ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

मंदिर के सामने शराब दुकान मामला: टाइगर क्लब का दावा– बिना शिफ्ट किए आंदोलन खत्म कराने की रची गई साजिश

जमशेदपुर (तीसरी धारा न्यूज): जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध मंदिर के ठीक सामने संचालित शराब दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुँच गया है। शराब दुकान हटाने की माँग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने प्रशासन और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।IMG 20260726 WA0009

​आजाद गिरी के अनुसार, शराब दुकान के ठेकेदार रौशन सिंह ने उनसे संपर्क कर दावा किया था कि आबकारी विभाग और जुगसलाई थाना प्रभारी के निर्देशानुसार दुकान को मौके से हटाकर किसी दूसरी जगह स्थानांतरित (शिफ्ट) कर दिया गया है। ठेकेदार की ओर से आग्रह किया गया कि अब जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जारी आंदोलन को समाप्त कर दिया जाए।

​मौके पर खुली दावों की पोल

​टाइगर क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि इस दावे की जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने क्लब के सदस्य अमन पांडे को तुरंत स्टेशन रोड भेजा। लेकिन जब अमन पांडे ने मौके का मुआयना किया, तो सामने आया कि शराब दुकान अब भी बिना किसी बदलाव के मंदिर के पास ही बेधड़क चलाई जा रही है।

​”हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

​आजाद गिरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को भ्रामक जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे सीधे तौर पर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ और सामाजिक शांति को भंग करने की एक नाकाम कोशिश करार दिया।

​उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने इस पूरे मामले में पारदर्शी और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो टाइगर क्लब शांत नहीं बैठेगा। संगठन जल्द ही जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलकर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएगा और आंदोलन को उग्र रूप देगा।

​आजाद गिरी, अध्यक्ष (जमशेदपुर टाइगर क्लब):

​“हमें आबकारी विभाग और पुलिस के हवाले से बताया गया कि दुकान हटा दी गई है, लेकिन हमारी पड़ताल में दुकान वहीं चलती पाई गई। लोगों और आंदोलनकारियों को इस तरह गुमराह करना बेहद गंभीर बात है। हम प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की माँग करते हैं। अगर तुरंत समाधान नहीं निकाला गया, तो टाइगर क्लब सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगा।”

 

​रिपोर्ट: अंकित सिन्हा (जमशेदपुर)

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!