ताजा खबर
झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर, दक्षिणी और मध्य जिलों में भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी•सरायकेला: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की कड़ी निंदा, रंजन कारूवा ने की सीसीटीवी जांच और पर्दे के पीछे के चेहरों को बेनकाब करने की मांग•गुवाहाटी से आई महिला ने जमशेदपुर में लगाया गंभीर आरोप: शादी का झांसा, पॉस्को केस, ब्लैकमेलिंग और फर्जी प्रेस आईडी के इस्तेमाल का दावा•जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में स्व. निर्भय सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•जमशेदपुर: बागबेड़ा में जलापूर्ति समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र, घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग•आदित्यपुर हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में दोस्तों ने ही ली निखिल डे की जान, दो गिरफ्तार; वीडियो बनाने की बात भी आई सामने•जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय; निष्पक्ष जाँच और कठोर कार्रवाई की उठी माँग•जमशेदपुर: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश; बुधवार शाम होगी अहम बैठक•आदित्यपुर: नशे के विवाद में खूनी संघर्ष, शराब पीने के दौरान बोतल से गोदकर व्यक्ति की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार•जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौलझारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ का असर, दक्षिणी और मध्य जिलों में भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी•सरायकेला: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की कड़ी निंदा, रंजन कारूवा ने की सीसीटीवी जांच और पर्दे के पीछे के चेहरों को बेनकाब करने की मांग•गुवाहाटी से आई महिला ने जमशेदपुर में लगाया गंभीर आरोप: शादी का झांसा, पॉस्को केस, ब्लैकमेलिंग और फर्जी प्रेस आईडी के इस्तेमाल का दावा•जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में स्व. निर्भय सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•जमशेदपुर: बागबेड़ा में जलापूर्ति समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र, घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग•आदित्यपुर हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में दोस्तों ने ही ली निखिल डे की जान, दो गिरफ्तार; वीडियो बनाने की बात भी आई सामने•जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय; निष्पक्ष जाँच और कठोर कार्रवाई की उठी माँग•जमशेदपुर: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश; बुधवार शाम होगी अहम बैठक•आदित्यपुर: नशे के विवाद में खूनी संघर्ष, शराब पीने के दौरान बोतल से गोदकर व्यक्ति की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार•जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की कड़ी निंदा, रंजन कारूवा ने की सीसीटीवी जांच और पर्दे के पीछे के चेहरों को बेनकाब करने की मांग

IMG 20261118 104607

तीसरी धारा न्यूज / सरायकेला / 19 नवंबर, 2026

​गोपाल मैदान में आदिवासी जनसंवाद के दौरान हुई थी घटना, आंदोलनकारियों के सम्मान पर उठे सवाल

​जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल मैदान में आयोजित आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 1990 के दशक में अविभाजित बिहार के घाटशिला विधानसभा से पूर्व विधायक रहे सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की घटना को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना की अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला-खरसावां के जिला संरक्षक सह मूलनिवासी संघ के जिला उपाध्यक्ष रंजन कारूवा ने कड़ी शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि आजसू के संस्थापक रहे सूर्य सिंह बेसरा झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे हैं और अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उनका संघर्ष, योगदान व समर्पण अविस्मरणीय है।IMG 20261118 104607

​आंदोलन के ऐतिहासिक योगदान को किया याद, सीसीटीवी और उच्चस्तरीय जांच की मांग

​रंजन कारूवा ने कहा कि 72 घंटे के झारखंड बंद के दौरान रेल चक्का जाम करने पर पृथक् झारखंड राज्य से जुड़े विषयों को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया था। उन्होंने बताया कि अलग झारखंड राज्य के लिए सूर्य सिंह बेसरा ने अपनी विधायकी तक त्याग दी थी। ऐसे वरिष्ठ आंदोलनकारी और सम्मानित नेता के साथ मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और चिंताजनक है, जिसने आंदोलनकारियों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्री कारूवा ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए और उच्चस्तरीय जांच-पड़ताल कर इस घटना में पर्दे के पीछे छिपे आकाओं का नाम उजागर किया जाए।

​टीएमएच में बेहतर इलाज व सुरक्षा की मांग, भविष्य में ऐसी घटना रोकने पर जोर

​इसके साथ ही उन्होंने टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाजरत सूर्य सिंह बेसरा को बेहतर चिकित्सा सुविधा और समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। रंजन कारूवा ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासनिक विभाग को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी आंदोलनकारी, सम्मानित वरिष्ठ नागरिक या आम लोगों के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

झारखंड की राजनीति, आंदोलनकारियों के सम्मान और झारखंड का नंबर वन न्यूज चैनल तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!