ताजा खबर
साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनीसाकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी

एक नई सोच, एक नई धारा

रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय

IMG 20261011 WA0009

तीसरी धारा न्यूज / चाईबासा:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति द्वारा चाईबासा परिषदन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.IMG 20261011 WA0011

​झारखंड आंदोलन में रहा अहम योगदान: जोबा माझी

शोक सभा के दौरान सांसद श्रीमती जोबा माझी ने कहा कि रूपी सोरेन का पूरा जीवन संघर्ष और आंदोलन से जुड़ा रहा था. उन्होंने झारखंड आंदोलन के बेहद कठिन दौर में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनके निधन से राज्य ने एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है, जिनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा.b 1

​14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मचेगा

बैठक के दौरान आगामी 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस के आयोजन को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. जिला समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम पूरी तरह से सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा. गांव-देहात से आने वाले पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग परंपरागत रूप से पूजा-पाठ एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे.IMG 20261011 WA0009

​भव्य पंडाल और सार्वजनिक सभा नहीं होगी आयोजित

सांसद जोबा माझी ने स्पष्ट किया कि इस बार पूर्व की तरह कोई भव्य पंडाल, मंच या माइक-सेट लगाकर सार्वजनिक सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा. वर्तमान समय में पूरा परिवार और संगठन शोक की परिस्थिति से गुजर रहा है, इसलिए इस संवेदनशील समय में मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.a 2

​श्रद्धांजलि सभा में ये रहे मौजूद

जिला समिति ने सभी प्रखंड इकाइयों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 14 अक्टूबर को उपस्थित होकर शहीद देवेंद्र माझी को नमन करें और दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर भी सामूहिक श्रद्धासुमन अर्पित करें. इस बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, दिनेश चंद्र महतो, इकबाल अहमद, विश्वनाथ बाड़ा, राहुल तिवारी, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, बसंती सुंडी, सुनीता देवगम, जानकी, सोमबारी बाहँदा, मन्नाराम कुदादा, अकबर खान, दिनेश तुम्बलिया, मंगल सिंह तिउ, राजू सुंडी, रिमु बहादुर, जयराम गोप, अर्जुन बानरा, देवेंद्र बारी, मनोज लागुरी, नवाब अंसारी, कालटेन सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नितेश माधव करोवा और मुन्ना सुंडी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

​📌 तीसरी धारा न्यूज

झारखंड आंदोलनकारी अमर रहें, दिवंगत पुण्यात्माओं को शत-शत नमन!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!