ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला

n72729315517897138741496b397eaeed408677a69b0c22647ef2263f14057227172400e19c72ef73e1a315

तीसरी धारा न्यूज / नई दिल्ली:

त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्र सरकार और यूपीआई एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने व्यापारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। आगामी 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR) के फैसले को दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है. अब चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यूपीआई ट्रांजैक्शन पर यह चार्ज दिवाली के बाद लागू होगा, जिसकी नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी.n72729315517897138741496b397eaeed408677a69b0c22647ef2263f14057227172400e19c72ef73e1a315

​व्यापारियों के लिए क्यों है यह राहत की खबर?

दिवाली, दशहरा और नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों का यह समय देश भर के व्यापारियों के लिए कारोबार का सबसे बड़ा और मुख्य अवसर माना जाता है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) द्वारा लगातार यह हवाला दिया जा रहा था कि इस तरह के शुल्कों से व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिसके बाद इसे टालने की लगातार मांग की जा रही थी. व्यापारियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की स्टीयरिंग कमेटी ने यह बड़ा कदम उठाया है.b 1

​क्या है नया एमडीआर फ्रेमवर्क और नियम?

बीते 14 सितंबर 2026 को जारी किए गए नोटिफिकेशन और एनपीसीआई (NPCI) के सर्कुलर के अनुसार, सरकार ने यूपीआई पेमेंट के लिए नया एमडीआर फ्रेमवर्क तैयार किया था:

  • ​2000 रुपये से कम के लेनदेन: इस राशि से कम के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर पूरी तरह से शून्य (Zero MDR) रखा गया है.
  • ​2000 रुपये से अधिक के लेनदेन: इस सीमा से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई भुगतान पर 0.40% का एमडीआर तय किया गया है, जिस पर अब फेस्टिव सीजन को देखते हुए रोक लगाई गई है.
  • ​छोटे व्यापारियों को छूट: जो दुकानदार अपने क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए हर महीने 1 लाख रुपये तक का लेनदेन करते हैं, उन्हें भी जीरो एमडीआर (Zero MDR) की कैटेगरी में रखा गया है.a 2

​फ्लैट-रेट मॉडल के तहत आने वाली श्रेणियां

एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार कुछ खास क्षेत्रों को फ्लैट-रेट मॉडल के दायरे में रखा गया है, जहां राशि चाहे जितनी भी हो, प्रति लेनदेन केवल 5 रुपये का रियायती चार्ज लागू होता है. इन श्रेणियों में पेट्रोल पंप, रेलवे यूपीआई ट्रांजैक्शन, बीमा प्रीमियम भुगतान (Insurance Premium), टेलीकॉम सर्विस पेमेंट और बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के भुगतान शामिल हैं.

​📌 तीसरी धारा न्यूज

व्यापार जगत और आर्थिक गतिविधियों की हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!