एक नई सोच, एक नई धारा

फोन पर बात करने देना पड़ा महंगा, फोन लेकर भागा युवक, यूपीआई से 95 हजार निकाले

आदित्यपुर थाना अंतर्गत ऑटो क्लस्टर के समीप एक अज्ञात युवक द्वारा सोनारी निवासी जितेन सेठ के साथ धोखाधड़ी कर मोबाइल लूटने और उसके बाद फोनपे के जरिए हजारों रुपये उड़ा लेने का मामला सामने आया है. यह घटना 9 तारीख की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. पीड़ित जितेन सेठ ने बताया कि वह हथियाडीह स्थित अपने रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे. उसी दौरान ऑटो क्लस्टर के पास एक युवक ने उनसे किसी को फोन मिलाने के नाम पर मोबाइल मांगा.

1002026497

जितेन सेठ ने बिना किसी संदेह के मोबाइल उसे दे दिया, लेकिन फोन हाथ में लेते ही वह युवक तेजी से भाग निकला. अचानक हुई इस धोखाधड़ी से जितेन सेठ कुछ समय तक स्तब्ध रह गए और आसपास तलाश की, मगर युवक का कोई पता नहीं चल पाया.

कुछ दिन बाद उन्होंने नया फोन खरीदकर पुराना सिम अपडेट किया. इसके बाद जब उन्होंने फोनपे एप खोला तो कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे. खाते से 10-10 हजार रुपये, 2 हजार रुपये सहित कई किश्तों में कुल 95 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जा चुके थे. जांच में जिस खाते में रकम भेजी गई, उसमें ‘दीपक मुर्मू’ नाम दर्ज दिखाई देता है.

जितेन सेठ का खाता जमशेदपुर स्थित एसबीआई ब्रांच का है. उन्होंने तत्काल इस संबंध में बैंक और पुलिस को सूचना दी. शिकायत मिलने के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फोनपे ट्रांजैक्शन, अकाउंट डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है. जानकारी के अनुसार पुलिस तकनीकी सेल की मदद ले रही है ताकि मोबाइल चोरी करने वाले युवक और पैसे प्राप्त करने वाले खाते के धारक तक पहुंचा जा सके. फिलहाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही इस मामले में महत्वपूर्ण खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

पैन और आधार लिंक करने की अंतिम तारीख नजदीक, जाने कैसे होगा स्टेट्स चेक

भारत सरकार ने पैन (Permanent Account Number) और आधार (Aadhaar) कार्ड को लिंक करना सभी नागरिकों के लिए जरूरी कर दिया है. अगर आपने अभी तक आधार और पैन को लिंक नहीं किया है, तो आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, और समय से लिंक नहीं कराने पर इनएक्टिव हो सकता है.

1002026483

अच्छी खबर यह है कि आप पलक झपकते ही यह चेक कर सकते हैं कि आपका पैन और आधार लिंक हुआ है या नहीं. इसके लिए इनकम टैक्स पोर्टल के माध्यम से चैक करने का आसान तरीके नीचे दिए गए हैं

इनकम टैक्स पोर्टल से आसानी से करें चैक
स्टेप 1: सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.
स्टेप 2: होमपेज पर, ‘Quick Links’ सेक्शन में “Link Aadhaar Status” (लिंक आधार स्टेटस) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब आपको अपना 10 अंकों का पैन नंबर और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा.
स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद, “View Link Aadhaar Status” (व्यू लिंक आधार स्टेटस) बटन पर क्लिक करें.

अगर लिंक है तो आपको “Your Aadhaar is linked to PAN <आपका पैन नंबर>” दिखाई देगा. अगर लिंक नहीं है तो “Link Aadhaar” पर क्लिक करें. इसके अलावा SMS के माध्यम से भी आप अपना स्टेट्स चैक कर सकते हैं.

अगर लिंक नहीं है तो क्या करें?
अगर स्टेटस चेक करने के बाद आपको पता चलता है कि आपका पैन और आधार लिंक नहीं है, तो आपको जल्द से जल्द इसे लिंक करवाना चाहिए. इसके लिए आपको इनकम टैक्स पोर्टल पर जाकर लिंक आधार विकल्प का उपयोग करना होगा, और लागू शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है.

शेख हसीना को फांसी की सजा, मानवता के खिलाफ अपराध की पाई गईं दोषी

बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया है। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में सुनवाई के दौरान उन्हें दोषी पाया गया।

1002026168

अभी उनके खिलाफ सजा सुनाए जो का इंतजार है। शेख हसीना की गैरमौजूदगी में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। यह मुकदमा पिछले साल छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए है। इस आंदोलन के चलते शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। वहीं, उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा था। वहीं, सजा की सुनवाई के दौरान बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी है। इसके चलते यूनुस सरकार अलर्ट पर है।

धुर्वा डैम से जमशेदपुर जिला जज के ड्राइवर का शव बरामद, मरने वालों की संख्या चार हुई

रांची के धुर्वा डैम में हुए कार हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए दो अंगरक्षक और एक चालक के शव पानी से निकाले जा चुके थे, यह घटना उस समय हुई जब जमशेदपुर के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) की सुरक्षा टीम के चार पुलिसकर्मी वाहन से यात्रा कर रहे थे.

