यूपीए की सरकार भ्रष्टाचार के सरोवर में डूबी हुई है। कुकुरमुत्ते की तरह नक्सलवाद हर जिले में पनप गए हैं। विकास का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति ऐसी हो गई है की ईलाज के अभाव में लोगों के जान चले जा रहे हैं। तनख्वाह नहीं मिलने के कारण महीने भर तक 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में रहते हैं। युवाओं का रोजगार खत्म हो गया है। शुद्ध पेयजल लोगों को नहीं मिल रहा है। बिजली प्रतिदिन महंगी होती जा रही है।झारखंड प्रदेश में आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। (जारी…)
स्वास्थ्य मंत्री की अय्याशी के कारण पूरे राज्य की छवि धूमिल हुई है। इसके बावजूद भी मंत्री अपने पद में बने हुए हैं। विकास सिंह ने कहा कि सारी बीमारी का ईलाज केवल एक ही डॉक्टर कर सकता है, वह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। विकास सिंह ने सभी लोगों को उनकी सभा में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र देते हुए भारी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। (जारी…)
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,जितेंद्र यादव, त्रिदेव चट्टाराज, देवेंद्र सिंह,रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, रिंकू चक्रवर्ती, धीरज सिन्हा, मंगल कर्मकार, अखिलेश श्रीवास्तव, सीमा मुंडा, किरण राव, अनिल यादव, परमाकांत करुवा, विश्वजीत कुमार, विजय डे, संदीप शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे ।
काबुल : अफगानिस्तान में भूकंप के ताबड़तोड़ कई झटकों से चारों ओर तबाही का आलम है. पश्चिमी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 6.3 तीव्रता के कई भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 320 हो गई और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने यह जानकारी दी है. वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने बताया कि हेरात में जेंदा जान जिले के चार गांवों को भूकंप और झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. (जारी…)
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि 6.3 तीव्रता के झटके आए. भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. बाद में भी 5.5 तीव्रता का झटका आया. सर्वेक्षण की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया एक नक्शा इस क्षेत्र में सात भूकंपों का संकेत देता है. हेरात शहर के निवासी अब्दुल समदी ने कहा, ‘लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. घर, कार्यालय और दुकानें सभी खाली हैं. आगे और झटके आने की आशंका है.’ समदी ने कहा, ‘मैं और मेरा परिवार अपने घर के अंदर थे. मुझे भूकंप महसूस हुआ.’ समदी ने कहा कि उनका परिवार शोर मचाने लगा और बाहर निकल गया और वापस अंदर जाने से डर रहा है. (जारी…)
टेलीफोन लाइन ठप हो जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों से सटीक विवरण प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हेरात शहर में सैकड़ों लोग अपने घरों और कार्यालयों के बाहर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं. हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, भूकंप आसपास के फराह और बदगीस प्रांतों में भी महसूस किया गया. (जारी…)
तालिबान द्वारा नियुक्त आर्थिक मामलों के उप प्रधानमंत्री अब्दुल गनी बरादर ने हेरात और बदगीस में भूकंप में मारे गए लोगों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. बता दें कि इससे पहले पिछले साल जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें कई मकान जमींदोज हो गए थे. यह भूकंप अफगानिस्तान में दो दशकों में सबसे भीषण था, जिसमें कम से कम 1,000 लोग मारे गए और लगभग 1,500 लोग घायल हो गए थे.
