ताजा खबर
शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्वशिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

आदिपुरुष का गाना “राम सिया राम” 5 भाषाओं में रिलीज, लोग कर रहें पसंद

भगवान राम और माता सीता के अद्भुत प्रेम से सजी ‘आदिपुरुष’ अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। प्रभास और कृति सेनन के अभिनय से सजी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वहीं, मेकर्स अब एक के बाद एक सॉन्ग्स भी रिलीज किए जा रहे हैं।
हाल ही में फिल्म के दूसरे गाने ‘राम सिया राम’ की छोटी सी झलक दिखाई थी। अब पूरा गाना रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में राघव बने प्रभास और जानकी बनीं कृति की इमोशनल लव स्टोरी दिखाई गई है। यह गाना दोनों के मिलने से बिछड़ने और फिर से मिलने तक की पूरी कहानी को दिखाता है। सॉन्ग को हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया गया

फैंस कर रहें तारीफ़

फैंस को ‘आदिपुरुष’ का ‘राम सिया राम’ सॉन्ग काफी पसंद आया है। फिल्म का पहला गाना ‘जय श्री राम’ करीब आठ दिन पहले रिलीज किया गया था। अब दूसरा गाना सामने आने के बाद फैंस की फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। किसी ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया, तो किसी ने प्रभास के एक्सप्रेशन्स की तारीफ की है।
गाने को सचेत-परंपरा की जोड़ी ने म्यूजिक दिया है, जबकि मनोज शुक्ला ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। यह गाना हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।

इस दिन हो रही फिल्म रिलीज़

‘आदिपुरष’ फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रभास और कृति के अलावा सैफ अली खान और देवदत्त नागे का अभिनय भी देखने को मिलेगा। सैफ को दर्शक लंकेश का किरदार निभाते हुए देखेंगे। वहीं, देवदत नागे, भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।

रावण के अवतार पर हुआ था बवाल

बता दें कि यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी। मगर खराब वीएफएक्स और सैफ अली खान के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हल्ला मच गया था। इसको देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जून तक के लिए टाल दी। कुछ बदलाव के बाद फिल्म को 16 जून को रिलीज किया जा रहा है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!