
ताजा खबर












जमशेदपुर : दिनांक 20/4/2024 को बिस्टुपुर थाना अंतर्गत घटित घटना जिसका संबंधित एफआईआर विशाल कुमार सिंह के बयान पर बिस्टुपुर थाना मे केस संख्या 130/24 दर्ज किया गया , जिसमें धारा 307 भी लगा हुआ है , जान से मारने की नियत से हमला किया गया है।


इस घटना पर राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) ने घटना पर कहा की जैसा उन्हे जानकारी मिली है ,घायल अभी टीएमएच में इलाजरत है और उनकी हालत गंभीर है।
श्री सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा की इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और इसमें जो भी सम्मिलित है ,चाहे वो कितने भी प्रभावशाली परिवार के सदस्य हो, उस पर अविलंब करवाई होनी चाहिए, ताकि पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास बनी रहे।
साथ ही इन्होंने बिस्टुपुर थाना प्रभारी से भी दूरभाष के माध्यम से बात कर अविलंब करवाई की अपील की।



जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में रहने वाले राम कृष्णा शर्मा के घर से दिनदहाड़े चोर ने लैपटॉप उड़ा दिए। लैपटॉप चोरी होने की जानकारी मिलने पर राम कृष्णा शर्मा ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। सूचना मिलते ही राम कृष्णा शर्मा के आवास पहुंच भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय थाना को दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी की घटना की जानाकारी दिया।

डिमना बस्ती पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को राम कृष्णा शर्मा ने बताया लगभग प्रातः 10:30 बजे वे स्नान कर पूजा करने के क्रम में मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर सूरज भगवान को अगरबत्ती दिखलाया उसके बाद मुख्य दरवाजा खुला छोड़कर पूजा वाले कमरे में जाकर पूजा करने लगे। उनकी धर्मपत्नी बिंदु शर्मा जो विद्यालय में शिक्षिका है वह घर पर नहीं थी। जिस कमरे में लैपटॉप रखा हुआ था उस कमरे में राम कृष्णा शर्मा का बेटा शुभम् शर्मा सोया हुआ था रात्रि के समय विसर्जन जुलूस के कारण पावर की सप्लाई नहीं रहने के कारण बेटा सुबह देर तक सोया रहा, जब बेटा सो कर उठा तो देखा कि सामने रखा हुआ लैपटॉप नहीं है।

बेटे ने विद्यालय गई अपनी मां बिंदु शर्मा को फोन कर लैपटॉप विद्यालय ले जाने के बारे में जानकारी हासिल किया। बिंदु शर्मा ने बताया कि वह लैपटॉप लेकर विद्यालय नहीं गई है। लैपटॉप चोरी हुआ देख राम कृष्ण शर्मा अगल – बगल पड़ोस में जाकर मामले की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया तो पड़ोस वाले ने बताया की लगभग प्रातः 11:00 बजे एक महिला और एक लडका राम कृष्णा शर्मा के घर से कुछ सामान लेकर निकल रहे थे। उन लोगों को लगा कि कोई मांग कर खाने वाला अथवा समान बेचने वाला है। संभवत वही लड़का लैपटॉप चोरी करके भाग गया है।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाना के थानेदार को दूरभाष के जरिये मामले की जानकारी देते हुए अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी का लैपटॉप बरामद करने की बात कही। विकास सिंह ने कहा थाना एवं टाइगर मोबाइल की गस्ती नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है जिसका दुष्परिणाम यह है की दिनदहाड़े घर में घर के मालिक रहने के बावजूद भी सामान की चोरी हो जा रही। पुलिस गश्ती कम करती है और अवैध कारोबार करने वाले के साथ मिलजुल कर केवल मस्ती करने का काम करती है।


जमशेदपुर : विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर की ओर से शहर के सभी समवैचारिक संगठन, हिंदू संगठन, राजनीतिक दल, मंदिरों, अखाड़ों, विद्यालय वालों से एकजुट होकर 23 अप्रैल दिन मंगलवार, चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाने का आवाह्न किया है। विहिप द्वारा कहा गया कि यह हम सभी के लिए यह अति आनंद का विषय है कि इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्री रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हो चुके हैं।


