
ताजा खबर












जमशेदपुर : शहर के सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से राज्य की राजधानी रांची में मिला। उन्हें गुलदस्ता भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सिख समुदाय की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सेना में सिखों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन में भाजपा के पक्ष में सिखों की बड़ी भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।

जमशेदपुर की सिख संगत के दर्शन को आऊंगा : मंत्री
इस पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सिखों की भाजपा के पक्ष में दिन रात मेहनत करने की सराहना करते हुए सिख नेताओं के प्रति भाजपा संगठन एवं प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की ओर से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह जमशेदपुर का दौरा कर सिख संगत के दर्शन करेंगे। वहीं देश की आजादी, देश के निर्माण एवं देश की रक्षा में सिखों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिख पंथ के राष्ट्रवाद के प्रति हर भारतीय नतमस्तक है और प्रधान सेवक और भाजपा इसकी अपवाद नहीं है।

इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चेयरमैन और भाजपा नेता चंचल सिंह भाटिया, राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, भाजपा नेता सुरिंदर सिंह शिंदे, झारखंड सिख विकास मंच अध्यक्ष दलजीत सिंह, संरक्षक जसवीर सिंह सोनी,



जमशेदपुर : आज ईद उल जुहा पर्व के उपलक्ष्य पर सोनारी के दोनों मस्जिदों पर सुबह 7:00 बजे से सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पत्रों के निर्देशानुसार आदरणीय सदस्य गण और सोनारी थाना के अधिकारी गण मौजूद रहकर बकरीद पर्व के नमाज़ को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए।

सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी आदरणीय सदस्यों और अधिकारियों का जिन्होंने अपना सहयोग देके पर्व को इतनी सुंदरता से संपन्न करवाया उन सभी का आभार व्यक्त किये।




पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. यहां रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची है. रेस्क्यू जारी है.

इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली. स्तब्ध हूं. हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है. बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं.डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है. युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है.
ट्रेन की बोगी हवा में लटकी
इस हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीनों बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं. एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई. वहीं दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है. घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है. बोगी में मौजूद घायल यात्री कराहते दिखाई दिए. रेस्क्यू टीम सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है.

हादसे की जांच कराई जाएगी
सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से निकलकर कुछ दूरी पर आगे बढ़ी थी, जैसे ही ट्रेन रंगापानी इलाके में पहुंची, पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. हादसा सुबह लगभग 8:45 बजे पर हुआ है. रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच कराई जाएगी. मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी. क्या कोई तकनीकी समस्या की वजह से यह हादसा हुआ, इसका भी पता लगाया जा रहा है. .शुरुआती तौर पर पता चला है कि सिग्नलिंग की समस्या के कारण मालगाड़ी उसी लाइन पर चली गई थी.
हेल्पलाइन नंबर जारी
इस हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,’ बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी हुई हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.’ वहीं रेलवे ने घायलों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. घायलों के परिजन 033-23508794, 033-23833326 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं.



साउथ इस्टर्न रेलवे जोन के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जीएम अपने स्पेशल सैलून से आये थे. उनके साथ उनकी टीम भी थी.

जीएम अनिल मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन परिसर और टाटानगर-खड़गपुर थर्ड लाइन व टाटानगर-झारसुगुड़ा थर्ड रेल लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने टाटानगर स्टेशन के पार्सल सेक्शन में पार्सल स्कैनर का उद्घाटन किया. जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पार्सल सेक्शन में स्कैनर लगाया गया है, ताकि कोई ऐसी वस्तु को रेल से नहीं भेजा जाए जिसे बैन किया गया है. टाटानगर स्टेशन में तीन और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. इससे यहां कुल आठ प्लेटफॉर्म हो जाएंगे.


जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि जून के अंत तक आदित्यपुर स्टेशन में दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएगा. इस फ्लेटफार्म की कई वर्षों से स्थानीय लोगों की मांग भी थी. जल्द ही इससे ट्रेन भी गुजरेगी. वहीं आदित्यपुर स्टेशन में रेलवे यार्ड भी बनाया जा रहा है, जहां ट्रेनों को रखा जाएगा.
जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर के अंत तक टाटा-खड़गपुर के बीच थर्ड रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. वहीं जनवरी 2025 तक टाटा-झारसुगुड़ा के बीच थर्ड रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. साउथ इस्टर्न जोन में कई ट्रेनें लेट चलती हैं, इसपर भी काम किया जा रहा है. रेलवे इस प्रयास में है कि जोन में ट्रेनें समय पर चलें, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने बताया कि जल्द ही टाटानगर स्टेशन के रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा.

