
ताजा खबर













जमशेदपुर: सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह क्रीड़ा भारती के प्रांत (झारखंड) उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह द्वारा धतकीडीह मेडिकल बस्ती के युवा खिलाड़ियों के बीच टी शर्ट सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।




शिव शंकर सिंह ने कहा ” खेल संसाधनों का आभाव युवाओं के कौशल को चुनौती नहीं दे सकती। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले इसलिए निरंतर खेल सामग्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए नियमित प्रयास भी किए जा रहे।
मौके पर, शाहरुख मल्लिक, विशाल मुखी, अभय मुखी, चिराग मुखी, साहिल बेहरा और कई लोग उपस्थित रहे।






जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा जमशेदपुर के सोनारी स्थित आर्मी कैंप के परिसर में सघन पौधरोपण किया गया। मौके पर, फलदार, औषधीय व घने छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सेना के जवानों द्वारा इसके बड़े होने तक नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।




शिव शंकर सिंह ने कहा “पर्यावरण का संरक्षण व संवर्धन जन-जन का दायित्व है। आइए, हम सब ऐसे अवसर तैयार कर बड़ी संख्या में पौधों का रोपण कर अपना सामाजिक कर्तव्य निभाएं।”
प्राकृतिक कार्य में सहयोग के लिए शिव शंकर सिंह में सेना के जवानों का आभार जताया।






जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू को वकील समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है और समर्थकों का दावा है कि वे रिकार्ड मतों से विजयी होंगे। सुधीर कुमार पप्पू ने अपना प्रचार अभियान तेज किया हुआ है और इस क्रम में वे वरीय अधिवक्ता मनोरंजन दास, अमरजीत कौर विश्वास, डीके विश्वास, तापस मित्रा, पी एन गोप, एसके स्वाइन, जॉली दास, जयप्रकाश, आर सी पांडेय आदि वरीय अधिवक्ताओं के साथ ही सैकड़ों अधिवक्ताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नजर आए।
बार भवन पुरानी बिल्डिंग, चैंबर बिल्डिंग, ओल्ड कोर्ट के नए एवं पुराने बार भवन के एक-एक वकीलों से मिले और उनसे भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।




अधिवक्ता बबीता जैन के अनुसार पूर्व में बिना किसी पद के होते हुए भी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा एवं मांगों को मुखर होकर उठाते रहे हैं। उनके हक प्राप्ति के लिए न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते रहे हैं।
अधिवक्ता बाबू दा के अनुसार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के पूर्व के कार्यों को देखते हुए हमें अपना सक्रिय सहयोग उन्हें देना चाहिए।



वकीलों से मिल रहे सक्रिय सहयोग से जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उपाध्यक्ष पद में उनका क्रम संख्या पांच है और वह अधिवक्ताओं की मांगों एवं समस्याओं के निदान के लिए जुझारू रूप से मुखर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि अबकी बार मौका देकर उनके कार्यों को बल देने का कार्य अधिवक्ता भाई-बहन करेंगे। अभियान में उनके साथ कुलविंदर सिंह, राहुल प्रसाद विक्रम भाई, बबीता जैन, विवेक कुमार आदि शामिल थे।



जमशेदपुर : महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में हालिया वृद्धि के जवाब में, जोडी राइडर के नेतृत्व में जमशेदपुर की राइडिंग समुदाय पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने और न्याय की मांग करने के लिए एक मौन विरोध और कैंडल मार्च किया। यह कार्यक्रम गुरुवार को शाम 7:00 बजे बिस्टुपुर मेन रोड पर हुआ। सभी लोग ब्रुबेक के पास एकत्रित हुए।




इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और समुदाय से बलात्कार और यौन हिंसा के व्यापक मुद्दे के खिलाफ बोलने का आग्रह करना था। जमशेदपुर के राइडिंग समुदाय की एक प्रमुख क्लब जोड़ी राइडर ने इस उद्देश्य में एकता के महत्व पर जोर दिया। राइडर ने कहा, “जब तक ऐसे जघन्य अपराध होते रहेंगे, हम चुप नहीं रह सकते। यह मार्च सिर्फ पीड़ितों के लिए नहीं है, बल्कि हमारे समाज के भविष्य के लिए है, जहां सुरक्षा और न्याय होना चाहिए।”



विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित लोगों ने आशा की किरण के प्रतीक के रूप में और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आह्वान के लिए मोमबत्तियां जलाई। जो यह बयान कर रहा था कि अपराध रात के इस घनघोर अंधेरे जैसा भले ही हो लेकिन उम्मीदों की रौशनी काफी है इसे मिटाने के लिए और यह रौशनी न्याय की रौशनी है।



जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट से गायब हुई ट्रेनी एयरक्राफ्ट का पता लगाने के लिए नेवी का अभियान चल रहा है. उसी बिच चांडिल डैम में एक लाश बरामद हुई है जो पायलट का बताया जा रहा है. लगभग ये तय हो गया है कि जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से गायब हुई ट्रेनी एयरक्राफ्ट चांडिल डैम में ही समां गया है और दोनों पायलट दब गए हैं। नेवी का अभियान जारी है और 15 सदस्य दल एयरक्राफ्ट का पता लगा रही है। पायलट की भी जानकारी वहां लेने का प्रयास किया जा रहा है।




चांडिल और नीमडीह पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। करीब 40 घंटे बाद यह बॉडी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, मृत पायलट सफ़ेद शर्ट और काला पैंट के साथ जुटा और काला बेल्ट पहने हुए है। चूंकि दो दिन से लाश अंदर थी इसलिए बॉडी फुल गया है। यह बॉडी किस पायलट का है यह पता लगाया जा रहा है।ट्रेनी पायलट शुभ्रादीप का शव बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।








जमशेदपुर : गोलमुरी में भगत सिंह फैंस क्लब द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू और सोशल मीडिया प्रभारी कृतजीत सिंह रॉकी का सम्मान अंग वस्त्र ओढ़ाकर किया गया। क्लब के सदस्यों ने रविंदर सिंह रिंकू और कृतजीत सिंह रॉकी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस दौरान भगत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष करमजीत सिंह कम्मे, जसवंत सिंह गिल, कुलवंत सिंह कंते, जगजीत सिंह, अमन सिंह, मान सिंह, छोटू सिंह, हैप्पी सिंह, बाबू सिंह इत्यादि सदस्य मौजूद थे।







जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर रविंदर सिंह रिंकू और सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर कृतजीत सिंह रॉकी को झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने अपने कार्यालय में उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।



इस दौरान गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर के दो सिख भाई को स्थान मिला है और दोनों इसके हक़दार भी हैं। रविंदर सिंह रिंकू और कृतजीत सिंह कर्मठ और ऊर्जावान व्यक्ति है। इनकी कार्य कुशलता लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे जमशेदपुर ने देखी है।
इस कार्यक्रम के दौरान जोगिंदर सिंह जोगी, जसवंत सिंह गिल, जसबीर सिंह सोनी, कुलविंदर सिंह इत्यादि अनेक सिख समाज के लोग उपस्थित थे।






चाईबासा : भारतीय कामगार श्रमिक संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले 23 अगस्त को होटल रेवल सदाबहार चौक,नामकुम,रांची में दिन के 11 बजे से होगी। इस बैठक में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गया प्रसाद और डॉक्टर एस. प्रशांत समेत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पधाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भारतीय कामगार श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि रांची नामकुम में आहूत प्रदेश स्तर पर मजदूर_किसान के हितार्थ हो रहे बैठक में जिले से प्रतिनिधि का जाना आवश्यक है। इस बैठक में प्रदेश के किसान मजदूर की स्तिथि समेत पलायन जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होंगी।




झारखंड में पलायन बहुत बड़ी समस्या है

श्री लागुरी ने कहा कि झारखंड में पलायन बहुत बड़ी समस्या है, हर साल लाखों किसान मजदूर रोजगार के लिए दूसरे राज्य और देश में पलायन करते हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार इसे पूरी तरह से रोकने में कामयाब नहीं हो सकी है। झारखंड में पेट के खातिर मजदूरों का पलायन आम बात है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इसे देखते हुए भारतीय कामगार श्रमिक संघ ने इस संबंध में विचार विमर्श कर कोई ठोस कदम उठाने के लिए यह बैठक आहूत की है । जिसमें हमारे जिले से किसान मजदूर की एक प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।





जमशेदपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना के सफल 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे पूरे भारतवर्ष मे और विदेशों मे भी विहिप संगठन षष्टी पूर्ति वर्ष मनाने जा रहा है। इस बडी योजना को सफल बनाने के लिए बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे विहिप जमशेदपुर महानगर समिति और समस्त 13 प्रखंड के पालकों की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।


