ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

IDFC FIRST Bank में ₹590 करोड़ का महा-फर्जीवाड़ा: चंडीगढ़ ब्रांच से उड़े हरियाणा सरकार के फंड, शेयर 16% लुढ़का

1002440604

​चंडीगढ़/मुंबई: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बैंक की चंडीगढ़ स्थित एक शाखा में 590 करोड़ रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस खबर के सार्वजनिक होते ही शेयर बाजार में बैंक के निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया।

1002440604

​शेयर बाजार में भारी गिरावट

​फर्जीवाड़े की खबर का असर बैंक के शेयरों पर सीधा और गहरा पड़ा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बैंक का शेयर 16.18% की भारी गिरावट के साथ 70.04 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में करोड़ों रुपये की चपत लगी है।

​कैसे हुआ खुलाशा?

​बैंक द्वारा BSE को दी गई जानकारी के अनुसार, यह मामला तब पकड़ में आया जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद करने और फंड को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया।

  • ​शुरुआती आंतरिक जांच में पता चला कि प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की गई है।
  • ​जांच आगे बढ़ी तो हरियाणा सरकार के कई अन्य विभागों के खातों में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया।
  • ​बैंक ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है और फंड की पूरी राशि वसूलने की कोशिश की जा रही है।

​RBI की पैनी नजर और सुरक्षा का भरोसा

​इस घटनाक्रम पर आरबीआई (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक शाखा स्तर की घटना है और इसमें कोई ‘सिस्टमैटिक इश्यू’ (प्रणालीगत समस्या) नहीं है।

​क्या आपका पैसा सुरक्षित है? (DICGC नियम)

​बैंक में फर्जीवाड़े की खबर से आम ग्राहकों में अपने डिपॉजिट्स को लेकर चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका पैसा कितना सुरक्षित है:

  1. ​5 लाख तक का बीमा: डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DICGC) के तहत हर बैंक ग्राहक का अधिकतम 5 लाख रुपये तक का डिपॉजिट पूरी तरह सुरक्षित होता है।
  2. ​क्या-क्या है शामिल: इसमें आपका सेविंग्स अकाउंट, एफडी (FD), आरडी (RD) और करंट अकाउंट का पैसा शामिल है।
  3. ​मूलधन और ब्याज: इस 5 लाख की सीमा में जमा राशि (Principal) और उस पर मिलने वाला ब्याज (Interest) दोनों शामिल हैं।
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!