ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की टिप्पणी के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा पत्र, महिला सम्मान को लेकर उठी कार्रवाई की मांग

1002357707

​जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा एक सार्वजनिक भाषण के दौरान एक गैर-राजनीतिक महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में कविता परमार के नेतृत्व में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पत्र सौंपकर कड़ी आपत्ति जताई और उचित कार्रवाई की मांग की।

1002357707

​क्या है पूरा मामला?

​सौंपे गए पत्र के अनुसार, पूर्व मंत्री ने अपने भाषण में एक ऐसी महिला का नाम घसीटा है जिसका राजनीति, किसी सार्वजनिक संस्था या चुनावी प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। कविता परमार ने कहा कि एक असार्वजनिक महिला का नाम सार्वजनिक मंच से लेना न केवल अनुचित है, बल्कि यह महिला की गरिमा और निजता का सीधा उल्लंघन है। इस बयान को लेकर स्थानीय जनता और विशेषकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

​आदर्श चुनाव आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन

​प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन का ध्यान निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण नियमों की ओर आकृष्ट कराया, जिनमें प्रमुख हैं:

  • ​MCC-Part I: राजनीतिक विरोध के दौरान किसी के व्यक्तिगत जीवन या चरित्र पर टिप्पणी करना प्रतिबंधित है।
  • ​ECI गाइडलाइंस: अपमानजनक और मानहानिकर बयान जो महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाते हों, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।
  • ​चुनाव आयोग की एडवाइजरी: चुनावी प्रचार में ऐसी भाषा के उपयोग की मनाही है जिससे किसी महिला की प्रतिष्ठा और सम्मान प्रभावित हो।

​समाज में गलत संदेश जाने का डर

​पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से अन्य प्रत्याशियों को भी व्यक्तिगत छींटाकशी का प्रोत्साहन मिलता है, जिससे चुनावी वातावरण दूषित होता है। कविता परमार ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठाए।

​उपस्थिति:

इस अवसर पर मुख्य रूप से कविता परमार, मंजू सिंह एवं अन्य गणमान्य महिला सदस्य उपस्थित थीं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!