ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

बागबेड़ा कॉलोनी में घर-घर कचरा उठाओ अभियान की सुगबुगाहट, जिला पार्षद की पहल पर सर्वे शुरू

जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र को गंदगी से मुक्त करने और स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पार्षद डॉ. कविता परमार की सक्रियता और प्रशासनिक सहयोग के बाद, क्षेत्र में ‘डोर-टू-डोर’ कचरा उठाओ योजना के लिए आधिकारिक सर्वे का काम शुरू हो गया है।IMG 20260411 WA0006

​प्रशासनिक बैठक के बाद एक्शन मोड में टीम

​इस अभियान की नींव जिला पार्षद डॉ. कविता परमार द्वारा उपायुक्त (DC) और उप विकास आयुक्त (DDC) से किए गए लगातार संवाद के बाद पड़ी। उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल पदाधिकारी (CO) की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी। इस बैठक के ठीक अगले दिन, 10 अप्रैल को धरातल पर सर्वे कार्य का श्रीगणेश कर दिया गया।1002518072

​रोड नंबर 2 और 5 से हुई शुरुआत

​सर्वे अभियान की शुरुआत मध्य बागबेड़ा पंचायत के रोड नंबर 5 और बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 2 से की गई। इस दौरान टीम घर-घर जाकर निम्नलिखित जानकारियां जुटा रही है:

  • ​मकान संख्या (House Number)
  • ​परिवार के सदस्यों की कुल संख्या
  • ​संपर्क सूत्र (Mobile Number)
  • ​कचरा उठाव शुल्क देने पर मौखिक सहमति

​सर्वे के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ताकि इस योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके। कचरा प्रबंधन की इस सुगबुगाहट से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।IMG 20260411 WA0003

​अभियान में शामिल रहे मुख्य लोग

​इस सर्वे अभियान में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई। मौके पर मुख्य रूप से:

  • ​जनप्रतिनिधि: जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, मुखिया राजकुमार, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, पुष्पा, अभिषेक उपाध्याय।
  • ​प्रशासनिक सहयोग: प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, कनीय अभियंता विजय भूषण एवं सहायक अभियंता।
  • ​ग्रामीण एवं समाजसेवी: भोला झा, सतीश सिंह, रवि शंकर सिंह, विनोद सिंह, संतोष सिंह, राजीव तिवारी सहित पंचायत सचिव चंद्र मोहन सोरेन और अल्बीना तिर्की मौजूद रहे।

​बागबेड़ा की जनता को उम्मीद है कि इस पहल से वर्षों से चली आ रही कचरे की समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!