श्री राम काज में उनके भक्त हनुमान की भूमिका से हम सभी परिचित हैं, रामभक्त हनुमान बल बुद्धि और विवेक के साक्षात देवता हैं। वह रोग, दुख और भय का हरण करने वाले है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले इन सभी से मुक्त हो जाते हैं। इस बार मंगलवार के दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव का दिन होने से उनकी आराधना अति मंगलदायक है।

श्री हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक आयोजन के माध्यम से हनुमत आराधना कर धर्म, समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित हेतु हम प्रार्थना करें, जिससे हमारा राष्ट्र सभी संकटों को मात कर बलशाली और वैभवशाली बने। अतः निवेदन है श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप विशेष रूप से शामिल हो।


चाईबासा : कोल्हान ऑटोनॉमस कॉन्सिल की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए कोल्हान के सभी मौजा में सेक्रेटरी और वोलेंटियर का गठन किया जाएगा। कोल्हान के विधायक और सांसद कोल्हान मामले पर गंभीर नहीं है। यह बातें आज कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने टोन्टो प्रखंड के ग्राम टोन्टो में अयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा।


श्री तिरिया ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए गांव गांव में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रति माह के 21 तारीख को गांव गांव में बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ टोन्टो गांव के लिए सर्वसहमति से किशोर मुंगिया को सेक्रेटरी चयनित किया गया है। मौके पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि संघ को मजबूत करने के लिए गांव गांव में बैठक कर योग्य और शिक्षित व्यक्ति को कोल्हान रक्षा संघ का सेक्रेटरी नियुक्त किया जाएगा।

बैठक को संघ के केन्द्रीय सचिव कानू हाईबुरू, संगठन सचिव जयसिंह सुंडी, ग्रामीण मुंडा दामु लागुरी, चंबरा लागुरी, पाली पूर्ति, जेना लागुरी, दुलबू पूर्ति, मंगल पूर्ति, जगदीश केराई, नरसिंह चांपिया आदि। बैठक में किरीबुरू, लिपुंगा, डूमार्जोआ, कुडमसादा, लिसिमुति समेत कई गांव के लोग शामिल थे।


जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के एएसजी आई हॉस्पिटल के पास बारीडीह के रहने वाले शिखा जयसवाल से पर्स की छिनतई की गयी है. बदमाशों ने पहले शिखा की स्कूटी में बाइक से धक्का मारकर पहले उसे सड़क पर गिरा दिया और फिर पर्स छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद इसकी सूचना साकची पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की और आरोपियों की पहचान में जुट गयी है. शिखा ने बताया कि वह साकची के एक फाइनेनशियल कंपनी में काम करती है.

वह अपने काम से जा रही थी. बाइक सवार दोनों युवक बंगाल कल्ब के पास से ही पीछा कर रहे थे. एएसजी आई हास्पिटल के पास दोनों ने बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया और पर्स छीनकर फरार हो गए. पर्स में 25 सौ नगद और दो मोबाइल फोन थे. सीसीटीवी फूटेज जांच में यह बात सामने आई है कि एक ही गैंग द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सीसीटीवी में जो युवक दिखाई दे रहे है. उन्हीं युवकों ने रविवार को भी साकची में महिला के साथ पर्स की छिनतई की थी. यह गैंग सिर्फ महिलाओं को निशाना बना रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है.




सीनी : केन्द्रीय प्रवक्ता मुखी समाज के रंजन कारूवा ने सीनी स्थित अंग्रेज़ी शराब दुकान के कर्मचारी और ग्राहक सानो महतो पलासडीह निवासी के मध्य मारपीट को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इन दिनों अंग्रेजी शराब दुकान के ईर्द गिर्द अल्प वयस्कों का जमावड़ा लगा रहता है जो नाबालिग हैं, पढ़ने वाले बच्चे शराब एवं नशीले पदार्थ आदि के सेवन का शिकार हो रहे हैं, और समाज के मुख्य धारा से भटक रहे हैं।


रंजन कारूवा ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले में अवैध शराब पर अंकुश एवं देशी एवं विदेशी शराब के दुकान पर आधार कार्ड दिखाने पर ही बिक्री किये जाने का आग्रह किया। जिससे कि अल्प वयस्कों को शराब नहीं दिये जाने की मांग की है और अगर पकड़े जाने पर दोनों पर विधिः समत कार्रवाई भी हो इसकी भी मांग की है। झारखंड के सभी देशी और विदेशी शराब के दुकान से रशीद और बिल से ही शराब बिक्री किये जाने की मांग की है। जिससे राजस्व की चोरी न हो एवं सरकार को राजस्व की प्राप्ति सही रूप से प्राप्त हो।

