
ताजा खबर












जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद पुनः देश की जनता ने एक बार भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है यह एक ऐतिहासिक घड़ी है पूरे हिंदुस्तान की जनता के साथ-साथ झारखंड की जनता को भी बधाई और धन्यवाद देता हूं।

झारखंड लोकसभा चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के श्री विद्युत वरण महतो जमशेदपुर लोकसभा से, रांची से श्री संजय सेठ जी, हजारीबाग से श्री मनीष जायसवाल जी, गिरिडीह से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी , कोडरमा से श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, पलामू से श्री बीडी राम जी सहित जीते हुए सारे प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

दुख है कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 2019 का वह इतिहास को नहीं दोहरा पाई है लेकिन इस मतगणना के रिजल्ट के बाद दूनी उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब अपनी मंजिल को लगेंगे , क्या त्रुटी रह गई इसमें जनता के साथ हम सभी लोग प्रयास करेंगे । लोकतंत्र के चुनाव में जीत हार जनता के हाथ में होता है जनता के उद्देश्यों को अध्ययन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

मुझे दो जगह की जिम्मेदारी मिली थी एक हजारीबाग का स्वयं जिला प्रभारी था जहां श्री मनीष जायसवाल जी 166000 से भी अधिक मत से जीते हमने उनको दूरभाष में बधाई दिया ।
साथ ही जमशेदपुर के श्री विद्युत वरण महतो को डेढ़ लाख से भी वोट से अधिक जीतने पर जमशेदपुर की जनता को बधाई देता हूं कि जमशेदपुर इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार संसद भवन में पहुंचने वाले ऐतिहासिक पुरुष के रूप में श्री विद्युत वरण महतो का नाम इतिहास में अब जाना जाएगा जमशेदपुर की जनता को नमन करता हूं बहुत ही अच्छे ढंग से यहां चुनाव लड़कर के जनता ने मत दिया है।

श्री विद्युत वरण महतो जी के डेढ़ लाख से भी अधिक मत जीतने पर साकची गोलचक्कर में लड्डू वितरण किया गया पटाखे, आतिशबाजी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जीत का जयघोष का नारा लगाया लगाया गया
भारी उत्साह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर की जश्न मनाएं और जयकारा किया और जीत के लिए एक दूसरे को मिठाई खिला करके आम राहगीरों के बीच में लड्डू वितरण किया गया और खुशी उमंग के साथ में सब लोग ढोल नगाड़ा के साथ नाच गए।


जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जम्को बस्ती से लेकर रेलवे क्रासिंग तक जितनी खराब पड़ी 20 स्ट्रीट लाइट की मंगलवार को हुई मरम्मती। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के द्वारा जो क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट

ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) की तरफ से जो नई स्ट्रीट लाइट बस्तियों में लगी है उसकी मरम्मती नहीं होने के कारण बहुत लाइटे खराब है। वहीं उन्होंने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी की बस्तीवासियों की मांग है की नई स्ट्रीट लाइट की मरम्मती जल्द से जल्द करवा दी जाए। और जो रात के समय में लाइटे नहीं जलने के कारण एडे बाजी के साथ-साथ आवागमन में कठिनाइयां होती है।
मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, दीपक, अनिल, इंदर उपस्थित थे।




जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा अपने बूते सरकार बनाने जितनी सीटे नहीँ मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद बनारस से चुनाव जीतने में पसीना आ गया। अभी एनडीए को कई दल छोड़ सकते हैं। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव हार चुके हैं दूसरी तरफ सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव हार चुकी है।


अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है जबकि अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन रात चुनाव प्रचार कर भाजपा को मात्र 242 सीट दिलवा सके जो बहुमत से दूर है अब दूसरे दलों के मदद से सरकार बनाने के प्रयास में है । जानकारी मिली है नीतीश कुमार चंद्रबाबू नायडू और नवीन पटनायक सभी इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे। जबकि जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो अपनी सीट बचाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यह जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं है जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश मोदी जी कर रहे हैं हो सकता है इसमें सफल नहीं हो।



जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए को-आपरेटिव कॉलेज में चल रही मतगणना में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो लगभग जीत की ओर हैं. 10वें राउंड की गिनती में वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. विद्युत दा लगभग दो लाख वोट से आगे चल रहे हैं. इसी बीच भाजपा की जीत पर समर्थक उत्साहित हैं और जश्न मनाने में जुट गए हैं. विद्युत दा की लगातार तीसरी बार की हेट्रिक पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें सिख समाज की ओर से जोश खरोश के साथ बधाई दी है.


दादा से मिलते हुए विभिन्न सिख भाजपाइयों क्रमशः सोमू के साथ गुरदीप सिंह पापू, चंचल भाटिया ,मंजीत गिल, जोगिंदर सिंह जोगी, सतिन्दर सिंह बंटी, नवजोत सिंह सोहल, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह सोनी, इंदरजीत सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, ने आशा जताई है कि अब विद्युत दा केंद्रीय मंत्रीमंडल में शुसोभित होकर जमशेदपुर की जनता की आवाज बनेंगे.

