ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: चमत्कार के नाम पर ठगी, तीन ‘साधुओं’ ने महिला से लूटे लाखों के जेवर

1002288539

​जमशेदपुर। शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय पथ (सर्वोदय पथ) में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ तीन शातिर ठगों ने ‘साधु’ का भेष धरकर एक महिला को अपने झांसे में लिया और चमत्कार दिखाने के नाम पर करीब 3 से 4 लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

1002288539

​पत्थर को सोना बनाने का दिया झांसा

​पीड़िता कंचन देवी दोपहर के समय घर में अकेली थीं, तभी तीन साधु उनके द्वार पर पहुंचे। उन्होंने खुद को ‘सिद्ध पुरुष’ बताया और महिला को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। ठगों ने एक पत्थर दिखाते हुए दावा किया कि वे अपनी शक्तियों से इसे सोने में बदल सकते हैं और यदि घर का सोना इसमें शामिल किया जाए, तो वह “शुद्ध” होकर कई गुना बढ़ जाएगा।

​पोटली में गहनों की जगह निकले पत्थर

​साधुओं के झांसे में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, जिउतिया और अन्य कीमती आभूषण उन्हें सौंप दिए। ठगों ने गहनों को एक कपड़े की पोटली में बांधा और कुछ मंत्र पढ़ने का ढोंग किया। उन्होंने महिला को सख्त हिदायत दी कि वह कुछ समय तक पोटली न खोले और इसी बीच वे मौके से रफूचक्कर हो गए। जब महिला ने पोटली खोली, तो उसमें असली गहनों की जगह सिर्फ पत्थर और नकली सामान मिला।

​पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

​घटना के बाद पीड़िता के पति चंदन कुमार ने उलीडीह थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

​पुलिस की अपील: प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के अंधविश्वास या चमत्कार वाले दावों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!