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के झगरू बगान शिव मंदिर के प्रांगण में वगत कई दिनों से मंदिर के प्रांगण में पानी की समस्या हो रही थी। तथा पूजा पाठ करने में दिक्कत होती थी और गर्मी को देखते हुए पीने का पानी की समस्या बढ़ गई थी।।


बस्तीवासियों ने माननीय विधायक श्री सरयू राय से मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाकर चापाकल लगवाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजमो नेता नवीन कुमार ने बताया की मंदिर के प्रांगण में पानी की धोर समस्या थी। और बताया की बोरिंग निर्माण से लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल पाएगा।
और आज मंदिर के प्रांगण में डीप बोरिंग करवाने का काम शुरू किया गया।
इस काम के लिए बस्ती वासियों ने विधायक सरयू राय का तहे दिल से आभार प्रकट किया।
मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, सोमनाथ, नवीन कुमार, करनदीप सिंह व अन्य बस्तीवासी उपस्थित थे।




जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कालू बगान में शुक्रवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस घटना में एक युवक को भी गोली लगी है. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है।


जानकारी के अनुसार मामला जगदीप सिंह हत्याकांड से जुड़ा है. जनवरी माह में जगदीप की पीट–पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था. गोलू नामक युवक अपने एक साथी के साथ कालू बगान को ओर गया था. इसी बीच मारपीट शुरू हो गई और 50–60 की संख्या में युवकों ने गोलू को पकड़कर पिटना शुरू कर दिया. गोलू का साथी मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



सरायकेला – खरसावां : जम्मू में धार्मिक यात्रा पर निकले हिन्दू श्रद्धालुओं पर माता वाष्णो देवी कटरा से शिव खोड़ी दर्शन को जाते समय 9 जून को जिहादी इस्लामिक पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने घात लगाकर बस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर बस चालक सहित 10 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की निर्मम हत्या कर दी। जिससे देशभर मे भरी आक्रोश है।
इसी संदर्भ में 14जून को सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के लाल बिल्डिंग चौक मे बजरंग दल द्वारा जिहादी आतंकवादियों का पुतला दहन कर विरोध किया गया।


इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री राजू चौधरी, सुधीर सिंह, मनीष बाजपाई, प्रिंस राय, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिगुन, दयानंद पाल, सैलेश तिवारी, कृष्ण मंडल, संजीत गुप्ता एवम समस्त सदस्य मौजूद थे।



जमशेदपुर : गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहादत दिवस पर आज परनीत इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई मिस्टर मोबाइल के संचालक सतिंदर सिंह बंटी एवं उनके परिवार की ओर से आज बिष्टुपुर कमानी सेंटर के समीप एलआईसी बिल्डिंग स्थित अपने दुकान के समीप छबील लगाई गई. इस दौरान राहगीरों मे चना, शर्बत व हलुआ प्रसादस्वरुप बांटा गया. इसके पूर्व गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी व समाज के कई गण्यमान्यों ने सामूहिक अरदास (प्रार्थना) कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की. पूर्वाह्न 11 बजे से वितरण शुरु हुआ, जो लगभग अपरह्न 3.30 बजे तक चला, जिसमें हजारों लोगों ने इसे ग्रहण किया. इस अवसर पर श्री बंटी के परिजनों में अमनदीप कौर, तान्या कौर, परनीत सिंह ने भी सहयोग किया.


इस मौके पर साकची गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष निशान सिंह, साकची, बिष्टुपुर व सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमिटी के पदाधिकारी, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, पत्रकार संजीव भारद्वाज, अभिषेक सिंह, जगतार सिंह नागी, कमानी सेंटर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यू यॉर्क के संचालक पप्पी भाई, भाजपा के युवा नेता सतवीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, दिलीप, मिंटू, नवजोत भाटिया, राज, सन्नी, नंदू, जीतू सहित कई लोगों ने सह योग किया.



जमशेदपुर : आज जमशेदपुर शहर के जाने – माने चिकित्सा और सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमोल पात्रों, वैसे यह नाम कोई इंट्रोडक्शन का मोहताज नहीं इनके व्यवहार, कार्य कुशलता, समाजसेवा और चिकित्सा सेवा से पूरे शहर में ख्याति प्राप्त है। ऊँची सोच और सादगी के साथ डॉ पात्रों के जीवन का एक ही लक्ष्य है सेवा उनका मानना भी है सेवा ही परम धर्म। वैसे तो डॉ अमल पात्रों काफी वर्षों से अपना निजी चिकित्सा क्लीनिक सोनारी बी ब्लॉक में जनता की सेवा के लिए खोल रखे है जहां काफी दूर-दूर से लोग आते है और अपना उचित चिकित्सा करवा के स्वस्थ लाभ करके जाते है। डॉ पात्रों उचित चिकित्सा के साथ मरीजो को सही परामर्श भी प्रदान करते है।


