एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: बिरसानगर में किराना दुकान का ताला तोड़कर अनाज की चोरी, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

1002341625

जमशेदपुर | 31 जनवरी, 2026: बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। जोन नंबर 3 स्थित एक किराना दुकान से चावल और आटा की बोरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

1002341625

तीन दिनों तक बंद थी दुकान, मौके का उठाया फायदा

​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर 5 (गिट्टी मशीन काली मंदिर के पास) निवासी रिंकू प्रसाद की जोन नंबर 3 में किराना दुकान है। रिंकू ने 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच अपनी दुकान नहीं खोली थी। इसी बीच चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। घटना का पता 30 जनवरी को चला, जिसके बाद पीड़ित ने तुरंत बिरसानगर थाना में मामला दर्ज कराया।

ऐसे गिरफ्त में आए आरोपी

​थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की। पुलिस ने सबसे पहले नामजद आरोपी लालू तंतुबाई (निवासी: जोन नंबर 3, डी ब्लॉक) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान लालू ने अपना अपराध स्वीकार किया और अपने साथी सुरज मार्डी (19 वर्ष, निवासी: जोन नंबर 1बी, झंडा चौक) का नाम बताया। पुलिस ने दबिश देकर सुरज को भी दबोच लिया।

मामले का सारांश

  • भुक्तभोगी: रिंकू प्रसाद
  • गिरफ्तार आरोपी: लालू तंतुबाई और सुरज मार्डी
  • बरामदगी: चोरी की गई चावल और आटे की बोरियां
  • घटना का समय: 24-26 जनवरी के बीच
error: Content is protected !!