
ताजा खबर











उत्तर प्रदेश : मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक तीन मंजिला मकान गिर गया है और 10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दब गए हैं. इस हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है, जो मकान गिरा है उसके मालिक का नाम नफ्फो अलाउद्दीन है और इस मकान के नीचे डेयरी चल रही थी. एडीजी मेरठ जोन डी.के.ठाकुर ने कहा एक महिला साइमा को मलबे से बाहर निकला गया, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है, अबतक कुल 4 निकाले गए है.


वहीं एडीजी मेरठ ध्रुव कांत ठाकुर का कहना है इस हादसे की सूचना मिली थी कि 3 मंजिला इमारत गिर गई है. इसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और 4 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है. यह हादसा मेरठ की जाकिर कॉलोनी गली नंबर 8 का है. इस हादसे के बाद मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे गए हैं. राहत और बचाव के काम के लिए आस-पास के लोग भी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत-बचाव की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

इस हादसे पर मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने कहा, “ज़ाकिर कॉलोनी में एक इमारत गिर गई है. इसके नीचे 8-10 लोग फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं, सेना, NDRF, SDRF को सूचित कर दिया गया है.” इसके साथ ही एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि 8 लोगों के दबे होने की आशंका है. अमरोहा और सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं, मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राहत और बचाव का काम जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरे को लेकर सोनारी एयरपोर्ट पर सेना और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सैन्य अधिकारियों के दल ने व्यवस्था का जायजा लिया.
वहां पीएम के हेलीकॉप्टर की कैसे लैंडिंग होनी है, इस बारे में निरीक्षण किया. 15 सितंबर को पीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कोई फ्लाइट सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेगी.


इसके अलावा पीएम मोदी के प्रयोग किए जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है, इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में लिखा है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सोनारी एयरपोर्ट से 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस नियम का उल्लंघन करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी.


जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने आनंद नगर के श्री श्री शिव पार्वती मंदिर में आयोजित जनसंपर्क बैठक को संबोधित किया और स्थानीय लोगों से आगामी 15 सितंबर को बिष्टुपुर के रीगल मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।


शिव शंकर सिंह ने कहा मोदी जी जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात जनता को देंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। पूरे जमशेदपुरवासी बड़ी उत्साह और उल्लासपूर्वक नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करें और उनके संबोधन को सुनें।
इस अवसर पर बच्चा सिंह, ममता कपूर, चंद्रकांता सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, विजेंद्र सिंह और अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिनांक 15 तारीख को जमशेदपुर आगमन होने जा रहा है। इसी के तैयारी हेतु भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के अध्यक्षता में बारीडीह बस्ती बजरंग चौक में एक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें बैठक के उपरांत आम जनमानस को इस जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष जीवन लाल, भाजपा नेता अश्वनी सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू सिंह, गुड्डू सिंह एवं मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


जम्मुतवी से चलकर टाटानगर आने वाली ट्रेन नंबर 18102 के जनरल बोगी के शौचालय से एक शव बरामद किया गया। ट्रेन के सफाई कर्मियों ने शव देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल पुलिस ने इस संबंध में आस्वभाविक मौत की प्राथमिकी भी दर्ज की है।

जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गई थी। सारे यात्री ट्रेन से उतर गए थे। इसी बीच सफाई कर्मी ट्रेन पर चढ़े। शौचालय से बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने जब शौचालय का दरवाजा खोला तो पाया कि अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव देखकर प्रतित हो रहा है कि वह दो-तीन दिन पुराना है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।



जमशेदपुर : आगामी 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन, गोलमुरी स्थित कार्यालय पर विशेष बैठक की।


शिव शंकर सिंह ने कहा हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जमशेदपुर में वंदे भारत ट्रेनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, कई लोककल्याणकारी योजनाओं की सौगात भी देंगे। रिगल मैदान, बिस्टुपुर में उनकी जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुंचें इस निमित्त बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही, लोगों को जानकारी देने के लिए जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर उपस्थित कई प्रमुख लोगों ने सुझाव भी दिए। मौके पर, जोगिंदर सिंह सोनू, मृणाल बनर्जी, बिपिन झा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मोदी समर्थक उपस्थित रहे।


नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अब पोर्ट ब्लेयर की पहचान “श्री विजया पुरम” के नाम से होगी। मोदी सरकार एक-एक करके अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक हटा रही है और इस कड़ी में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। पोर्ट ब्लेयर का नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के आर्चीबाल्ड ब्लेयर (Archibald Blair) के सम्मान में रखा गया था। जिसे अब बदलकर श्री विजया पुरम किया गया है।



जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 15 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम कोल्हान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता हजारीबाग प्रभारी और इस कार्यक्रम के प्रभारी अभय सिंह ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और सभी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज है। इस कार्यक्रम में जुगसलाई, बागबेड़ा, साकची, गोविंदपुर, जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत सीताराम डेरा, सिदगोड़ा, बारीडीह, बिरसानगर, वर्मामाइंस और साथ ही आदित्यपुर, गम्हरिया, मनोहरपुर, चाईबासा, सिनी बहरागोड़ा, घाटशिला, गालूडीह डुमरिया ,चाकुलिया सहित कई ग्रामीण इलाके से लोग अपनी चहेते नेता श्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को लेकर बड़े ही उत्साह से आएंगे।

हमारे कार्यकर्ता चारों तरफ लगे हुए हैं, पूरे जिला अध्यक्ष सभी लगे हुए हैं पूरी पार्टी की कार्य समिति लगी है। इस कार्यक्रम में छौ नाच, डंका पार्टी, नगाड़ा पार्टी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सब लोग पहुंचने वाले हैं। हमें पूर्ण विश्वास है लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार कोई देश का प्रधानमंत्री अपने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने जा रहे हैं साथ ही वे एक बहुत बड़ी सौगात लेकर के 2170 करोड़ का लॉन्च करेंगे आनेवाले समय में यह विश्व स्तर का हमारा स्टेशन होगा।

जनता से अपील करते हुए अभय सिंह ने कहा कि मैं अपने सिंहभूम की जनता से अपील करता हूं कि आप सुबह ही जल्दी निकले क्योंकि प्रधानमंत्री जी का एक रोड शो कार्यक्रम भी है जिसमें सभी सामाजिक संगठन संस्था के लोग अपने मोदी जी को का अभिवादन करेंगे और यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।
सरायकेला – खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री हफीजूल हसन की अध्यक्षता में झारखंड लोकल बाडिज इंपलाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत विभागीय अधिसूचना निर्गत के आलोक में नियमितीकरण आश्वासन पर फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 दिनों के बाद वापस ले ली गई। उक्त बातों की जानकारी फेडरेशन के राज्य महामंत्री अनूप लाल हरि और नगर पंचायत राजमहल के नीरज मुखर्जी ने बताया कि नगर परिषद और नगर पंचायत राजमहल के कर्मीयों ने भी 20 दिनों के हड़ताल के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

गुरुवार से राज्य के सभी नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मी अपने काम पर वापस लौटेंगे। फेडरेशन की मांग पर वार्ता के दौरान 02 सप्ताह का समय लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नियमितीकरण सहित छह सूत्री मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। ज्ञात हो कि हड़ताल के कारण नगर परिषद और नगर पंचायत की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठफ थी। इस आशय की जानकारी से सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

वार्ता में नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री हफीजूल हसन, फेडरेशन के राज्य महामंत्री श्री अनूप लाल हरि, अशोक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, संतोष कुमार उप महामंत्री, संजय मंडल अध्यक्ष देवघर नगर निगम, लखन हरिजन सचिव गिरिडीह नगर परिषद, छोटूराम अध्यक्ष फूसरो नगर परिषद, आलोक हरि अध्यक्ष नगर पंचायत जामताड़ा, सुद्धेशवर मेहतर अध्यक्ष नगर परिषद गोड्डा, पप्पू मेहतर अध्यक्ष नगर पंचायत महागामा, संजीव कुमार सचिव झूमरी तिलैया नगर पालिका, नीरज मुखर्जी इत्यादि उपस्थित थे।

जमशेदपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश में “संवेदनशील मुद्दों” पर बोलकर “खतरनाक विमर्श” गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गाँधी की टिप्पणी भयावह है, क्योंकि उन्होंने अपनी रोटियां सेकने के लिए विदेशों में रह रहे सिख समुदाय के सदस्यों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। राहुल गांधी हाल में संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते रहे हैं, जिसमें राष्ट्रीय पहचान, एकता और विविधता शामिल है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्च के गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में बैठकर देश तोड़ने वाले बयान देते हैं। वह भूल गए की उनकी ही सरकार में 1984 में सिख दंगे हुए थे, जिसमें सिखों के साथ क्या हुआ था और उनके दो-दो सांसद भी इसमें पाए गए थे। उल्टा अमेरिका में भाजपा पर आरोप लगाते हैं। कितने सिख समुदाय के लोग प्रधानमंत्री से मिले वे लोग प्रधानमंत्री आवास तक कृपाण लेकर गए, राहुल गांधी बयान बाजी कर धार्मिक उन्माद पैदा करना चाहते हैं ।

