
ताजा खबर










जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में तीन सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पलामू से घटना में उपयोग की गई कार बरामद की है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता हरिहरगंज का निवासी है, जो पेशे से वाहन चालक है. पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि घटना के दिन वह इनोवा कार में बैठकर सभी लुटेरों को चांडिल से रांची की तरफ ले जा रहा था. सूरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को तीन बाइक पर सवार होकर गिरोह के सभी सदस्य जमशेदपुर पहुंचे थे. वर्धमान ज्वेलर्स से पांच चेन की डकैती करने के बाद चार लोग चांडिल के काठजोड़ गांव के पास पहुंचे, जहां सूरज पहले से कार लेकर खड़ा था.

डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद चारों लुटेरे सूरज की कार में बैठकर रांची की दिशा में भाग गए. इसके बाद सभी अलग-अलग स्थानों की ओर चले गए. दोनों बाइकें चोरी की निकलीं एक रांची और दूसरी गढ़वा से. साथ ही इन पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी. घटना के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो पल्सर बाइक काठजोड़ गांव स्थित एक तालाब से बरामद की.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में तीन सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पलामू से घटना में उपयोग की गई कार बरामद की है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता हरिहरगंज का निवासी है, जो पेशे से वाहन चालक है. पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि घटना के दिन वह इनोवा कार में बैठकर सभी लुटेरों को चांडिल से रांची की तरफ ले जा रहा था. सूरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को तीन बाइक पर सवार होकर गिरोह के सभी सदस्य जमशेदपुर पहुंचे थे. वर्धमान ज्वेलर्स से पांच चेन की डकैती करने के बाद चार लोग चांडिल के काठजोड़ गांव के पास पहुंचे, जहां सूरज पहले से कार लेकर खड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)
डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद चारों लुटेरे सूरज की कार में बैठकर रांची की दिशा में भाग गए. इसके बाद सभी अलग-अलग स्थानों की ओर चले गए. दोनों बाइकें चोरी की निकलीं एक रांची और दूसरी गढ़वा से. साथ ही इन पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी. घटना के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो पल्सर बाइक काठजोड़ गांव स्थित एक तालाब से बरामद की. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस की जांच से यह खुलासा हुआ है कि यह डकैती बिहार के धीरज मिश्रा गैंग ने अंजाम दी थी. यह गैंग आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर लूटपाट करता है. बिहार के आरा में तनिष्क आभूषण शोरूम से 25 करोड़ रुपए की डकैती करने के बाद यह गिरोह पूरे बिहार में खतरनाक माना जा रहा है. धीरज मिश्रा फिलहाल फरार है, जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान शुरू कर रखा है.
जमशेदपुर पुलिस ने भी उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वर्धमान ज्वेलर्स की रेकी वे कई दिनों से कर रहे थे. रेकी के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि महीने की शुरुआत में इस दुकान में सोने की भरमार रहती है. इसी सूचना के आधार पर 3 सितंबर को योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की दो टीमें फिलहाल बिहार के औरंगाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर पूरी गिरोह की तलाश में जुटी हुई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 निवासी कारोबारी ऋषभ सिंह के फ्लैट में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने नगदी और जेवरात सहित 10 लख रुपए की चपत लगाई है. घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी ऋषभ सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने वर्कशॉप में परिवार सहित पूजा- अर्चना करने गया था.

लौटने पर पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर की चार अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े हैं. जांच करने पर पता चला कि करीब 8 लाख के जेवरात और 2 लाख नगदी गायब हैं. उधर घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

जमशेदपुर : अनुसूचित जाति समन्वय समिति जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के अनुसूचित एवं जनजातीय मंत्री चमरा लिंडा और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में आ रही बाधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया लंबे समय से बाधित है, जिससे समाज के लोगों को कई योजनाओं और शैक्षणिक लाभों से वंचित होना पढ़ रहा है।
दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान सुनिश्चित करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से तुरी समाज के मनीष कुमार प्रसाद, मुखी समाज जुगल मुखी, रजक समाज बिमल रजक , ताराचंद, राम पालक चौधरी, गौरी देवी, अरमान ,राजू, विजय आदि मौजूद रहे।

