विशेष रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज
रांची/धनबाद।
झारखंड में स्कूली शिक्षा के स्तर और बच्चों की उपस्थिति को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने एक चौंकाने वाला और चिंताजनक डेटा जारी किया है। परिषद ने उच्च प्राथमिक स्तर (Upper Primary Level) पर स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की बड़ी संख्या, भारी ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ना), ट्रांजिशन रेट और कक्षाओं में बेहद कम उपस्थिति के आधार पर राज्य के 3,485 सरकारी विद्यालयों को रेड ज़ोन के रूप में चिह्नित किया है।
इस सूची में कोयलांचल धनबाद के भी 100 स्कूल शामिल हैं, जहां छात्रों की उपस्थिति का ग्राफ लगातार गिर रहा है और ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
शत-प्रतिशत दाखिले के लिए चलेगा विशेष अभियान
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग इन चिह्नित स्कूलों में एक व्यापक और विशेष नामांकन अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के शत-प्रतिशत (100%) बच्चों का स्कूलों या आंगनबाड़ियों में दाखिला सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
किस जिले में कितने स्कूल हुए चिह्नित?
राज्य भर में शिक्षा के मोर्चे पर पिछड़े और इस विशेष अभियान के लिए चुने गए स्कूलों का जिलावार आंकड़ा इस प्रकार है:
|
जिला |
चिह्नित स्कूलों की संख्या |
|---|---|
|
पाकुड़ |
609 |
|
दुमका |
536 |
|
पलामू |
428 |
|
गोड्डा |
341 |
|
पश्चिमी सिंहभूम |
270 |
|
देवघर |
232 |
|
खूंटी |
205 |
|
गिरिडीह |
171 |
|
गुमला |
157 |
|
साहिबगंज |
154 |
|
रांची |
112 |
|
धनबाद |
100 |
|
लोहरदगा |
99 |
|
गढ़वा |
40 |
|
लातेहार |
31 |
|
कुल स्कूल |
3,485 |












