ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

कोवाली: अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, आदित्यपुर के युवक की दर्दनाक मौत; सिर धड़ से हुआ अलग

1002274664

​कोवाली (पूर्वी सिंहभूम): जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में आदित्यपुर निवासी युवक रिद्धि पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के बिजली पोल से टकराने के बाद हादसा इतना भयानक था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। कार में सवार तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

1002274664

​फार्म हाउस से लौटने के दौरान हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय का कोवाली के हेसड़ा पंचायत स्थित रोलाडीह गांव में एक फार्म हाउस है। मंगलवार को वह अपने तीन दोस्तों—राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह—के साथ अपनी ‘किया साइरस’ कार (नंबर: JH 05 EA-6677) से वहां गए थे। रात करीब 10:00 बजे जब सभी वापस लौट रहे थे, तभी कोवाली थाना के समीप कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली पोल से जा टकराई।

​टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखचे

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत तेज थी। पोल से टकराते ही कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक की सीट पर बैठे रिद्धि पांडेय स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के बीच बुरी तरह फंस गए और इस भीषण टक्कर में उनका सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया।

​अन्य तीन दोस्त सुरक्षित

​राहत की बात यह रही कि कार में सवार अन्य तीन युवक (राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह) इस भयानक दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

​पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की इस आकस्मिक और वीभत्स मौत की खबर से आदित्यपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खोने के कारण।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!