
ताजा खबर










जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग की तैयारी को लेकर स्थल निरीक्षण किया । मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कॉपरेटिव कॉलेज एवं एलबीएसएम कॉलेज में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर व कॉपरेटिव कॉलेज स्थित रिसिविंग सेंटर में सभी तैयारियों दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने और उनके सहयोग व सुविधा के लिए हेल्पडेस्क, मेडिकल टीम, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम-वीवीपैट कोषांग, वाहन कोषांग व निर्वाचन कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मतदान कर्मियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित कोषांग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में डिस्पैच एवं रिसिविंग संबंधित किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निदेशित किया कि मतदान कर्मियों के डिस्पैच से पहले सभी तैयारियां कर लें, ताकि पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो । विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टी के लिए अलग-अलग काउंटर बनाने, विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग वाहन पार्किंग की मैपिंग तैयार करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक स्टॉल स्थापित करने, चलंत शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मतदान कर्मियों के सुगमता हेतु सभी आवश्यक जगहों पर साइनेज बोर्ड लगाने व बेनर-फ्लैक्स स्थापित करने ताकि मतदान कर्मियों को जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो समेत कई दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रजिस्ट्रार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर रविन्द्र भवन सभागार, साक्ची में सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के लिए आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी व परियोजना निदेशक आईटीडीए शामिल हुए । प्रशिणार्थियों को आयोग के मंशानुरूप 13 नवंबर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए । पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने पर्यवेक्षणीय कार्य दायित्व से चुनाव को सकुशल संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है । भारत निर्वाचन आयोग ने सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की भूमिका को अत्यंत महत्पूर्ण माना है।
स्थानीय से करें संवाद, मतदाता सूचना पर्ची वितरण की लें जानकारी

सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान की प्रक्रिया निष्पक्षतापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निदेश दिया गया । ब्रीफिंग में बताया गया कि निर्वाचन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है, साथ ही बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। ऐसे में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ब्रीफिंग के दौरान दिए गए निर्देश का गंभीरता से अनुपालन करें एवं कराएं । विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर स्थानीय लोगों से संवाद कर वहां की स्थिति को समझें । मतदाता सूचना पर्ची वितरण की भी जानकारी लें। अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए मतदान से जुड़ी गतिविधियों पर हमेशा अपनी निगाह बनाये रखें ।
अलर्ट मोड में रहें, संदेहास्पद गतिविधि पर नजर रखें

मतदान दिवस के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी, किसी भी प्रकार से मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निदेश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। संदेहास्पद लोगों की चेकिंग करने तथा बूथ से 100 मीटर के अंदर अनावश्यक भीड़ जमा न हो, ये भी सुनिश्चित करने को कहा गया । बिना पहचान पत्र के बूथ के आसपास लोगों के दिखने पर उन्हें तत्काल वहां से हटाने के निर्देश दिए गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान संदेहास्पद गाड़ियों को भी चेक करने का निर्देश दिया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के पक्ष में आज पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने टेल्को एवं बिरसानगर में आयोजित जन सभाओं में सम्मिलित होकर अपनी बातों को रखा और जनता से समर्थन मांगा।
श्री सिंह ने कहा कि यह लड़ाई कमल से नहीं है बल्कि परिवारवाद के खिलाफ है।लोकतंत्र में असली मालिक जनता है,जनता के बीच में मेहनत किया हुआ प्रत्याशी को ही जनता चयन करती है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने नीति में जिक्र किए थे कि अगर शीर्ष नेतृत्व अगर टिकट चयन में गलती कर तो उसे कार्यकर्ता ही आइना दिखा सकती है।