1002025836

4 नवंबर की रात उनकी कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम के पानी में जा गिरी थी. घटना के वक्त एक और व्यक्ति के डूबने की आशंका जताई गई थी. घटनास्थल से हथियार और एक कार भी बरामद किया गया था. इसके बाद दो दिनों से एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को लगाया गया था.

तेज प्रताप का एनडीए को नैतिक समर्थन, बहन रोहिणी आचार्य को दिया ऑफर

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। एनडीए को बहुमत मिला है। तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी ने भी बड़ा एलान किया है। तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा है।

1002025698

ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से बिहार की राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।

इस चुनाव में महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया। इस चुनाव में राजद से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और उसी पार्टी से चुनाव लड़े।

हालांकि, उनकी पार्टी भी चुनाव में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और वह भी महुआ से चुनाव हार गए। वहीं, चुनाव परिणाम के बाद लालू प्रसाद के परिवार में पुत्र बनाम पुत्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

दूसरी ओर लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप ने नया एलान कर परिवार की परेशानी और बढ़ा दी है। जनशक्ति जनता दल बनाकर बिहार विधानसभा चुनाव में कूदने वाले तेज प्रताप यादव ने अब एलान कर दिया है कि उनकी पार्टी जेजेडी एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देगी।

जेजेडी ने यह निर्णय पार्टी की अहम बैठक में लिया गया, जिसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता प्रेम यादव ने दी। प्रेम यादव के अनुसार बैठक में पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की रणनीति पर भी चर्चा की।

इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन और राजद नेता रोहिणी आचार्य को जेजेडी का राष्ट्रीय संरक्षक बनने का प्रस्ताव देने की बात भी कही है।

20 नवंबर तक यहां कर सकते हैं आधार कार्ड में सुधार, जाने समय

जमशेदपुर : आधार कार्ड सुधार या अपडेट कराना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। साकची में लगे बाल मेला परिसर, बौद्ध मंदिर मैदान, गरमनाला, साकची में आधार सुधार के लिए शिविर लगाया गया है। यह शिविर 20 नवंबर, 2025 तक लगेगा। जहां प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से संध्या 06.00 बजे तक आधार कार्ड सुधार का कार्य चलेगा।

1002025615

कोई भी व्यक्ति जिनके आधार कार्ड में किसी भी तरह की कोई सुधार या अपडेट कराने की जरूरत है वह इस शिविर में जा कर करा सकते हैं। इस शिविर में आकर अपना आधार में बायोमैट्रिक/फोटो अपडेशन, पता में परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेशन सहित आधार से संबंधित अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उलीडीह : अपराधियों का नया गिरोह हो रहा तैयार, खुलेआम धमकियां दे रहें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके में जमानत पर बाहर आए कुछ अपराधियों ने एक बार फिर आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं. धनबाद के कुख्यात अपराधी फहीम खान से कथित संपर्क के बाद इस गैंग ने सोशल मीडिया पर अपना पेज खोलकर बड़ी वारदात करने की धमकी भी दी है. गैंग का विवाद जवाहरनगर रोड नंबर 13 स्थित तैयबा मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक से चल रहा है. इसी को आधार बनाकर गिरोह ने खुलेआम डराने–धमकाने की कोशिश की. मामला को संज्ञान में आते ही जिला पुलिस हरकत में आई, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गैंग की सक्रियता से उलीडीह और हयातनगर इलाके में दहशत का माहौल है. महबूब और नेयाज अपने साथियों के साथ डिमना बस्ती क्षेत्र में हथियार दिखाकर रंगदारी वसूलने में जुटे हैं. स्थानीय दुकानदारों में भय इतना है कि वे खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे. लगभग चार दिन पहले गिरोह के सदस्यों ने हयातनगर स्थित औराम बच्चा के घर में पिस्टल के बल पर घुसकर मारपीट और लूटपाट की.

1002025430

पीड़ित ने उलीडीह थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है. गौरतलब है कि वर्ष 2019 में डिमना बस्ती और हयातनगर में राज मिस्त्री जुल्फेकार की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में महबूब और नेयाज को जेल भेजा गया था। जेल में ही उनका संबंध धनबाद गैंग के सदस्य फहीम खान से हुआ. एक साल पहले जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों ने फिर इलाके में अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है और इलाके में भय का वातावरण बना हुआ है.

जहरीला शराब पिलाकर साथियों ने युवक मार डाला, सभी साथी फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू कावेरी रोड निवासी और टीआरएफ के कर्मचारी 35 वर्षीय संजीत कुमार उपाध्याय की जहरीला शराब पिलाकर मार डालने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक एफआइआर दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि संजीत कुमार उपाध्याय शनिवार की रात को अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गए थे. वहां दोस्तों ने उनको शराब पिलाई. इस दौरान ही उनकी तबीयत ख़राब हो गयी. उसके बाद उनके बड़े भाई को दोस्तों ने फ़ोन किया. उसके बाद बड़े भाई लेकर आये. घर पर संजीत कुमार उपाध्याय को उनके कमरे में सुलाया गया. पत्नी प्रियंका कुमारी अपने मायके गयी थी. इसके बाद सुबह वे नहीं उठे. फिर परिवार के लोग उनको टाटा मुख्य अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और परिवार के लोग सदमा में चले गए.

