ताजा खबर
UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट: 15 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, जानें कौन से 7 ट्रांजेक्शन रहेंगे बिल्कुल फ्रीकरनडीह में पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का भव्य उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने काटा फीतामानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीटआईफोन 18 प्रो सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारेंभूमि पूजन के साथ लेक टाउन हुडको में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआतटेल्को में अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर पर चढ़ी चिन्मया स्कूल की विंगर वैन, 15 से 17 बच्चे घायलमानगो में धूमधाम से संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सवहिमांशु हत्याकांड व पुलिस पर हमला मामला: घाघीडीह जेल में बंद आरोपियों की हुई टीआई परेड, जमानत पर कल सुनवाई संभवएक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड: झारखंड सरकार की नई पहल, रांची में बनेगा विशेष कमांड सेंटरक्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्पUPI चार्ज पर बड़ा अपडेट: 15 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम, जानें कौन से 7 ट्रांजेक्शन रहेंगे बिल्कुल फ्रीकरनडीह में पूर्णिमा बहुजन विजन बुक स्टोर का भव्य उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुचरण मुखी ने काटा फीतामानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीटआईफोन 18 प्रो सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, एप्पल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारेंभूमि पूजन के साथ लेक टाउन हुडको में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की शुरुआतटेल्को में अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर पर चढ़ी चिन्मया स्कूल की विंगर वैन, 15 से 17 बच्चे घायलमानगो में धूमधाम से संपन्न हुआ विश्वकर्मा पूजा महोत्सवहिमांशु हत्याकांड व पुलिस पर हमला मामला: घाघीडीह जेल में बंद आरोपियों की हुई टीआई परेड, जमानत पर कल सुनवाई संभवएक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड: झारखंड सरकार की नई पहल, रांची में बनेगा विशेष कमांड सेंटरक्षत्रिय संघ की बागबेड़ा इकाई का पुनर्गठन, राजेश सिंह बने अध्यक्ष; सामाजिक सशक्तिकरण का लिया संकल्प

एक नई सोच, एक नई धारा

मानगो के गुलाब बाग में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बचाने आई मां और दोस्त से भी मारपीट

1789713130021
SFD

तीसरी धारा न्यूज | 18 सितंबर 2026 | जमशेदपुर

बंगाल स्वीट्स के पास से युवक को जबरन ले गए आरोपी

मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग फेज-2 में गुरुवार शाम दबंगों ने एक युवक अमीर हमजा को जबरन उठाकर ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के समय पीड़ित बंगाल स्वीट्स के पास मौजूद था, तभी आरोपी उसे गौशिया मैदान (ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-5) और फेज-1 की ओर ले गए और उसके साथ गंभीर मारपीट की।1789713130021

बचाने आई मां और दोस्त पर भी हुआ हमला

पीड़ित की मां शबाना खातून के अनुसार, बेटे को जबरन ले जाते देख वे और अमीर हमजा का एक दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़े। आरोपियों ने मां के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जबकि बीच-बचाव करने आए दोस्त के सिर पर गंभीर चोट मार दी। घायल दोस्त को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पीड़ित मां शबाना खातून ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वकार पठान, जीशान, अमन, अयान और अरमान को आरोपी बनाया है। उनका आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उनके बेटे को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस जांच और पुरानी रंजिश का कोण

घटना के बाद मानगो थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा नजर आ रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

तीसरी धारा न्यूजअपराध पर नजर, सच की खबर

error: Content is protected !!