साथ ही साथ इन्होंने आगे कहा 5 वर्षो में जो जे एम एम और कांग्रेस की सरकार ने जो झारखंड के लोगो को बांटने का काम किया है, उसके बावजूद भी कांग्रेस के प्रत्याशी किस मुंह से वोट मांग रहे है। इन पांच वर्षों में कांग्रेस के प्रत्याशी कहाँ थे? विकास के नाम पर जनता को धोखा देने वाले को वोट मांगे का अधिकार नहीं है। इसलिए इसबार जनता अपने बीच के बेटा को चुनेगी।
जमशेदपुर : बिरसानगर में मौजूद पेयजल, बिजली और शिक्षा की बदतर हालात के लिए कौन जिम्मेदार है, 30 सालों में भी यदि बिरसानगर वासियों को पीने का स्वच्छ पानी, बच्चों के लिए बेहतर सरकारी स्कूल के साथ-साथ यहां के लोगों के पास इलाज के लिए एक अस्पताल भी नहीं है तो फिर इसके जिम्मेदार लोगों को क्या फिर से उनके जनप्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए ?
यह सवाल उठे बिरसानगर के संडे मार्केट मैदान में शनिवार शाम को आयोजित जनसभा में और इसके लिए हामी भरी वहां मौजूद हजारों हजार बिरसा नगर के वासियों ने. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने इन सवालों को उठाते हुए कहा कि बिरसानगर और समस्त जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का मौका दिया तो उनकी पहली प्राथमिकता इन सभी समस्याओं का समाधान करना होगा क्योंकि वह नेता नहीं हैं और न ही नेता की तरह लच्छेदार भाषण देकर वादा करना जानते हैं.
बिरसानगर की समस्याओं को गिनाते हुए लेकर उन्होंने कहा कि यहां एक और जो सबसे बड़ी समस्या है वह है यहां के घरों के छत के ऊपर से गुजरते 11 हजार वोल्ट के तारों की है, जिसके कारण लोगों में हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है, लेकिन विधायक बनने के बाद उनका प्रयास होगा कि इन तारों को हटाना ताकि यहां रहन वाले लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें.
चुनाव मैदान में ख़ड़े प्रमुख दलों के उम्मीदवारों पर अपरोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि आज उनकी हिम्मत यहां के लोगों से नजर मिलाने की नहीं है क्योंकि 30 सालों तक उन्होंने केवल यहां के लोगों को ठगकर उनका वोट हासिल तो किया लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है. लेकिन अब उनका मकसद एक बेटा और एक भाई बनकर इसे दूर करना है और यही कारण है कि वह चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं.
पहली बार बिरसानगर की महिलाओं को मिली प्रमुखता

जनसभा में मातृशक्ति यानी महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही. क़ालेज जाने वाली लड़कियों से लेकर कामकाजी यानी सभी वर्गों की महिलाओं ने जनसभा में भाग लिया और प्रमुखता से अपनी बातों को रखा. बिरसानगर निवासी संगीता श्रीवास्तव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी उम्मीदवार ने बिरसानगर की महिलाओं को फोकस करते हुए कोई बात कही है. ऐसे में जिस प्रकार से शिव शंकर सिंह ने 50 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दिलाने की बात कही, उससे यहां की मातृशक्ति में बड़ा बदलाव आएगा. इसके कारण न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा बल्कि कई महिलाएं अपने घरों का भी सहारा बन सकेंगी. जनसभा में मौजूद सभी महिलाओं से गैस चूल्हा छाप पर भारी वोट करने ती अपील करते हुए कहा कि शिव शंकर सिंह की जीत बिरसानगर के विकास का नया द्वार खोलेगी.
जनसभा में आदिवासी, उड़िया, बंगाली समेत सभी समाज के लोगों ने भाग लिया और खचाखच भरे मैदान में शिव शंकर सिंह को चुनाव में पूरा समर्थन देने व उनके पक्ष में भारी मतदान करने का भरोसा दिलाया. स्थानीय लोगों ने कहा कि चुनाव में अब तक उनका इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में ही होता रहा है, उनकी समस्याओं का जिक्र केवल नेताओं के भाषणों में ही होता रहा है लेकिन पहली बार हो रहा है कि उनके बीच में बीते तीन दशकों से उनके सभी समस्याओं में साथ निभाने वाला एक आम इंसान चुनाव में उनकी आवाज बनने के लिए खड़ा है.
जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है. जैसे जैसे मतदान के दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे लोगों के विचार भी बदल रहे है. लोग अब वीर बनाम बहुरानी की तुलनात्मक बातों की चर्चा कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि बहुरानी के पीछे वहीं लोग काम कर रहे हैं. जो लगातार 25 वर्षों तक जमशेदपुर पूर्वी में शासन किए. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने 1994 में जमशेदपुर से अपराधियों का सफाया किया था.
सांसद के तौर पर भी उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा था. उन्होंने जमशेदपुर की जनता को दिखाया कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय आम लोगों के लिए 24 घंटे खुला होना चाहिए. उन्होंने करके दिखाया था. इसलिए यदि उन्हें एक मौका दिया जाए तो निश्चित रुप से वो जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसीत बना सकते है. उनमे वो जज्बा भी है और विजन भी है. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बेदाग है ईमानदार के साथ ही कर्मठ है. वो पूर्व आइपीएस हैं. वे सिस्टम को बेहतर ढ़ग से समझते है. इन्हीं बातों को लेकर जनता का झुकाव इस बार डा. अजय कुमार के पक्ष में है.
बागुनहातू, भालूबासा, बर्मामाइन्स, केबुल टाउन, गोलमुरी में चला जनसम्पर्क अभियान

कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने शनिवार को बागुनहातू, भालूबासा, बर्मामाइन्स, केबुल टाउन, गोलमुरी में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया. लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. हर व्यक्ति उनके के साथ फोटो खिंचा रहा था, लोगों में गजब का उत्साह था. लोगों ने कहा कि इस बार सिर्फ अजय कुमार. 25 वर्षों के कुशासन का अंत जरुरी है, तभी जमशेदपुर का समुचित विकास संभव है. अजय कुमार एक शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति है. उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया है.
वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि अगर लोंगों ने मुझे समर्थन किया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की हरसंभव प्रयास करुंगा. बस्तियों में उच्च स्तरीय नागरिक सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. वहीं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. 25 वर्षों तक लोगों को मालिकाना का नाम पर ठगने वाले एक बार फिर रुप बदल कर लोगों को बरगला रहे है. इनके विकास के कारनामें ऐसे हैं कि 25 वर्षों में इन बस्तियों में शुद्ध पेयजल नहीं उपलब्ध करा पाए. यही है बीजेपी की विकास की गाथा.
डा. अजय ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं हैं. जिसमें सीबीएससी सिलेबस आधारित सीएम मॉडल स्कूल, नियमित रुप से मेडिकल कैंप का आयोजन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताएं है.
जमशेदपुर : ‘पूर्वी सिंहभूम भाजपा’ के फ़ेसबुक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा मुखी समाज को ग़द्दार और देशद्रोही कहे जाने के बाद आम लोगों में रोष व्याप्त है। इससे भाजपा का असली एससी विरोधी चरित्र खुल कर सामने आ गया है। भाजपा के रवैये से सिर्फ मुखी समाज ही नहीं बल्कि पूरे का एससी समाज में रोष है।
मीडिया को संबोधित करते हुए एससी सेल के ज़िला अध्यक्ष लखिंदर करुआ ने कहा की भाजपा ने ही एसी समाज के जाति प्रमाण पत्र का हक़ छीना था। हमारे समाज को ग़द्दार और देश विरोधी कहने पर भाजपा को इस चुनाव में मुँह की खानी पड़ेगी। भाजपा आधिकारिक रूप ने पूरे एससी समाज से माफी मांगे।
वहीं एससी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर रजक ने साफ़ तौर पर भाजपा के खिलाफ वोट देने की अपील की। उनका कहना है “सम्मान नहीं तो वोट नहीं”। जिस समाज से सेना में और देश के फोर्स में जवान जा रहे हैं उस समाज को सिर्फ बीजेपी को वोट नहीं करने पर ग़द्दार और देश द्रोही कहा जाना कहां तक उचित है?

