ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

कैरव गांधी अपहरण कांड: 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अब DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने संभाली कमान

1002294543

​जमशेदपुर (बिष्टुपुर): शहर के पॉश इलाके सीएच एरिया के जाने-माने उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है। मामले की गंभीरता और बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने अब कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को केस की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।

1002294543

​हाजीपुर और सोनारी से तीन संदिग्ध हिरासत में

​पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज करते हुए सोनारी के सोनू नामक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सोनू का बिहार के अपराधियों से पुराना कनेक्शन रहा है और उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, पुलिस की एक टीम ने बिहार के हाजीपुर में छापेमारी कर दो अन्य युवकों को उठाया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।

​तीन राज्यों में छापेमारी, 500 CCTV खंगाले गए

​कैरव गांधी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस का जाल पड़ोसी राज्यों तक फैल गया है:

  • ​बिहार: हाजीपुर, जहानाबाद और पटना में लगातार छापेमारी।
  • ​पश्चिम बंगाल: कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश।
  • ​तकनीकी जांच: पुलिस ने अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, ताकि अपहरणकर्ताओं के भागने के रूट का पता चल सके।

​CID और स्पेशल ब्रांच भी जांच में शामिल

​स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए अब इस केस में सीआईडी (CID) और स्पेशल ब्रांच को भी लगा दिया गया है। जमशेदपुर और सरायकेला के करीब दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों की टीम दिन-रात इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। पुलिस का मुख्य फोकस अब उन ‘लोकल कनेक्शन’ और ‘सूत्रधारों’ पर है, जिन्होंने रेकी करने में अपहरणकर्ताओं की मदद की होगी।

​परिजनों का बुरा हाल, मां की बढ़ी व्याकुलता

​जैसे-जैसे समय बीत रहा है, कैरव के घर में मातम और चिंता गहराती जा रही है। अपहरण के छह दिन बीत जाने के बाद भी अपहरणकर्ताओं की ओर से कोई स्पष्ट फिरौती की मांग या संदेश न आने से परिवार सदमे में है। कैरव की मां की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

​पुलिस का पक्ष: “अनुसंधान सही दिशा में जारी है। हमने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। डीआईजी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि जल्द ही कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।”

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!