बेंगलुरु : अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। जहां 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक (बेंगलुरु ग्रामीण) मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा, ‘जब आग लगी तो कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर काम कर रहे थे। हमने मौके से छह जले हुए शव बरामद किए हैं। यह पता लगाने के लिए खोज अभियान अभी भी चल रहा है कि क्या कोई कर्मचारी अभी भी जली हुई दुकान के अंदर फंसा हुआ है या नहीं। सीएमओ कर्नाटक की ओर से इस मामले को लेकर कहा गया है कि मामले की जांच जारी है और कल मुख्यमंत्री इलाके का दौरा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने क्या कहा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि मुख्यमंत्री बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले इलाके का दौरा कर सकते हैं। सीएमओ ने कहा,’मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करने जा रहा हूं। मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
पुलिस ने क्या बताया
यह घटना इतनी दर्दनाक कही जा रही है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 12 लोगों के जलकर मारने की बात कही जा रही है। इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया गया था कि आग लगने की घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अब समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिस पर सीएम ने दुख जताया है। (जारी…)
पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक जिस दुकान में आग लगी उसमें लगभग 5 करोड़ मूल्य के पटाखों का भंडार था, जिसमें लगभग 30-40 लोग काम करते थे। कथित तौर पर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना में कई लोग सुरक्षित बच गए क्योंकि वे तेजी से पिछले दरवाजे से दुकान से बाहर आ गए।
चाकुलिया : चाकुलिया से ट्रेनों के माध्यम से देशी शराब पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है. इसका खुलासा जीआरपी ने किया है. शराब को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर और बोरियों में बंद कर विभिन्न ट्रेनों से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है. शनिवार को जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से दो बोरी में भरी शराब को जब्त किया है. जीआरपी को देख शराब कारोबारी (पुरुष व महिलाएं) फरार हो गए. (जारी…)
जीआरपी के ओपी प्रभारी दयानंद दास ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या तीन से देशी शराब से भरी दो बोरीयां जब्त की गई है. शराब को जीआरपी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देशी शराब का व्यापार महिलाओं द्वारा किया जाता है. महिलाएं शराब को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर और बोरियों में पैक कर ट्रेन से बंगाल ले जाती हैं. (जारी…)
रेल पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और व्यापार करने वालों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाके से महुआ शराब को बोतलों में भरकर और बोरी में बंद कर टेंपो से स्टेशन लाया जाता है. स्टेशन से इन बोरियों को विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है. इस खेल में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं.
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शनिवार को आदि मोहत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री जोबा माझी, मीरा मुंडा, टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विस के वीसी चाणक्य चौधरी और ट्राइफेड की एमडी गीतांजलि गुप्ता के अलावा अन्य मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह आदि महोत्सव 16 अक्टूबर तक चलेगा. (जारी…)
मौके पर मौजूद अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह मंच आदिवासी जनजाति को देश भर में एक नई दिशा देने का कार्य करेगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंच की शुरुआत की थी. देश भर के आदिवासी आज हर मंच पर अपनी प्रतिभा को निखार रहे है. उन्होंने कहा की देश के कोने-कोने से आदिवासियों को अवसर दिया जा रहा है. इसके माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद को पेश किया जा रहा है. झारखंड में लाह का उत्पादन झारखंड में बड़ी संख्या में होता है. इसे भी एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. इस महोत्सव में लोग आदिवासी हस्तशिल्प की खरीददारी और आदिवासी व्यंजन का आनंद भी उठा पाएंगे. इसमें आदिवासियों की कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. यहां उत्पाद और कला-संस्कृति का प्रदर्शन होगा. (जारी…)
इस महोत्सव में 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें 336 जनजातीय कारीगर और कलाकार भाग लेंगे. इनमें हैंडीक्राफ्ट के 100 स्टॉल, ट्राइबल फूड के 20 स्टॉल और केंद्रीय मंत्रालय के 30 स्टॉल होंगे, जिसमें मंत्रालय से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इस महोत्सव में लोग जो भी वस्तू खरीदेंगे उसका लाभ सीधा आदिवासियों को जाएगा. महोत्सव में किसी तरह की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी.
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल में 30 सितंबर को विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन की मौत के मामले में शनिवार को परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे. परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए एसएसपी से उचित जांच की मांग की है. परिजनों ने बताया कि 30 सितंबर को जेल प्रशासन ने फोन पर बताया कि विश्वनाथ की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि जेल में जब विश्वनाथ से मिलने जाते थे तो वह रुपयों की मांग करता था और कहता था कि जेल के अंदर रुपयों की जरूरत पड़ती है. (जारी…)
एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी में रहने वाले विश्वनाथ पर साल 2019 में अपनी चाची की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा था. इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था. वह साल 2019 से ही जेल में बंद था. 30 सितंबर को जेल के पहले तल्ले की रेलिंग से गिरकर वह घायल हो गया था. जेल प्रसासन द्वारा उसे इलाज के लिए एमजीएम लाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
जमशेदपुर : न्यायिक अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से ‘रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे’ विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का जमशेदपुर के लोयोला स्कूल सभागार में रविवार, 08.10.2023 को आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में झारखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारीगण,जिलों के वरीय पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण आदि शामिल होंगे। (जारी…)
इसी क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने लोयोला स्कूल सभागार एवं परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा ससमय कार्य पूर्ण करने के लिए पदाधिकारी/कर्मियों को निर्देश दिया। कहा कि तैयारियों में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो, ससमय जिन्हें जो दायित्व दिया गया है उसका निष्पादन करेंगे। (जारी…)
उल्लेखनीय हो कि, आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड श्री संजय कुमार मिश्रा, सम्मानित अतिथि माननीय न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय श्री सुजित नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश आदि शामिल होंगे।