वहीं रविदास प्रगति संघ के जवाहर लाल ने कहा, “ये रघुवर दास की सरकार ही थी जिसने फ़रवरी 2019 में जाति प्रमाण पत्र के हक़ को छीना था जिससे पूरे समाज को कोई भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। जिसके बाद हेमंत सरकार ने पिछले विधानसभा सत्र में उनको ये हक़ दिया। अब जन प्रतिनिधि के चिट्ठी होने पर ज़िला अधिकारी को स्थानीय जांच करके पूरे एससी समाज को जाति प्रमाण पत्र देना पड़ेगा।
ऋषभ रंजन ने कहा, “जो समाज वोट ना दें उसे ग़द्दार और देशविरोधी कहना सिर्फ एससी समाज नहीं बल्कि पूरे जमशेदपुर की जनता का अपमान है। उल्लेखनीय है कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में सिर्फ कुछ मिनटों में रघुवर दास ने संशोधन कर महामहिम राष्ट्रपति को भेज दिया था। जिसके बाद राष्ट्रपति ने जन विरोधी नीति को ख़ारिज कर दिया। ऐसा ही 2018 में एससी/एससटी एक्ट में उसके कड़े क़ानून को धूमिल करने की कोशिश मोदी सरकार ने की थी। तो अगर कोई एससी/एसटी विरोधी पार्टी है तो वो भाजपा ही है।”
भाजपा पूरे देश में पिछड़े समाज के खिलाफ षड्यंत्र रचने का काम करती है। ये उन्नाव, ऊना, हाथरस कांड से जग ज़ाहिर है. इस अवसर पर पारस मुखी एवं कमलेश मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
जमशेदपुर : आस्था और विश्वास का लोक पर्व छठ के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी थाना शांति समिति सोनारी थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तटस्थ होकर विधि व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सोनारी दोमोहनी संगम छठ घाट, डाबो पूल छठ घाट और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी छठ घाट पर शिविर लगाकर दोपहर से ही छठ पूजा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो जिस चलते मौजूद रहे।

सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू भावुकता प्रतीत करते हुए मधुर आवाज से छठ मैया के गीतों से पूरे भारतवर्ष को पीरोने वाली पद्म भूषण से सम्मानित भोजपुरी लोक गायिका बिहार की स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शारदा सिन्हा जी अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे जब भी छठ का महापर्व आएगा तब तब स्वर्गीय शारदा सिन्हा जी याद आएंगे क्योंकि छठ के गीत उनके बिना अधूरा है।
सोनारी थाना शांति समिति के शिविर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) निरंजन तिवारी, सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद,सोनारी थाना शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पात्रा,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सोनारी थाना के सभी पदाधिकारी सोनारी थाना शांति समिति सदस्य कबी बेरा, श्रीमती डी बोस, राहुल भट्टाचार्जी, सरबजीत सिंह बॉबी, अरविंद सिंह, गौतम आचार्य, अशोक सिंह, सुमित ठाकुर, राधे, हरिदास, रमेश कुशवाहा, अनिल सिंह, नरेश जैन, प्रदीप लाल, भोलानाथ साहू, प्रेम सिंह, सोनू सिंह, अनुराग पत्रों, मनीष सिंह, सरबजीत सिंह बॉबी और सोनारी शांति समिति के तमाम सदस्य के देखरेख और सूझबूझ से छठ पूजा का संध्याकाल एवं प्रातः काल अर्घ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शांति समिति के सचिव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा मे कही ना कही निर्दलते प्रत्याशी सौरभ विष्णु अपने नाम के अनुसार लोगो के बीच खुशबू की तरह फैलते चले जा रहे है । पूर्वी की जनता अब दोनो NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशियों की खोखली बातो , वादों और निमीन स्तर की राजनीति से तंग आगयी है ।
आज उराव बस्ती सीतारामडेरा की जनता ने सौरभ विष्णु को अपने बस्ती मे बुला कर अपने और अपने पूरे बस्ती वाशियो की तरफ से समर्थन देने की बात कही । सौरभ विष्णु ने सिर झुका के उनके इस प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा और उनके साथ हमेशा खड़े रहने की बात कही ।