इसी क्रम को और बेहतर बनाने के लिए निजी क्लिक के साथ-साथ दवा दुकान और पैथोलॉजी का भी शुभारंभ आज दोपहर मे किया गया है,दवा दुकान मे आने वाले मरीजों को और जनता को 18% तक की छुट के साथ दवाई उपलब्ध किया जाएगा और हर तरह के मेडिकल टेस्ट भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान रखा गया है ताकि लोग एक ही जगह पर सब कुछ का लाभ उठा पाए।डॉ पात्रों मेडिकल का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे श्री बी एन पात्रों ( केएमपीएम कॉलेज के पूर्व अध्यापक) पिता डॉ अमल पात्रों के शुभ आशीष के साथ उनके शुभ हाथों से किया गया। दवा दुकान का परिचालन डॉ अमोल पात्रों के सुपुत्र अनुराग पात्रों की देखरेख में किया जायेगा।

उद्घाटन समारोह में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, जमशेदपुर के जाने माने बिल्डर सह समाजसेवी फोनी महतो, अशोक सिंह, मंटू सिंह, जमशेदपुर के जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर के के चौधरी, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, सुमित ठाकुर, श्रीमती बी बोस, प्रदीप लाल, संतोष सिंह और काफी आदरणीय लोग उपस्थित रहे।सोनारी और जमशेदपुर शहर के सभी लोगों के लिए काफी हर्ष का विषय है की डॉ अमोल पात्रों के माध्यम से एक ही छत के नीचे चिकित्सा के हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो रहा है।


जमशेदपुर : सतरह वर्ष पूर्व तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री आजसु के नेता चंद्र प्रकाश चौधरी की मानगो गोलचक्कर में तस्वीर लगी होर्डिंग्स को जलाने के मामले में भाजपा नेता विकास सिंह सहित सात भाजपा और भाजमो नेता को न्यायिक दंडाधिकारी पूजा लाल की अदालत ने लम्बी चली बहस के बाद बरी कर दिया गया । सतरह वर्ष पूर्व हुए मामले में बरी हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया की मानगो में बनने वाली मानगो पेयजल आपूर्ति योजना में तत्कालीन सरकार के द्वारा काफी विलंब किया जा रहा था तरह-तरह के हथकंडे अपना कर योजना को टालने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके कारण बुंद बुंद पानी के लिए छटपटा रही मानगो की जनता का जन आक्रोश फुट पड़ा था। जिसके कारण कई बार लोगों ने तत्कालीन राज्य सरकार को पत्राचार कर योजना को जल्द पटल पर लाने की बात कही थी लेकिन स्थानीय लोगों को योजना ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा था।


मानगो की आक्रोशीत जनता ने तत्कालीन पेयजल स्वच्छता मंत्री के कार्यालय में घुस के रूप में मनी ऑर्डर भी भेजने का कार्य किया था फिर भी कार्य नहीं शुरू होने पर लोगों ने मानगों गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का पुतला दहन किया उसी भीड़ में अज्ञात लोगों ने मानगो गोलचक्कर में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की लगी तस्वीर की होर्डिंग को आग के हवाले कर दिया था जिससे आक्रोशित होकर आजसु पार्टी के तात्कालिक जिलाअध्यक्ष चंदेश्वर पांडे ने भाजपा नेता विकास सिंह, विजय तिवारी, भाजमो नेता मुकुल मिश्रा एवम् सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा के गंगा प्रसाद साहू , जगदीश सिंह मुंडा नीलकमल शेखर को अभियुक्त बनाते हुए मानगो थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था । सतरह वर्ष चले मुकदमे में आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता राजहंस तिवारी एवं संजीत सरकार ने बहस कर सभी पर लगे आरोप को निराधार बताया । आजसु पार्टी की ओर से कोई भी नेता अथवा समर्थक न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ प्रमाण नहीं दे पाया जिसके कारण आज सभी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया ।
सत्य की हमेशा होती है जीत – विकास सिंह

बरी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हमेशा होती है और यह पहला मुकदमा नहीं आम लोगों को हक अधिकार दिलवाने के कारण दो दर्जन से अधिक मुकदमा उनके ऊपर दर्ज हैं। लेकिन भारत के संविधान और कानून पर उन्हें भरोसा है जहां सत्य की हमेशा जीत होती है ।