ताजा खबर
गुवाहाटी से आई महिला ने जमशेदपुर में लगाया गंभीर आरोप: शादी का झांसा, पॉस्को केस, ब्लैकमेलिंग और फर्जी प्रेस आईडी के इस्तेमाल का दावा•जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में स्व. निर्भय सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•जमशेदपुर: बागबेड़ा में जलापूर्ति समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र, घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग•आदित्यपुर हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में दोस्तों ने ही ली निखिल डे की जान, दो गिरफ्तार; वीडियो बनाने की बात भी आई सामने•जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय; निष्पक्ष जाँच और कठोर कार्रवाई की उठी माँग•जमशेदपुर: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश; बुधवार शाम होगी अहम बैठक•आदित्यपुर: नशे के विवाद में खूनी संघर्ष, शराब पीने के दौरान बोतल से गोदकर व्यक्ति की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार•जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनीगुवाहाटी से आई महिला ने जमशेदपुर में लगाया गंभीर आरोप: शादी का झांसा, पॉस्को केस, ब्लैकमेलिंग और फर्जी प्रेस आईडी के इस्तेमाल का दावा•जमशेदपुर: झारखंड क्षत्रिय संघ की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में स्व. निर्भय सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•जमशेदपुर: बागबेड़ा में जलापूर्ति समेत 7 सूत्री मांगों को लेकर पीएचईडी कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र, घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग•आदित्यपुर हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में दोस्तों ने ही ली निखिल डे की जान, दो गिरफ्तार; वीडियो बनाने की बात भी आई सामने•जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारी व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमले की घटना अत्यंत निंदनीय; निष्पक्ष जाँच और कठोर कार्रवाई की उठी माँग•जमशेदपुर: पारडीह चौक पर अनियंत्रित बस की टक्कर से शहीद निर्मल महतो की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश; बुधवार शाम होगी अहम बैठक•आदित्यपुर: नशे के विवाद में खूनी संघर्ष, शराब पीने के दौरान बोतल से गोदकर व्यक्ति की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार•जमशेदपुर: साकची स्थित श्रेष्ठम में रविवार शाम भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत का माहौल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण, विधायक पूर्णिमा साहू करेंगी शुभारंभ•जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास अज्ञात महिला का मिला शव, झोले से मिले 5,850 रुपये नकद; सनसनी

एक नई सोच, एक नई धारा

गुवाहाटी से आई महिला ने जमशेदपुर में लगाया गंभीर आरोप: शादी का झांसा, पॉस्को केस, ब्लैकमेलिंग और फर्जी प्रेस आईडी के इस्तेमाल का दावा

IMG 20261119 201452

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर / 19 नवंबर, 2026

​मैट्रिमोनियल ग्रुप के जरिए संपर्क और फर्जी दस्तावेज दिखाने का आरोप

​गुवाहाटी (असम) से जमशेदपुर पहुंची एक पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, शादी मैट्रो ग्रुप के जरिए अमित विश्वकर्मा नामक युवक से उसका संपर्क हुआ था, जिसने खुद को विधुर बताया था और उसकी मां अनीता शर्मा ने भी इस बात की पुष्टि की थी। महिला का आरोप है कि गुवाहाटी जाकर युवक ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज व ऑफर लेटर दिखाए और अपनी मां को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बताया। बाद में ऑफर लेटर की जांच करने पर उसके संपादित (एडिटेड) होने का दावा किया गया तथा यह भी आरोप लगाया गया कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका 9 साल का बच्चा भी है।IMG 20261119 201452

​2024 से चल रहा मामला, पॉस्को केस और जमानत के बाद प्रताड़ना के आरोप

​महिला के अनुसार, 9 वर्षीय नाबालिग बेटी द्वारा कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने की बात कहे जाने के बाद उसने मामले की जानकारी ली। महिला का कहना है कि वर्ष 2024 में वह आदित्यपुर आई थी और आदित्यपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराकर मामला गुवाहाटी ट्रांसफर कराया गया, जहाँ पॉस्को केस चल रहा है। आरोप है कि वारंट होने के बाद माफी और आश्वासन के आधार पर जमानत पर आपत्ति नहीं की गई, लेकिन जमानत मिलने के बाद कथित तौर पर प्रताड़ना और धमकियां दी जाने लगीं।

​आपत्तिजनक फोटो वायरल करने, एआई व फर्जी प्रेस पहचान के दावे; बिष्टुपुर पुलिस की मदद का जिक्र

​पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बेटी का बयान रोकने के लिए दबाव बनाया गया और व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक व एआई जनरेटेड तस्वीरें तथा चैट साझा कर बदनाम करने की कोशिश की गई। महिला का यह भी दावा है कि युवक ने खुद को एक प्रेस से जुड़ा बताकर पहचान पत्र दिखाया, जबकि बाद में उसे केवल ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल करने की बात सामने आई। महिला के अनुसार, उसने बिष्टुपुर थाने को पूरा घटनाक्रम बताया और पुलिस अधिकारियों व स्थानीय लोगों की मदद से युवक को हिरासत में दिलवाया गया, जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई और कोर्ट में मामला जारी होने की बात कही गई है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

हर बड़ी, संवेदनशील और बेबाक खबर — झारखंड का नंबर वन न्यूज चैनल तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!