सौरभ विष्णु ने प्रशाशन से कड़े सवाल भी किया , उन्होंने कहा जब मेरे पास चुनाव सम्बन्धित सारे परमिशन है तब मुज़हे प्रशाशन के द्वारा परेशान क्यू किया जा रहा है , कही मेरे होडिंग को लेकर मुज़हे नोटिस किया जाता है तो कही मेरे समर्थको द्वारा लगाए गये बैनर पोस्टर को जबरन JNAC द्वारा हटवा दिया जाता है । आखिर कोई तो बताये ये चल क्या रहा है ।
क्या सिर्फ मुज़हे परेशान करने कई लिए ये सब किया जा रहा है , एक तरफ जहा दूसरी राजनीति पार्टियां है जिनके कुछ कार्येकर्ताओ द्वारा चुनाव के दौरान ऐसे निजी वाहन जिनपर पार्टियों के झंडे लगे हुए है उनपर चुनाव आयोग द्वारा क्यू करवाई नही की जा रही है ।

सौरभ विष्णु पूर्वी विधानसभा निर्दलये प्रत्याशी ने कहा की मैं डरने वालो मे से नही हु , इस बार पूर्वी की जनता ने दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है । पूर्वी विधानसभा की जनता इस बार हवाओ के रुख को बदल कर एक इतिहास लिखना का मन बना लिया है ।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय सुढी समाज ने होटल मिष्टी इन जमशेदपुर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इसमें संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कृतिवास मंडल, केंद्रीय महासचिव डॉ अनुप कुमार मंडल, और युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का चयन सुढी समाज और वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुढी समाज को विश्वास है कि पूर्णिमा साहू के झारखंड विधानसभा में पहुंचने पर सुढी समाज और वैश्य समाज के सर्वांगीण विकास में उनकी मजबूत भूमिका होगी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. समाज ने सभी बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य वर्गों से अपील की है कि वे पूर्णिमा साहू को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे.
कृतिवास मंडल ने इस अवसर पर यह भी कहा कि भाजपा ने सुढी समाज के लिए गोड्डा में एक सीट दी है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुढी समाज को कोई सीट नहीं दी है. कहा कि झारखंड के उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में, जहां सुढी समाज या वैश्य समाज के उम्मीदवार किसी भी राजनीतिक दल से या निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, राष्ट्रीय सुढी समाज उन्हें अपना समर्थन प्रदान करेगी. संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुब्रत मंडल, कार्तिक लाल गुप्ता, ममता लाल, शिव कुमार मंडल, शौलिन कुमार मंडल, प्रदीप कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
जमशेदपुर : जमशेदपुर की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू जेम्को महानंद बस्ती में कुशवाहा समाज, बागुननगर में बंगभाषी समाज, बारीडीह लोहिया पथ में कुशवाहा समाज की लिट्टी पार्टी, बिरसानगर बी.एड.कालेज के पास अन्ना हजारे फैंस क्लब द्वारा आयोजित भजन संध्या सहित कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं.

इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपने घर की बहू-बेटी को आशीर्वाद दीजिये. वह हमेशा आपके बीच रह कर सेवा करेगी. यदि नरीमन और नीतीश भारद्वाज की तरह ग्लैमर और वादों की भूल-भुलइया में पड़ कर बाहरी को चुना तो धोखा के सिवा कुछ नहीं मिलेगा. बाहरी कभी भी चलते बनेंगे.
पूर्णिमा ने सिरोमन सिंह कैंपस, भालूबासा में आयोजित श्री आयुष्मान सिंह के जन्मदिन समारोह में भी भाग लिया और शुभकामनायें दी. इन कार्यक्रमों में ओम प्रकाश भगत, भरत सिंह, नीरज कुमार, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुशांतो पंडा, जीवन साहू, संतोष ठाकुर व अन्य शामिल थे.