ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: उपकार संघ और सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न, 141 यूनिट रक्त संग्रह

IMG 20260124 WA0005

​जमशेदपुर: उपकार संघ एवं सोनारी थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सोनारी स्थित उपकार संघ प्रांगण में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश दिया गया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 141 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

1002314439

​हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश

​रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजकों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। प्रत्येक रक्तदाता को न केवल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें हेलमेट भी प्रदान किया गया।

​अतिथियों ने पौधों को सींचकर किया उत्साहवर्धन

​शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे वरिष्ठ नागरिकों (कनान कुटी, शंकर मास्टर, गुहाराम, श्याम लाल साहू, गोविंद जी), अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता द्वारा किया गया।

1002314454

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के स्थान पर पौधों में पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अतिथियों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • ​धनंजय कुमार (DTO)
  • ​मनोज ठाकुर (CCR DSP)
  • ​आनंद मिश्रा (साकची थाना प्रभारी)
  • ​मंगल कालिंदी (विधायक)
  • ​दिनेश साहू (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष)

​जरूरतमंदों की सेवा ही मुख्य लक्ष्य

​सोनारी थाना समिति के सचिव व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि उपकार संघ सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है। वहीं संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संग्रहित रक्त कई जीवन बचाने में सहायक होगा।

1002314451

​”रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और पर्यावरण को जोड़ना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।” — अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

​इनका रहा विशेष योगदान

​कार्यक्रम को सफल बनाने में सतपाल साहू, अशोक वर्मा, नरेंद्र कुमार साहू, प्रदीप लाल, हरिदास, अशोक सिंह, अभय कुमार, जय साहू (अध्यक्ष, महिला साहू समाज) और उपकार संघ व सोनारी थाना समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!