चंद्रिका भगत जिलामंत्री ने कोडरमा विहिप प्रांत कार्यसमिति बैठक मे कार्यक्रम के निमित्त बनी योजना को प्रत्येक प्रखंड पालक और बैठक मे उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी। सनातन धर्म, मठ मंदिर, वेद ग्रंथ, माताओं और बहनों की रक्षा हेतू 1964 ई. मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के उद्देश्य और उसके लक्ष्य, कार्य और वर्तमान समय मे उसकी उपलब्धि और भविष्य के लिए हिंदू समाज मे मौजूद चुनौती के लिए खुद को तैयार और मजबूत बनाने पर बल दिया गया।


श्री अरूण सिंह सिंंहभूूम विभाग सहमंत्री ने प्रखंड और जिलास्तर पर वृहत कार्यक्रम करने हेतू विभिन्न समाज के लोगों, साधु संतो, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, आईपीस अधिकारियों और सभी शहर के प्रबुद्ध जनों को कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
अजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष जी ने जिलास्तर पर दिनांक 1 सितंबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जाॅन आडिटाॅरियम मे वृहत कार्यक्रम षष्टी पूर्ति वर्ष समारोह की योजना रखी और प्रत्येक प्रखंड अपने स्तर से 24 अगस्त से 31 अगस्त तक शहर के अलग अलग स्थानों मे विहिप स्थापना दिवस का लक्ष्य रखा और जमशेदपुर महानगर मे नये दायित्ववान सदस्यों को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



बैठक मे सिंहभूम विभाग के सहमंत्री अरूण सिंह, गौरक्षा प्रमुख मंटू दूबे, सेवा प्रमुख दीपक वर्मा, जमशेदपुर महानगर के संगठन मंत्री संजय सिंह, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, जिला सहमंत्री उत्तम कुमार दास, बजरंगदल से संयोजक मुन्ना दूबे, सह-संयोजक चंदन दास, सह-संयोजक प्रवीण सिंह, सह-संयोजक दीपक बजरंगी, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, सह प्रमुख समरेश मिश्रा, महानगर दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, महानगर मातृशक्ति से प्रमुख सविता सिंह, सह प्रमुख मीना सिंह, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, सह प्रमुख मनीष सिंह, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सह प्रमुख विशाल मिश्रा, धर्म यात्रा प्रमुख हर्ष यादव व कई प्रखंड के सदस्यगण उपस्थित रहे।



जमशेदपुर : भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(सेवानिवृत आईपीएस) ने भारत बंद का सच बताते हुए कहा की युवाओं को दिगभ्रमित कर राजनीतिक पार्टियां सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान लाने के संबंध में लिए गए फैसले के खिलाफ में भारत बंद कराया है।उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे आज सड़कों पर पुलिस के डंडे खा रहे थे,उन्हें शायद यह पता भी नही है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके फायदे के लिए है, राजनीतिक पार्टियां के झांसे में आकर इसका विरोध कर वे स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे है।


उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समझाते हुए कहा की यह 7 जजों के बेंच का फैसला था,फैसले में बताता गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में क्रीमी लेयर का प्रावधान होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का कहना था की आजादी के 75 वर्षो के बाद अब आरक्षण की समीक्षा होनी चहिए , ना की आरक्षण को समाप्त कर देने की बात कही है।


राज्य सरकार को सोचना चाहिए की आरक्षण से लाभ लेने वाले कौन से जाति विकसित हो गए है, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जातियों के वैसे जातियां जिनका विकास हो चुका है या जिनका अभी भी कम हुआ है,उनका वर्गीकरण किया जाए।
उन्होंने आगे कहा की इस मुद्दे पर इसलिए बोलने पर मजबूर हुआ की जेएमएम और कांग्रेस जैसी पार्टी भारत बंद का समर्थन कर रही है,जो अपने को पिछड़ों, दलितों और वंचितों की पार्टी बताती है। उन्हें इस विषय पर सही पहल करते हुए वंचितों तक लाभ पहुंचाने पर काम करना चाहिए, लेकिन यह गुमराह कर लोगो को बांटने का काम कर रहे है।



जरा सोचे की आरक्षण का लाभ उनके बच्चे को फिर मिलना चाहिए जो आरक्षण का लाभ लेकर आईएएस,आईपीएस बने चुके है। या वैसे को मिलना चाहिए जो अभी तक विकास से वंचित है।
उदहारण के रूप में देखे जमशेदपुर के प्रमुख विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का विकास और सुदुर्वती क्षेत्रों में रहता वाले बच्चों के विकास में जमीन आसमान का अंतर पता चलता है।
इसलिए युवाओं को इस मुद्दे पर अध्यन करना चाहिए एवं राजनीतिक पार्टियों को भी इस फैसले का गहराई से अध्यन कर इस फैसले से कैसे समाज के कमजोर और वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों तक लाभ पहुंचा सके।