इन सिख नेताओं की खुशी इसलिए भी आसमान को छू रही है क्यूंकि जमशेदपुर में चुनाव के दौरान सिखों की सर्वोच्च संस्था सीजीपीसी ने खुलकर इण्डिया प्रत्याशी को समर्थन कर दिया था, जिसके बाद सिख भाजपाइयों ने पार्टी के प्रति अपनी वर्षों की वफादारी निभाते हुए सिखों को एक सूत्र में परोने में जी जान लगा दी थी. अपने प्रधान की बगावत करते हुए खुलकर विद्युत दा को विभिन्न गुरुद्वारों में मान सम्मान दिलाया था. ऐसे में अपनी जीत से लव रेज विद्युत दा ने भी सिख नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह सिख समाज के साथ पूर्व की तरह खड़े रहेंगे. उनकी यह जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है.


अगर आप भी अक्सर ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से खाना ऑर्डर करते हैं तो जोमैटो ने खास गुजारिश की है. जोमैटो ने यह गुजारिश दोपहर में खाना मंगवाने वाले ग्राहकों से की गई है. जोमैटो की तरफ से अपील में कहा गया कि वे बहुत जरूरी चीजों के लिए ही दोपहर के समय सबसे गरम वक्त में खाने का ऑर्डर करें. जोमैटो की तरफ से X पर लिखा गया कि यदि बहुत जरूरी न हो तो कृपया दोपहर के गरमी वाले समय में खाना मंगवाने से बचें.’

12 से 4 बजे तक बंद कर दें सर्विस
दोपहर के समय जोमैटो की जरूरी होने पर ही खाना मंगवाने की अपील को कुछ लोगों ने सराहा है. वहीं कुछ लोगों को कंपनी की यह गुजारिश पसंद नहीं आई. एक यूजर ने लिखा कि ‘दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सर्विस बंद कर दें. कभी-कभी फायदे से पहले इंसानियत ज्यादा मायने रखती है. हां, हम खाना ऑर्डर नहीं करेंगे, लेकिन आपकी तरफ से सर्विस बंद करने से ज्यादा फायदा होगा.’
लंच का ऑर्डर, डिनर तक टाला नहीं जा सकता
एक्स पर कुछ यूजर्स ने पूछा कि ‘आप दोपहर के समय सर्विस देना बंद क्यों नहीं कर देते?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या ये सच है? आपकी चिंता अच्छी है, लेकिन लंच का ऑर्डर रात के खाने तक टाला नहीं जा सकता. अगर ऐसा है तो जोमैटो को बताना चाहिए कि कौन-से ऑर्डर ‘बहुत जरूरी’ हैं और कौन-से नहीं.’

दोपहर के समय हमारी सर्विस बंद रहेगी
एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘आप तो खाना पहुंचाने का काम करते हैं और लोग सिर्फ बहुत जरूरी चीजों के लिए ही खाना मंगवाते हैं. अगर आप सच में अपने कर्मचारियों की फिक्र करते हैं तो आपको ये लिखना चाहिए था कि ‘दोपहर के सबसे गरम वक्त में हमारी सर्विस बंद रहेगी’.
डिलीवरी करने वालों की कमाई बढ़ाएं
जोमैटो की तरफ से ग्राहकों से दोपहर के समय खाना कम मंगवाने की अपील का विरोध करते हुए एक यूजर ने कहा कि ‘खाने का ऑर्डर देने वाला ऐप अपने ग्राहकों से कह रहा है कि वो दोपहर में खाना नहीं मंगवाएं! अकेले रहने वालों का क्या होगा? अगर आप सच में अपने डिलीवरी करने वालों की इतनी फिक्र करते हैं तो उनकी कमाई बढ़ाएं. वैसे भी आप हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस तो लेते ही हैं.’
एक रिपोर्ट के अनुसार 31 मई तक देशभर में हीटवेव के कारण कई राज्यों में लू लगने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 23 ऐसे लोग थे जो लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान कराने की तैयारियों में लगे थे.



लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा का मनोबल काफी बढ़ा दिया है। मतगणना से पहले ही दिल्ली के भाजपा कार्यालय में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। वहीं कार्यालय के भीतर विभिन्न तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं।
कार्यालय के अंदर पूरी और मिठाइयां बनाए जा रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई है। लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए रायपुर भाजपा 11 प्रकार के 201 किलो लड्डू बांटेगी।

छत्तीसगढ़ में 11 प्रकार के लड्डू बांटेगी पार्टी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जय सिंह ने मतगणना से पहले रविवार को बताया,”हमने 201 किलोग्राम लड्डू बांटने का लक्ष्य रखा है और हमने 11 प्रकार के लड्डू मंगवाए हैं। हम दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक लड्डू बांटेंगे।” लगातार तीसरी बार जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के लड्डू के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा, “बेसन, आटा, नारियल, चॉकलेट, बूंदी से बने लड्डू हैं। हमने ग्यारह प्रकार के लड्डू मंगवाए हैं।”

