
ताजा खबर











जमशेदपुर : दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 12 जनवरी 2025 को एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कम्युनिटी सेंटर धतकीडीह जमशेदपुर में सुबह 10 से 3 बजे किया गया है। जिसमे जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र, हड्डी, शिशु, एवं चर्म रोग के 20 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया गया। शिविर में 330 लोगों का मुफ्त उपचार एवं ब्लड जांच की गई और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि श्री संजीब सरदार, विधायक पोटका विधानसभा और विशिष्ट अतिथि श्री कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक बहरागोड़ा थे। मुख्य अतिथि संजीब सरदार ने दुर्गा दास दत्ता मेमिरियाल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा के वंचित और समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ट्रस्ट का प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने कहा के बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो जागरूक नही है और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट ने माहिर डॉक्टरों की टीम को एक जगह बुला कर जरूरतमंद तक पहुँचा दिया ये काबिल ए तारीफ है। इस शिविर में 25 बार प्लाज़्मा डोनेट करने वाले युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया।

दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के ट्रस्ट लगतार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। शिविर में 200 वृद्ध एवं जरूरतमंद लोंगो के बीच कम्बल भी बांटा गया। शिविर का सफल आयोजन डॉ शाज़िया परवीन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, शिविर में रीना दत्ता, शहज़ाद कुरैशी, डॉ० शिशिर, डॉ० सुशील, डॉ० राजकिरण, डॉ० शादाब, डॉ० जसीम, डॉ० सुनन्दा, डॉ० वरुण, डॉ० मेघा, डॉ० अजय, डॉ० दीपक, डॉ० विनीत, अर्जुन, टिना, अंकित, प्रिया प्रामाणिक ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

जमशेदपुर : जमशेदपुर सिख संगत, बीर खालसा दल और साकची गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से दो बार झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य, झारखंड- बिहार के सिखों और आम जनता के बीच में रहकर सेवा कार्य करने वाले नेक दिल के धनी, गुरु घर के सेवक स्व. गुरविंदर सिंह सेठी जी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025, रविवार को साकची गुरुद्वारा में किया गया। सभा अपराह्न 3:00 बजे शुरू हुई, जिसमें 3:00 से 4:00 बजे तक कीर्तन एवं अरदास हुआ।

सभा में स्व. गुरविंदर सिंह सेठी की तस्वीर पर मालार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी साथ ही उनकी धर्मपत्नी सिमरन कौर डिम्पी, पुत्री अश्मीन कौर रिजक, पुत्र अश्मित सिंह सिदक एवं भाई गगनदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनके किये गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया। इस मौके पर श्री सेठी जी को याद करते हुए कहा गया कि वह सदैव हमारे दिलों में रहेंगे और उनके द्वारा किये गए कार्यों को जमशेदपुर वासी सदा याद रखेंगे।

इस दौरान बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष सह सिख भाजपा नेता रविंदर सिंह रिंकू, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सरबजीत सिंह, राजू मारवाह, गुरचरण सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरजीत सिंह छित्ते, पटवार बिरादरी के महिंदर पाल सिंह, इंदर जीत सिंह कपूर, सुरजीत सिंह सबलोक, जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सिख संगठनों के लोग सहित सारे सिख संगत मौजूद रहे।


राँची : श्री कृष्णा पार्क डोरंडा रांची में स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी जी का श्रद्धांजलि उनके दोस्तों एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। जिसमें सिख संगत समुदाय एवं अन्य समुदायों द्वारा पुष्प अर्जित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ज्ञात होगी पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रहे एवं विभिन्न संस्थाएं एवं संगठन से भी जुड़े हुए थे।


श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन उनके साथ ही श्री कृष्णा पार्क के सतीश जी, व्यवसाय धर्मेंद्र कुमार राय एवं भाजपा नेता दलवीर सिंह और सेठी परिवार के द्वारा किया गया था। श्रद्धांजलि में शामिल लोगों ने स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी के जीवन पर विशेष चर्चा की एवं उनके द्वारा किए गए अनेकों सराहनीय कार्य की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया।



