
ताजा खबर











चांडिल : पिछले कुछ दिनों से लापता अल्केमिस्ट एविएशन का प्रशिक्षु विमान वीटी जूलियट ताज आखिरकार चांडिल डैम से निकाल लिया गया है। लगातार कई दिनों तक चले इस खोज अभियान में प्रशासन , भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमों को बड़ी सफलता मिली है।

बताते चलें की यह विमान मंगलवार सुबह 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के 20 मिनट बाद ही उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से टूट गया। अंतिम लोकेशन सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह इलाके में मिली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें और कयास लगाए जा रहे थे। कई खबरों में यह भी दावा किया गया कि विमान पटमदा थाना क्षेत्र के आमदा पहाड़ी इलाके में क्रैश हुआ है, लेकिन इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।
बुधवार को नीमडीह के पियालडीह गांव के कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने विमान को चांडिल डैम में गिरते हुए देखा है । ग्रामीणों की सूचना के आधार पर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने डैम में खोज अभियान शुरू किया। चांडिल एसडीएम शुभ्रा रानी, एसडीपीओ और बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान लगातार जारी रहा। फिर गुरुवार सुबह को ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता की शव पानी में तैरता मिला , और शाम 4 बजे गायब इंस्ट्रक्टर पटना निवासी जीत शत्रु की भी शव की बरामदगी हुई । कई दिनों की मशक्कत के बाद सोमवार देर रात आखिरकार विमान को डैम के पानी से निकाल लिया गया।


विमान की बरामदगी के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाना। विमान का ब्लैक बॉक्स और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे दुर्घटना के पीछे के तथ्यों का खुलासा हो सके।

इस खोज अभियान में एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विमान हादसे की असल वजह क्या थी । इस घटना ने एक बार फिर से छोटे विमानों की सुरक्षा और उड़ान से जुड़े नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रह चुके चम्पई सोरेन ने आज भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने में अपना पक्ष साफ कर दिया है।


इस बाबत असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासियों के वरिष्ठ नेता चम्पई सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को राँची में भाजपा में सम्मिलित हो जाएंगे।


जमशेदपुर में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है, परंतु खिलाड़ी जरूरी खेल संसाधन के आभाव के कारण अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते है। इसे देखते हुए युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों की मदद की जा रही है। यह बातें भाजपा नेता सह कोशिश संस्था के संरक्षक तथा क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने केबुल हरिजन बस्ती में खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण करने के दौरान कही।


ज्ञात हो कि समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा लगातार खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर एवं आम जनता से सीधे संवाद कर जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर शिबू मुखी, राजन मुखी, टिंकू, एंथोनी, रोहित सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कदावर नेता चम्पई सोरेन ने आज भाजपा में शामिल हो गए है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चम्पई सोरेन आज दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की और काफी लंबे चर्चे के बाद उन्होंने दिल्ली में ही भाजपा में सम्मिलित होने का फैसला लिया।


गौरतलब हो कि झामुमो से पिछले दिनों त्यागपत्र देने के यह कयास लगाया जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल होंगे या अपनी नई पार्टी बनाएंगे। आज से पूर्व भी वह दिल्ली गए थे जहाँ यह खबर जोरों पर थी कि वह भाजपा जॉइन करने वाले हैं लेकिन उन्होंने आने के बाद इसका खंडन किया था, किंतु आज पुनः उनके दिल्ली दौरा हुआ और वहाँ उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि किन शर्तों पर चम्पई सोरेन ने भाजपा में शामिल हुए हैं।


जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी (2024-26) का अध्यक्ष अधिवक्ता रथिंद्र नाथ दास को चुन लिया गया और उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडा ने दोबारा अपनी जीत दर्ज की। वही महासचिव पद पर कुमार राजेश रंजन 632 मत चुने गए। उनकी जीत धमाकेदार एंट्री के साथ हुई। पहली बार उन्होंने महासचिव पद का चुनाव लड़ा और सबसे ज्यादा मत हासिल किया। अधिवक्ता आरएन दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों यथा अधिवक्ता मलकीत सिंह 347 मत, अधिवक्ता ओंकार नाथ अरुण 30 मत, अधिवक्ता आरएन दास 567 मत, अधिवक्ता रोहित कुमार 114 मत एवं अधिवक्ता विमल कुमार पांडेय 119 मत हासिल हुए।

महासचिव पद के तीन उम्मीदवार अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ 362, अधिवक्ता हरेंद्र कुमार 171 एवं अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन 632 ने मत हासिल किया।
उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता बलाई पांडे ने दोबारा अपनी शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 511 मत हासिल हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता अनुराधा चौधरी को 188, अधिवक्ता बसंत कुमार मिश्रा को 34, अधिवक्ता रविशंकर त्रिपाठी 278 को एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार को 135 मत प्राप्त हुए।
संयुक्त सचिव पद पर अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार 346 मत एवं अधिवक्ता विनीता सिंह 385 मत प्राप्त किये और उन्हें विजय घोषित किया गया। यहां संयुक्त सचिव पद की गिनती को लेकर उम्मीदवार एवं पूर्व संयुक्त सचिव राजहंस प्रसाद तिवारी ने लिखित तौर पर आपत्ति जताई है, चुनाव परिणाम के अनुसार उन्हें 336 मत मिले हैं जबकि 12 मत, जो उनके पक्ष में थे, गिनती नहीं की गई, जबकि दोबारा गिनती का आश्वासन दिया गया था।