ललित जय सिंह ने आगे कहा,”लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताते हुए सिंह ने कहा, “पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हमें उम्मीद है कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से जीतेगी।”


जमशेदपुर:-भालूबासा पुल पर सीतारामडेरा इलाके के सिख श्रद्धालुओं के द्वारा चना शरबत का वितरण कर उमस भरे दिन में आम राहगीरों को राहत दी।
यहां गुरु अर्जन देव जी के शहादत को याद करते हुए अरदास की गई और परमपिता परमेश्वर की इच्छा में रहने का संकल्प लिया गया। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर 1606 ईस्वी में गुरु अर्जन देव जी के शरीर पर खौलते गर्म पानी और गर्म रेत डाली गई और उन्हें शहीद कर दिया गया।

अरदास में सीतारामडेरा कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह अध्यक्ष दलजीत सिंह, संस्था सांझी आवाज के संस्थापक एवं भाजपा युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष एवं बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह, परम जीत सिंह चन्नी, लखिन्दर् सिंह लाली, गुरबख्श सिंह गच्ची, जसवंत सिंह, संत्ता सिंह, जस्मैर सिंह जस्सी, गच्छी विल्खू, गूरदयाल सिंह टीटू, अवतार सिंह सोय, सनी सिंह, प्रिंस सिंह सहित कई लोगों ने सेवा की।




जमशेदपुर : पांचवें गुरु, गुरु अरजन देव साहिब जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की संपादना उपरंत पहला प्रकाश हरमंदर साहिब, अमृतसर में करवाया। गुरु ग्रंथ साहिब जी में सभी धर्मों का सत्कार और प्रेम से जीने का सन्देश है।
उस वक्त की मुगल बादशाहत की धर्म के प्रति कट्टर सोच के कारणवश गुरु अरजन देव साहिब जी को गरम तवे पर बिठा कर, शरीर पर गरम रेत डालकर और गरम पानी में उबाल कर शहीद किया गया। परन्तु गुरु साहिब अडोल रहे और संसार को वाहेगुरु के हुकुम में रहने का सन्देश दिया।


आज गुरु अर्जन देव के इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए सोनारी के सत संगत और जोड़ी राइडर्स के तमाम सदस्यों ने कागल नगर बाजर में छबील का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने तन मन धन से सेवा निभाई। लोगों के बीच में चना, तरबूज और मीठे जल का वितरण किया गया। इसके उपरांत जितने भी सदस्य थे उनके लिए लंगर कि व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह और झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग कि प्रधान बीबी कमलजीत कौर झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान सरदार गुरशरण सिंह बिल्ला औऱ गुरु रामदास सेवा दल के सरदार गुरदयाल सिंह अपने साथियों के साथ आए हुए थे और इनके साथ गणमान्य लोगों ने आकर सारे सदस्यों का हौसला अफजाई किया।



टेल्को क्षेत्र के जम्को ग्राउंड में मिश्रा बागान के तरफ 40 सालों से जो पेड़ लगे थे उसको टाटा प्रबंधन द्वारा काटा जा रहा। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की हमारे क्षेत्र में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चल रही है जिसकी वजह से सभी क्षेत्रवासी बहुत परेशान है और वातावरण में भी प्रदूषण बढ़ रहा है मिट्टी का कटाव हो रहा है पेड़ों की कटाई की वजह से हवा दूषित हो रही है। वहीं उन्होंने बताया की पेड़ों कटाई से क्षेत्र में बहुत बुरा हाल है।



इस विषय में उन्होंने डीसी महोदय को भी ट्विटर के माध्यम से सूचित किया है तथा मांग की है की पेड़ों कटाई को बंद करवाया दिया जाए ताकि हमारे क्षेत्र में फिर से पहले जैसी शुद्ध हवा वन्य जीव जंतु अच्छी प्रकार से रह सके।
पेड़ों की अवैध कटाई से आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और वन विभाग की लापरवाही के कारण पेड़ों को उजाड़ा जा रहा है।
कहा जाता है की एक पेड़ एक जिंदगी

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर रखा है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। देश का सबसे गर्म राज्य राजस्थान रहा, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी में अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि देश का कैसा रहेगा मौसम?

जानें कहां कितना रहा तापमान?
उत्तर पश्चिम भारत में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में 45.6 डिग्री, मध्य प्रदेश के खरगौन में 45.5 डिग्री, उत्तर प्रदेश के उरई में 45.0 डिग्री और गुजरात के अहमदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
इन शहरों में इस सीजन का सबसे अधिक रहा पारा
देश के कुछ ऐसे शहर हैं, जहां इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 40.5 डिग्री, पासीघाट में 39.6 डिग्री, असम के लामडिंग में 43.0 डिग्री, सिलचर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन राज्यों में लू के आसार
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, असम और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने के आसार हैं। इन राज्यों में 29 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर का मौसम
दिल्ली एनसीआर में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 27 मई से लेकर 31 मई तक 43 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।