ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का झारखंड बंद, जमशेदपुर में दिखा मिला-जुला असर

IMG 20260811 111848

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 11 अगस्त 2026

​रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से आहुत ‘झारखंड बंद’ का जमशेदपुर में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंडलों में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराने की अपील करते नजर आए।IMG 20260811 111848

​सुबह 8 बजे से ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

​सुबह 8:00 बजे से ही बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में झंडे-बैनर लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर निकल गए थे। हालांकि, सुबह 11:00 बजे तक बंद का कोई व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला है। अधिकतर इलाकों में स्थिति सामान्य बनी हुई है और लोग रोजमर्रा के काम के लिए बिना किसी रुकावट के निकल रहे हैं।b 1

​स्कूल और मेडिकल सेवाएं बंद से मुक्त

​आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने स्कूल, कॉलेज और मेडिकल दुकानों सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा है। सड़कों पर ऑटो, बस और अन्य यात्री वाहन सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।a 2

​शहर के कुछ क्षेत्रों में बंद का आंशिक असर जरूर दिखाई दिया है, लेकिन कुल मिलाकर पूरे जमशेदपुर में जनजीवन सामान्य ढर्रे पर चल रहा है। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!