ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में देर रात अंधाधुंध फायरिंग: गोलमुरी के देबुन बागान में युवक को लगी गोली, आज कोलकाता में होना था नौकरी का इंटरव्यू

जमशेदपुर:

लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान चौक के पास रविवार देर रात अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस गैंगवार और आपसी विवाद की गोलीबारी के बीच वहां से गुजर रहा एक निर्दोष राहगीर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में की गई है। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली सीधे दीपक के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के तुरंत बाद उसे गंभीर अवस्था में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।1781514798792

​आज कोलकाता में था इंटरव्यू, मिठाई खरीदने के दौरान हुआ हादसा

​अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे घायल दीपक झा ने घटनाक्रम की रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी दी। दीपक ने बताया कि वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और सोमवार (आज) को एक नई नौकरी के इंटरव्यू के सिलसिले में उसे कोलकाता जाना था। इंटरव्यू की तैयारियों के बीच रविवार देर रात वह घर से कुछ मिठाई खरीदने के लिए गोलमुरी बाजार की तरफ जा रहा था।

​दीपक अभी देबुन बागान चौक के पास पहुँचा ही था कि वहाँ पहले से मौजूद कुछ युवक आपस में किसी बात को लेकर हिंसक विवाद कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने अचानक हथियार निकालकर एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। दीपक संभल पाता, इससे पहले ही अपराधियों की एक भटकी हुई गोली सीधे उसके पैर में आकर धंस गई।b 1

​घायल ने सूझबूझ से बचाई जान, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

​अचानक गोली लगने के बाद भी दीपक ने हिम्मत नहीं हारी और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने एक परिचित को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए टीएमएच (TMH) पहुँचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे और अन्य जरूरी जांच के बाद दीपक के पैर में गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि की है और उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।a 2

​गोलमुरी पुलिस की कार्रवाई:

इलाके में सरेराह हुई इस फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि रात में उत्पाद मचाने वाले और गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

​– तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!