मोकामा, बिहार : बिहार में चर्चित दुलारचंद हत्याकांड पर चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना की जांच में लापरवाही और निष्पक्षता पर उठे सवालों के बाद आयोग ने चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जबकि एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें जिला एसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और एक अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं। सस्पेंड किए गए अधिकारी पर घटना की जांच में गंभीर चूक और पक्षपात के आरोप लगे हैं।
चुनाव आयोग ने कहा है — कानून-व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष जहां इसे देर से उठाया गया कदम बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे “न्याय की जीत” बता रहा है।
अब बड़ा सवाल — क्या इस कार्रवाई के बाद दुलारचंद हत्याकांड की सच्चाई सामने आएगी ?










