ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश

IMG 20261020 WA0009

तीसरी धारा न्यूज / चांडिल:

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बस स्टैंड के समीप आभूषण व्यवसायी उमंग चौधरी के घर हुई सनसनीखेज डकैती कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 24 लाख रुपये मूल्य के लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं, साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।IMG 20261020 WA0009

​परिवार को बंधक बनाकर दी गई थी वारदात को अंजाम

चांडिल अनुमंडल एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 9-10 अक्टूबर की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी के घर में धावा बोला था। अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की लूटपाट की थी। इस संबंध में चांडिल थाना कांड संख्या 137/2026 दर्ज किया गया था।

​घाघीडीह जेल में रची गई थी खतरनाक साजिश

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हजारीबाग चौपारण के पांच कुख्यात डकैतों—मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील की पहचान की, जो चौपारण थाना कांड संख्या 252/2026 में पहले से ही जेल में बंद हैं। जांच में यह खुलासा हुआ कि कूरियर डिलीवरी का काम करने वाला स्थानीय मास्टरमाइंड राहुल कुमार महतो (पिता- मंटु महतो, सुकसारी, चांडिल निवासी) ने इस पूरी वारदात की साजिश रची थी। आरोपी राहुल की 2022-23 के दौरान जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में बंद रहने के दौरान मोहिउद्दीन और सोबराती से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उसी ने रेकी कर डकैतों को बुलाया था।

​भारी मात्रा में गला हुआ सोना-चांदी और सिक्के बरामद

पुलिस ने इस मामले में लूट का माल खरीदने वाले सुनार त्रिवेणी प्रसाद स्वर्णकार (निवासी- हारिना, बरोरा) को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर 5142 ग्राम गला हुआ चांदी, 80 ग्राम गला हुआ सोना, 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 2 चांदी के स्वास्तिक, ब्रेसलेट में लगा कटा हुआ हीरा, 2 मोबाइल और एक हीरो होंडा बाइक बरामद की गई है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध और पुलिसिया कार्रवाई की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!