संयुक्त सचिव पद के अन्य उम्मीदवार दिलीप कुमार महतो को 328, जन्मेजय कुमार सिंह को 119, मोहम्मद शाहिद इकबाल को 80, निरंजन झा को 24, पवन कुमार को 38, पवन कुमार तिवारी को 312, राजहंस प्रसाद तिवारी को 336, रूपेश कुमार सिन्हा को 115 एवम श्री राम दुबे को 51 मत प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर 400 मत पाकर अधिवक्ता जय प्रकाश भकत विजयी घोषित किए गए। यहां प्रतिद्वंदी उम्मीदवार क्रमशः अधिवक्ता दिव्येंदु मंडल 319, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दुबे 107 एवं अधिवक्ता राजीव सैनी 308 मैदान में थे।
सहायक कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता पुष्पा कुमारी ने 457 मत हासिल किया और बाजी मारी। यहां प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता जगदीप सिंह सैनी 310, अधिवक्ता प्रवीण कुमार 80, अधिवक्ता संकटा सिंह 27, अधिवक्ता श्याम मोहन गुप्ता 199, और अधिवक्ता शमशाद खान 100 मत झोली में आए।

कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अधिवक्ता अभय कुमार सिंह 530, अधिवक्ता विनीता मिश्रा 526, अधिवक्ता गौरव कुमार पाठक 508, अधिवक्ता लूसी कच्छप 493, अधिवक्ता रवि कुमार ठाकुर 460, अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह 434, अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह 404, अधिवक्ता रंजन मिश्रा 395 और अधिवक्ता अनंत गोप 374 मत चुने गए।
पिछले कई दिनों से चुनाव को लेकर उहापोह की स्थिति भी इसके साथ समाप्त हो गई। वैसे इस चुनाव में पूर्व महासचिव अधिवक्त्ता अनिल तिवारी किंग मेकर की भूमिका में उभरे. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सभी विजई उम्मीदवारों को बधाई दी है और उम्मीद जाहिर की है कि वे अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बेहतर तरीके से काम करेंगे।

शनिवार को संपन्न हुए मतदान में 1544 मतदाताओं में से 1233 सदस्यों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।
दो सदस्यीय चुनाव समिति के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता एसएस बरनवाल, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता रंजन धारी सिंह का कार्य सराहनीय रहा। सुनील कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, एसएम राव, संजय सिंह, मौसमी, सोमा दास, जनार्दन सिंह, विनोद, पूजा कुमारी आदि अधिवक्ताओं ने सराहनीय सहयोग दिया। इनका उत्साहवर्धन करने के लिए झारखंड राज्य भर काउंसिल के उपाध्यक्ष और अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला शुरू से लेकर अंत तक बन रहे।
झारखंड राज्य बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ता अमर सिंह एवं अधिवक्ता रामसुभग सिंह बतौर पर्यवेक्षक थे तथा विश्वजीत मंडल को जिला प्रशासन की और से प्रतिनियुक्त किया गया था। शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल के साथ ही सहायक आरक्षी निरीक्षक के पुलिस पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए।

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती में स्वास्थ्य चिकित्साका कल्याण विभाग द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली की सुविधा नहीं थी इससे यहां मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

वही युवा समाजसेवी करनदीप सिंह को बस्ती वासियों ने दो हफ्ते पहले सूचना दी थी की अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए उन्होंने बिजली विभाग से बात कर जल्द से जल्द कनेक्शन दिलवाने की मांग की थी। जो आज विभाग के द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली उपलब्ध करा दी गई।

वही मोहल्ला क्लीनिक के एलटी हर्षराज सिंह ने बताया की अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली, पानी की समस्या थी जो बिजली की सुविधा तो उपलब्ध हो गई है पर उन्होंने पानी कनेक्शन की भी मांग की है।
इस मौके पर डॉ रंभा सिंह, डॉ ऋचा वर्षा, एएनएम रेशमा कुमारी मौजूद थे।
साथ ही काफी संख्या में बस्तीवासी मुन्ना देवी, सुशीला देवी, राधिका देवी ,रीता महानंद ,लक्ष्मण दास, शंभू सिंह उपस्थित थे


आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत आक्रोश रैली में भाजयुमो नेता सह सनातन उत्सव समिति के संस्थापक अपने सैकड़ों युवा साथियों संग भाग लेने पहुंचे जिन्हे पूरे रास्ते भर पुलिस अधिकारियों द्वारा रोकते रहे लेकिन युवाओं के आक्रोश में पुलिसिया दम नाकाफी निकला और युवा रांची कुच कर गए लेकिन झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन वाली हेमंत सोरेन की सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा दिलाते हुए हिटलर सही के तहत निहत्थे युवा साथियों पर आंसू के गोले और पानी की बौछार के साथ रबर गोली से वार करने लगा युवाओं के संग संग महिलाओ पर भी बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर पूरे प्रदेश से आए हजारों युवा साथियों को चोटिल कर दिया जिसमे जमशेदपुर से प्रमुख रूप से चोटिल चिंटू सिंह को सीने और पैर में गंभीर चोट लगी है जिन्हे तत्काल इलाज हेतु रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है ।

इस संबंध में चिंटू सिंह ने बताया कि हम सोरेन की सरकार युवा विरोधी है, शिक्षा विरोधी है, रोजगार विरोधी है स्वास्थ्य विरोधी है, महिलाओ के प्रति असंवैधानिक और असंवेदनशील है जिसे उखड़ फेकने के लिए पूरे प्रदेश के युवा जुट गए है और जबतक इन्हे गद्दी से नही उतारेंगे तबतक चैन से नहीं बैठेंगे साथ ही मेरे सभी चोटिल युवाओं के प्रति अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्वास्थय लाभ की कामना करते है ।



जमशेदपुर : हेमंत सरकार के विरोध में निकली युवा आक्रोश रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ता के साथ गोलमुरी चौक से मोराबादी मैदान के लिए निकले। आक्रोश रैली के वाहन और कार्यकर्ता को दोमुहानी पुल के पास जिला प्रशासन द्वारा रोका गया जिसका शिव शंकर सिंह ने अपने कार्यकर्ता के साथ पुरजोर विरोध किया। जिससे के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, और कार्यकर्ता के वाहनों को आगे जाने दिया ।झारखंड सरकार द्वारा युवा के साथ हुई रोजगार नाइंसाफी और बेरोजगारी भत्ता ना मिलने पर भाजपा द्वारा आज युवा अक्रोश रैली निकाली जा रही जिसका उद्देश्य झारखंड सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना हैं।




पुलिस की कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, दिनेश कुमार बोले- हेमंत सरकार की जड़ें हिल गई हैं
रांची: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली को असफल करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के निर्देश पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के बसों को रोका जा रहा है। जमशेदपुर से रांची जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी जमशेदपुर के मरीन ड्राईव, सरायकेला जिले के कमारगोड़ा, कांदरबेड़ा, चांडिल, चौका, रांगामाटी में पुलिस ने रोका है।


भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा, भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी भ्रष्ट तानाशाह सरकार की जड़ें हिल गई हैं। युवाओं संग वादाखिलाफ़ी वर्तमान हेमंत सरकार को महंगी पड़ेगी और जल्द ही सत्ता से बेदखल कर दिये जायेंगे।

गोलमुरी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन की दमनात्मक कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए जमकर नारेबाजी किया।

पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष



रांची : विश्व हिंदू परिषद्, रांची महानगर के गुरुगोविन्द सिंह नगर, हेसल के श्रीअरविन्द आश्रम में विहिप का षष्ठीपूर्त्ति सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में विहिप की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण होने पर सबको बधाई दी गई। क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने विहिप की स्थापना के कारण, उसके उद्देश्य, उपलब्धियों और भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।


उन्होंने कहा भारत विभाजन के समय हिन्दुओं पर पाकिस्तान के क्षेत्र में हुये हमले की बर्बरता और क्रूरता को 1990 में कश्मीर में दुहराया गया। केरल और बंगाल में आज भी वही हो रहा है और सबसे ताजा घटनाक्रम बंगलादेश का है। भारत में भी वही करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है।


अपने स्थापना काल से ही विहिप ने हिन्दू समाज को जागरुक एवं संगठित कर गोरक्षा, धर्म-संस्कृति एवं मानविन्दुओं की रक्षा, धर्मान्तरण रोकने, भेदभावमुक्त समरस सामाज का निर्माण, सनातन आदर्शों तथा जीवनमूल्यों की स्थापना हेतु काम किया है। श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में बालक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कराना, 1996 में अमरनाथ यात्रा पुनः प्रारम्भ कराना, रामसेतु की रक्षा, वेद विद्यालयों की स्थापना, सेवा के हजारो प्रकल्प, आदि कार्य किये गये हैं।
हिन्दू आदर्श, अस्तित्व और हिन्दू राष्ट्र भारत की गौरव गरिमा की रक्षा एवं उत्थान हेतु हम सबको जाति, भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय, आदि के भेद को भूलकर विहिप के साथ मिलकर कार्य करना चाहिये।



सम्मेलन में विहिप के क्षेत्र मंत्री के साथ प्रदेश संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग संगठन मंत्री कल्याण सामल, महानगर मध्यक्ष कैलाश केसरी, नगर सह संघ चालक अनिल पाठक, रमेश सिंह, बद्रीनाथ झा, अशोक यादव, भोला राम, मातृ शक्ति से उषा सिंह, नीतू सिंह, सरोज मिश्रा, चन्द्रकान्ता गुप्ता, मंजु गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित थे।