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत एनएमएल फ्लैट पानी टंकी के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से बैग की छिनतई कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों साकची की तरफ फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और एक घंटा के अंदर ही रात लगभग 10 बजे दोनों बदमाशों को सिदगोड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से महिला से छीने हुए गये बैग को भी बरामद कर लिया गया. मामले में पुलिस ने विद्यापतिनगर निवासी शुभम कुमार और उसके साथी को गिरफ्तार किया. पीड़िता रुपाली के अनुसार, वह एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला की रहनेवाली है.
निजी कार्य से पति के साथ गोलमुरी आयी थी. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आए और बैग छीनकर दोनों बदमाश साकची की ओर भाग गये. बैग में मोबाइल, रुपये व कई कागजात थे. घटना। के बाद महिला के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी. इसी बीच लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाना ले गयी, जहां लिखित शिकायत दर्ज की गयी।
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक गैराज सहित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के दौरान जलाये गए दीपक से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की चपेट में आकर गैरेज संचालक संतोष कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को संतोष कुमार विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने गैराज में पूजा कर रहा थे. इसी दौरान दिए की लौ से गैराज में अचानक आग लग गई और आग ने भयावह रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल और स्थानीय पुलिस को दी, मगर घंटे भर बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची.
इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिज़्ज़ा 10 मिनट में पहुंचती है. मगर झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी घंटे बाद भी नहीं पहुंचती है. बताया जा रहा है कि इस आग से गैरेज को भारी भरकम नुकसान हुआ है.
जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से धालभूम अनुमंडल के एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया है।
इस अधिवक्ता के अनुसार एसडीम के पास बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी होती है।
प्रशासकीय व्यवस्था के साथ ही उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी के तौर पर कई कार्य संपादित करने होते हैं। प्रभारी एसडीएम से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह उस तरह से त्वरित फैसला ले, जिस तरह से पदेन एसडीएम ले सकते हैं।
किराया, अतिक्रमण, विवाद आदि वादों में एसडीएम की बड़ी न्यायिक भूमिका होती है।
वैसे भी जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है और दुर्गा पूजा जैसे बड़े उत्सव का आयोजन होना है।
ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र अति शीघ्र जनता की सेवा सुविधा के लिए एसडीएम पद पर सुयोग्य पात्र को पदस्थापना करे।


जमशेदपुर : नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा महिला विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र की छात्राओं का पंचायती राज व्यवस्था विषयक दो महीने का इंटर्नशिप पूरा होने पर प्रशिक्षण समापन समारोह का आयोजन अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा में किया गया।

समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान के पूर्व प्रोफेसर सह कोल्हान विश्व विद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो. रंजीत प्रसाद, विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक अविचल, महिला विश्वविद्यालय की डीन प्रो. किश्वर आरा, सम्मानित अतिथि महिला विश्वविद्यालय राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह, अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पारस नाथ मिश्रा, अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वर सिंह, नेचर संस्था की संरक्षक डॉ कविता परमार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान के पूर्व प्रोफेसर बी एन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। विषय प्रवेश कराते हुए डॉ कविता परमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर स्नातक प्रतिष्ठा के सभी विषयों के विद्यार्थियों को 2 महीने का इंटर्नशिप कंपलसरी है। उसी परिपेक्ष्य में महिला विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र की छात्राओं को बागबेड़ा जिला परिषद क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था विषयक 2 महीने का इंटर्नशिप नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में कराया गया। छात्राओं को पंचायती व्यवस्था का वास्तविक स्वरूप का अनुभव छात्राओं को कराया गया।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अशोक अविचल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नए आयामों में इंटर्नशिप के महत्व को बताते हुए कहा कि किताबी ज्ञान को व्याहारिक रूप से विद्यार्थियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। जिसे नेचर संस्था ने बहुत चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर रंजीत प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयामों को सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को सही तरीके से अपनाने की जरूरत बताया।

वक्ता डॉ पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि इंटर्नशिप द्वारा विद्यार्थी सभी पहलुओं को समझते हुए खुद को आत्मनिर्भर कर सकें यह जरूरत है।
वक्ता किश्वर आरा ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाते हुए सभी आयामों को अंगीकृत किया है। नेचर संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि छात्राओं का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास नेचर संस्था और छात्राओं की मेंटर डॉ कविता परमार की देन है।
मुख्य अतिथि सरयू राय ने नेचर संस्था के कार्य की सराहना करते हुए सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अनुपालन करने की बात की। पंचायती राज व्यवस्था में अधिनियम और पेसा से भी छात्राओं को अवगत कराया।
अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने शिक्षण के कार्य में संस्था द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
धन्यवाद ज्ञापन नेचर के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
समारोह में सभी 71 छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। साथ हीं सोमा दास के ग्रुप को प्रथम ग्रुप पीपीटी प्रेजेंटेशन पुरस्कार, श्रुति सिन्हा को द्वितीय और ज्योति कुमारी के ग्रुप को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रिया कुमारी को बेस्ट प्रेजेंटेशन पुरस्कार दिया गया।
समारोह को सफल बनाने में नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


जमशेदपुर : वरीय पुलिस कप्तान पीयूष पाण्डेय ने मासिक अपराध गोष्ठी में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तृत रूप पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ चर्चा की।

बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
लंबित आपराधिक मामलों कुर्की और वारंट निष्पादन पर जोरबैठक में एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि लंबित आपराधिक मामलों, वारंट और कुर्की की फाइलों का शीघ्र निष्पादन जरूरी है ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो और कानून का संदेश स्पष्ट रूप से जाए।

पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन में तेजी लाने का निर्देशगोष्ट्ठी में पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया कि इन प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि देरी होने से आम नागरिकों को परेशानी होती है, इसलिए इसकी समयसीमा तय कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।फरार अभियुक्तों के खिलाफ छापामारी करने का निर्देशएसएसपी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाई जाए और अभियान को परिणामपरक बनाया जाए।अपराध नियंत्रण में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोगबैठक में अपराध रोकथाम और जांच प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व तेज बनाने पर भी चर्चा हुई। एसएसपी पाण्डेय ने निर्देश दिया कि तकनीकी संसाधनों और आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग किया जाए। इसमें विशेष रूप से –क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS)
यौन अपराध जांच ट्रैकिंग प्रणाली
एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस
डायल 112 आपात सेवा
झारखंड ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम
ई-साक्ष्य प्रणाली
का प्रभावी उपयोग अपराध नियंत्रण और शिकायत निवारण में किया जाए।
उपचुनाव और दुर्गा पूजा को लेकर विशेष तैयारियांबैठक में आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों पर भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों को सतर्कता, संयमित व्यवहार और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पहले से रोकना ही पुलिस की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। पुलिस बल को मैदान में सक्रिय रहकर सामूहिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम करना होगा।जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताबैठक के समापन पर SSP पीयूष पाण्डेय ने स्पष्ट कहा:
“जनता की सुरक्षा और संवेदनशील माहौल में शांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सशक्त और जवाबदेह हैं, उन्हें आवश्यक कार्रवाई करनी होगी ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और त्योहार व चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों।”

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक कथित मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया था, जो अब पुलिसिया जांच के बाद पैसों के लेन-देन के विवाद के रूप में सामने आ रहा हैं। लड़की और उसके पति का आरोप है कि शादी के नाम पर उनसे ₹1.20 लाख रुपये लिए गए थे।
मामला मानव तस्करी का नहीं
आरोपित महिला पदमा तांती और युवक राम नायडू का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी का नहीं, बल्कि पैसों के विवाद को लेकर है। पदमा तांती ने कहा, सीता लोहार ने अपनी मर्जी से राजस्थान के मुकुट नामक व्यक्ति से शादी की थी जिसके बाद उसने एक वीडियो में यह कहा था कि वह खुश है और एक-दो साल के बाद वह मायके लौट आएगी।
पदमा तांती का दावा है कि वह सीता को राजस्थान छोड़ने के लिए गए थे और वहां सीता के पति ने उसे ₹20,000 दिए थे जिसे मायके वालों तक पहुंचाना था, लेकिन वह रकम खर्च हो गई। उनका कहना है कि उन्होंने थाना परिसर में ही पूरे पैसे लौटा दिए थे।

लड़की के परिजनों का आरोप
वहीं, लड़की के परिजनों का आरोप है कि कुल ₹1.20 लाख रुपये लिए गए थे। राम नायडू का कहना है कि शादी में सीता के पति मुकुट की ओर से पार्टी आयोजन पर ₹1 लाख खर्च हुए थे। अब लड़की के पति और परिजनों ने राम की स्कूटी जब्त कर ली है और कहा है कि जब तक ₹1 लाख रुपये वापस नहीं किए जाते, स्कूटी नहीं लौटाई जाएगी।
पुलिस का कहना मामला मानव तस्करी का नहीं!
सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा नहीं है, बल्कि शादी और पैसे लेनदेन को लेकर विवाद है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
आम जनता के लिए संदेश
शादी और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद को बढ़ाकर मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध का रूप देना समाज में भ्रम और अनावश्यक तनाव पैदा करता है। ऐसे मामलों में लोगों को अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय पुलिस जांच पर विश्वास करें और किसी भी तरह की आर्थिक लेन-देन की पारदर्शी और वैधानिक प्रक्रिया अपनाएं, ताकि विवाद और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।
बरवाअड्डा जीटी रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब असली किन्नरों ने नकली किन्नरों की जमकर पिटाई कर दी। सड़क पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही। इसके बाद असली किन्नरों ने नकली किन्नरों को पकड़कर बरवाअड्डा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, ये धनबाद में नकली किन्नर लंबे समय से ट्रक चालकों और राहगीरों को परेशान कर उनसे पैसे वसूल रहे थे। पुरुष भेष में किन्नर बनकर यह गिरोह पंडुकी से किसान चौक तक जीटी रोड पर सक्रिय था। लगातार शिकायतों के बाद दर्जनों असली किन्नर मौके पर पहुंचे और नकली किन्नरों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी।

इस घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये युवक आए दिन किन्नर का भेष धरकर उगाही करते थे, जिससे आम लोगों और ड्राइवरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
झारखंड किन्नर बोर्ड की सदस्य श्वेता किन्नर ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक नकली किन्नर बनकर ट्रक चालकों को परेशान कर रहे हैं। आज सूचना पर पहुंचकर 8 नकली किन्नरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।