जमशेदपुर. टेल्को के महानंद बस्ती निवासी आस्तिक प्रमाणिक के दोनों पुत्र को ब्लड कैंसर की शिकायत मिलते ही बुधवार को करनदीप सिंह परिजन से मिले थे। वही आस्तिक प्रमाणिक एक इलेक्ट्रिशियन मजदूर है उनके दो जुड़वा बेटे हैं उन्होंने बताया की सीएमसी वेल्लोर में बच्चों का इलाज चल रहा है, दोनों बच्चों को ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है साथ उन्होंने मदद की गुहार लगाई आज उन्होंने बताया की 10 लाख का बिल बना है, जिसके कारण बच्चों का इलाज बंद हो गया है।


वही समाजसेवी करनदीप सिंह और जिला मंत्री मुन्ना देवी ने आज जिले के उपयुक्त और सिविल सर्जन को आवेदन दिया है साथ ही उन्होंने आवेदन के तौर पर बताया है की मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत बच्चों का इलाज हो और जल्द से जल्द मदद दोनों बच्चों की मदद की गुहार लगाई है।


जमशेदपुर : जमशेदपुर सिख संगत, बीर खालसा दल और साकची गुरुद्वारा साहिब द्वारा झारखंड- बिहार के सिखों और आम जनता के विनम्र सेवक, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य स्व. गुरविंदर सिंह सेठी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025, रविवार को साकची गुरुद्वारा में रखा गया है। सभा अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगी, जिसमें 3:00 से 4:00 बजे तक कीर्तन एवं अरदास होगा।

गौरतलब हो कि स्व. गुरविंदर सिंह सेठी जी का देहांत 31 दिसबंर 2024 को हृदयगति रुक जाने की वजह से हो गयी थी। जमशेदपुर से गुरविंदर सिंह सेठी जी का एक गहरा लगाव था। भाजपा के सदस्य हो, सिख समाज के लोग हो या आम जनता हो वह सबके दुख सुख में उनके साथ थे और हर बुलावे पर उनका आगमन होता है। उनके किए गए इन कार्यों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर सिख संगत साकची गुरुद्वारा साहिब में यह श्रद्धांजलि सभा रखा गया है और उन सभी से आग्रह है कि वो लोग जो राँची जाकर उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दे पाए वह जरूर कल उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।



सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में सामाजिक उत्थान विषयक पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, विवाह के लिए लड़कों का उम्र 21 वर्ष और लड़की के लिए 18 साल की उम्र निर्धारित है।

इस दौरान उन्होंने कानूनी सलाह एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी, सूचना का अधिकार, पेंशन की जानकारी, एससी- एसटी एक्ट एवं अन्य जनहित में जानकारी साझा की।
इस मौके पर कविता मुखी, कुषमा कारूवा, सुनीता मुखी, कुंती मुखी, सीमा कारुवा, पिंकी शर्मा, संजू मुखी, शांति मुखी, कौशल्या मेलगांडी, मंजू उरांव, सुकांती कारुवा, सुन्दरमणि मुखी, अंजलि मुखी, सरस्वती मुखी, पूजा मुखी, इंद्राणी मुखी, सुलोचना मुखी, इत्यादि उपस्थित थे।


जमशेदपुर : सदानंद कारूवा उम्र 85 वर्ष का इलाज के दौरान देहांत हो गया, वे लंबी बिमारी से पीड़ित थे। इस दौरान केन्द्रीय प्रवक्ता मुखी समाज सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच के सरायकेला खरसावां जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने कहा कि समाज ने एक वरिष्ठ समाजसेवी खो दिया है। वे समाज के जन कल्याणकारी एवं उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत थे एवं दुसरे समाज के उत्थान के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

भाजपा महिला सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने कहा कि सदानंद कारूवा मिलनसार, मृदभाषी थे। समाज को शिक्षित करने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देते थे। समाज के गंदगी एवं कुरीतियों को त्याग कर आगे आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरणा स्रोत थे।
इस दौरान पठानी मुखी टाटा स्टील के पूर्व अभियंता मूलवासी कारूवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, वरिष्ठ समाजसेवी राजू बेहरा, सुदर्शन मुखी, वैद्यनाथ कारूवा, सुरज बेहरा, रंजन मुखी,रोशन कारूवा , विद्याधर मुखी, समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।



जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टाटा स्टील की ओर से 34वां और 35वां एफसीआई और 77वां और 78वां जमशेदपुर केनाल क्लब चैम्पियनशिप का 4 दिवसीय डॉग शो JRD आर्चरी ग्राउंड में आरंभ हुआ।जिसका उद्घाटन समारोह में, मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल शामिल हुए।यह चैंपियनशिप 9 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होगी जिसमें 470 श्वान भाग ले रहे है। कैनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने जानकारी दी कि इस चार दिवसीय समारोह में देश-विदेश के कई नामी डॉग ब्रिड्स अपनी खूबसूरती और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।


शुभारंभ समारोह के प्रथम दिन ओबीडियंस टेस्ट क्लास,वहीं 10 से 11 जनवरी को विभिन्न श्रेणी के प्रतियोगिता एवं 12 जनवरी को फाइनल प्रतियोगिता सहित पुरस्कार वितरण आयोजित की जाएगी। वही इस वर्ष शो में जमशेदपुर के पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें जमशेदपुर के शीर्ष 8 श्वानों को बेस्ट इन शो से लेकर 8वें बेस्ट इन शो तक रैंक किया जाएगा। इन्हें जमशेदपुर के स्थानीय श्वानों का सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाएगा।इधर उपायुक्त अन्नय मित्तल ने श्वान प्रेमियों के काफी रोचक बताते हुए आयोजन की सराहना की।



रांची:गुरविंदर सिंह सेठी ने न सिर्फ भाजपा में बल्कि समाज में भी सेवाभाव के साथ हर जिम्मेदारी निभाई है.उनके असमय जाने से पार्टी व समाज को बड़ा धक्का लगा है जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है.
उक्त बातें उड़िसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पटेल चौक स्थित सेठी निवास पहुंचकर स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी को श्रद्धांजलि देने के क्रम में कहीं.उन्होने सेठी जी के जीवन के यादगार पलों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी उनके ऋणी रहेंगे क्योंकि वे एक कार्यकर्ता से ज्यादा समाजसेवी की भूमिका में हमेशा लोगों की भलाई करते नजर आएं.
उन्होंने स्वर्गीय सेठी के पुत्र अस्मित सेठी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम सभी आपके परिवार के साथ हैं इसलिए खुद को कभी अकेला न समझें.मौके पर स्वर्गीय सेठी के भाई व रांची मेन रोड गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गगन सेठी व परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे.


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
कल पूर्व केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी स्वर्गीय सेठी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देने के क्रम में उनकी सराहना की.उन्होने कहा कि सेठी जी का असमय देहांत हो जाना पूरी पार्टी और समाज के लिए चिंताजनक है.
बताते चलें कि 31 दिसंबर 2024 को अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष व प्रधानमंत्री 15 सूत्री क्रियान्वयन समिति में रहे वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में हृदयगति रूक जाने से देहांत हो गया था.उनके देहांत के बाद रांची,धनबाद,जमशेदपुर,रामगढ़ और बोकारो के सिख समाज में माहौल काफी गमगीन हो गया था.आयोग में रहते हुए स्वर्गीय सेठी ने 1984 के मुआवजे सहित अन्य कई लाभ केंद्र व राज्य सरकार से दिलवाई थी.
विभिन्न जिलों में हो रही श्रद्धांजलि सभा
झारखंड के विभिन्न जिलों में सेठी समर्थकों विशेषकर सिख समाज व पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं.बीते दिनों धनबाद के सिंदरी गुरुद्वारा में उनके लिए अरदास भी की गई.जमशेदपुर में भी 12 जनवरी 2025 को बीर खालसा दल द्वारा अरदास और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा.झारखंड के विभिन्न गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियां भी स्वर्गीय सेठी के लिए आत्मिक शांति की अरदास कर रही हैं.


झारखंड के रांची (Ranchi) में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गिरोह के सदस्य सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने में माहिर थे, पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरोह के बारे में पुलिस को लगातार इस मामले की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों में कहा गया था कि यह गिरोह फोर लेन रिंग रोड के पास सड़कों के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता है. इन शिकायतों के बाद पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और छापेमारी अभियान चलाया.

इस अभियान के दौरान पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक, स्कूटी, बाइक और कई मोबाइल फोन जब्त कर लिए.
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का है, इसकी गतिविधियां झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में थीं. गिरोह के सदस्य लेन रिंग रोड और हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लेते थे. ये लोग रात के समय ट्रकों को निशाना बनाते थे और डीजल निकालने के बाद उसे बाजार में बेच देते थे.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लगातार हो रही डीजल चोरी से ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट मालिक परेशान थे.