1002025398

इस मामले में बात सामने आयी है कि संजीत उपाध्याय के साथी राहुल तिवारी, रमेश, तेज प्रताप सिंह और तेजू, मोहन सिंह, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह और आकाश समेत अन्य युवकों के साथ बर्थडे पार्टी में गए थे. वही उनको नशीला शराब परोसा गया. इससे ही उनकी मौत हो गयी. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह सामने आई है कि यह सारे युवक बर्थडे पार्टी करने के बाद से फरार है. वे लोग मानवीय दृष्टिकोण से मिलने तक नहीं आये. परिजनों ने साफ साफ कहा है कि इस पूरी घटना में मृतक संजीत उपाध्याय के दोस्तों का हाथ है.

जमशेदपुर में पारा लुढ़का, कड़ाके की ठंड शुरू — प्रशासन अलर्ट मोड पर

जमशेदपुर में अचानक ठंड ने जोर पकड़ लिया है। न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे शहर में कड़ाके की सर्दी का अहसास बढ़ गया है। देर रात कई इलाकों में हल्का कोहरा छाने से दृश्यता भी प्रभावित हुई। शहरवासियों ने रजाई-कंबल निकाल लिए हैं और बढ़ती ठिठुरन ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है।

1002025315

बेघर और यात्रियों के लिए फ्री होम शेल्टर की व्यवस्था

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम ने बेघर, आश्रयविहीन या बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बिल्कुल मुफ्त शेल्टर होम उपलब्ध कराए हैं।
इन शेल्टर होम में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर रह सकता है।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र – कुल 6 शेल्टर होम

साकची छायानगर (पुरुष) – 16 क्षमता

साकची किशोरी नगर (महिला) – 16 क्षमता

जेपी सेतु बस स्टैंड (पुरुष) – 50 क्षमता

कदमा (पुरुष) – 50 क्षमता

बारीडीह (फैमिली) – 16 क्षमता

बर्मामाइंस (फैमिली) – 16 क्षमता

📍 मानगो नगर निगम – कुल 2 शेल्टर होम

दाईगुटू (महिलाएं) – 15 क्षमता

कुमरूम बस्ती (पुरुष) – 50 क्षमता

शेल्टर होम में उपलब्ध मुफ्त सुविधाएँ

इन शेल्टर होम में रहने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की गई हैं:
✔️ बेड, कंबल, तकिया
✔️ मच्छरदानी
✔️ बिजली और RO पानी
✔️ कुछ जगहों पर हीटर
✔️ साफ-सफाई, सुरक्षा एवं नियमित निगरानी


खुले में सोने वालों को रेस्क्यू करने का आदेश

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार (JNAC सह मानगो नगर निगम) ने अधिकारियों को रात में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।
अगर कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ मिलता है, तो उसे तुरंत रेस्क्यू कर शेल्टर होम पहुँचाया जाएगा।

बस स्टैंड, बाजार, चौक-चौराहों पर इन शेल्टर होम की जानकारी प्रचारित करने को भी कहा गया है।

अधिकारी का बयान

“ठंड को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थानों में न सोये। बेघर मिले लोगों को तुरंत शेल्टर होम भेजा जाए। प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी। आम नागरिक भी ऐसे लोगों को आश्रय गृह तक पहुँचाने में मदद करें।”
— कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त (जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सह मानगो नगर निगम)

❄️ ठंड से बचाव के उपयोगी उपाय

🔹 हल्का गुनगुना पानी पिएँ
🔹 सुबह-शाम ठंड से विशेष बचें
🔹 गरम भोजन लें, ठंडी चीजों से दूरी बनाएँ
🔹 पैर, हाथ और कान ढककर रखें
🔹 आयरन व विटामिन B-12 युक्त आहार लें


📢 प्रशासन की अपील

अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति खुले में ठंड में सोता दिखे, तो तुरंत नजदीकी शेल्टर होम की जानकारी दें या नगर निगम से संपर्क कर रेस्क्यू में मदद करें।

जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के बीच प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ ‘नाइट शेल्टर’ को सक्रिय कर दिया है — ताकि कोई भी नागरिक ठंड का शिकार न बने।

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की गतिविधियाँ तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। रविवार, 16 नवंबर को पटना में पूरे दिन बैठकों का सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सभी 243 विजेता विधायकों की सूची औपचारिक तौर पर सौंप दी।

1002024163

इधर, नई सरकार को लेकर सरगर्मियाँ और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 17 नवंबर को कैबिनेट की अहम बैठक बुलायी है, जिसमें सरकार गठन की प्रक्रिया और विभागों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

उधर प्रशासन ने भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पटना के डीएम ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बिहार की राजनीतिक हलचल के बीच अब नज़रें नई कैबिनेट और संभावित मंत्रियों की सूची पर टिकी हैं।

📍 टीम तीसरी धारा — अंकित सिन्हा की रिपोर्ट

error: Content is protected !!