इधर मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इन दिनों सरायकेला खरसावां जिला में अल्प वयस्कों को अंग्रेजी शराब दुकानों के समक्ष सेवन करते हुए एवं अन्य नशीले मादक पदार्थों के सेवन, जैसे गांजा, भांग, अफीम, चरस, हीरोइन का सेवन करने की ओर अग्रसर हो रहें हैं। इस तरह के धंधे में लिप्त गिरोहों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जिससे जिले को नशीले पदार्थों से मुक्त किया जा सके।


सरायकेला : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने झारखंड के सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दिन मतदान केंद्र में जायें और निर्भीक होकर मतदान करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिन कार्यरत कर्मचारियों को स्पेशल सीएल छुट्टी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी पूर्व की तरह वैतनिक अवकाश प्राप्त होगी। मतदाताओं को मतदान केंद्र से प्रमाणित लिखित पत्र मतदान केंद्र के अधिकारीयों द्वारा प्रमाणित मतदान कि गई प्रमाणित पत्र प्राप्त करना आवश्यक है।





जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड से रेलवे फाटक तक पूरी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हुई। देखा गया था कि नीचे फाटक जाने वाले रोड में रात के समय में सुनसान हो जाने के कारण बहुत अड्डे बाजी होती थी और चोरी का भी डर बना हुआ रहता था। सूचना मिलते ही समाजसेवी करनदीप सिंह ने इसकी जानकारी जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया (JNAC) में दी।


उन्होंने कहा की जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए।रात के समय में राहगीरों को भी आने-जाने में इस रोड से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। करनदीप के इस पहल के बाद आज सभी लाइटों की मरम्मत करवाई गई और 20 नई स्ट्रीट लाइट की मांग करनदीप सिंह ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया से की है। मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, गोल्डी, राहुल, बजरंगी उपस्थित थे।



जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में टीएमएच अस्पताल पहुंचकर कल बिष्टुपुर खाओ गली में मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित समर्थकों द्वारा किए गए जानलेवा हमला से घायल हुए पत्रकार दुर्गेश दयाल से मिला.


भाजमो नेताओं ने दुर्गेश दयाल से घटना की पुरी जानकारी ली. दुर्गेश दयाल ने बताया की कल बिष्टुपुर खाओ गली में वाहनों की मामुली भिड़त होने से कुछ युवको से हल्की नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तब उन्होंने हालात बिगड़ता देख थाना को सुचित किया लेकिन थाना की ओर से कोई अधिकारी के पहुँचने के पूर्व ही सुनील गुप्ता सहित 15 -20 की संख्या में युवकों ने पहुँचकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया.

इस दौरान भाजमो नेताओं ने घायल की विधायक सरयू राय से दुरभाष पर वार्ता कराई. भाजमो नेताओं ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी से मिलकर इस घटना के संबंध में कि जा रही प्रशासनिक कारवाई की जानकारी ली. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा इस घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कारवाई सुनिश्चित करे जिला प्रशासन.
इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो नेता मुकुल मिश्रा, शेषनाथ पाठक, हरेराम सिंह, मनकेश्वर चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.


जमशेदपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने पत्रकार दुर्गेश पर हुए हमले की निंदा की है.AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के ट्वीट पर कोट करते हुए डॉ अजय ने जमशेदपुर पुलिस को संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.


डॉ अजय ने इस मामले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी टैग किया है और घटना को अस्वीकार्य व दुखद बताया है.उन्होने कहा कि जमशेदपुर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जहां हमारे पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है यह वास्तव में दुखद है.

इधर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया ने आज घटना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोशल भारत के पत्रकार दुर्गेश दयाल को कुछ लोग गिराकर और घेरकर मार रहे हैं.श्री भाटिया ने ट्विटर पर लिखा है कि बीच सड़क पर आतंक मचाने वाले इन आरोपियों को कौन बचा रहा है? क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी?

श्री भाटिया ने डॉ अजय और बाबूलाल मरांडी से कहा कि देखिए जमशेदपुर का हाल एक पत्रकार को सड़क पर लेटाकर पिटाई कर अधमरा कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है क्यों?