ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा: DBMS स्कूल के बाहर कार को टक्कर मारने का मामला; नाबालिग चला रहा था इनोवा, पुलिस ने वाहन किया जब्त

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर

​कदमा स्थित डीबीएमएस (DBMS) इंग्लिश स्कूल के बाहर खड़ी कार में जोरदार टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल की गई इनोवा कार को जब्त कर लिया है और उसकी तकनीकी व दस्तावेजी जांच शुरू कर दी है।dbms girls high school kadma jamshedpur schools 2stbil8

​CCTV फुटेज से खुले राज, चालक निकला नाबालिग

​घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण साक्ष्य लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने वहां खड़ी कार को सीधी टक्कर मारी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दुर्घटना के वक्त इनोवा कार को एक नाबालिग चला रहा था।20220105033033 innova crysta

​वाहन मालिक पर भी गिर सकती है गाज

​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना के मामले में कानूनी धाराओं के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में यह साबित हो जाता है कि गाड़ी जानबूझकर नाबालिग को चलाने के लिए दी गई थी, तो इनोवा के वाहन स्वामी (Owner) के खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​20 जुलाई को हुआ था हादसा

​गौरतलब है कि यह हादसा बीते 20 जुलाई को हुआ था। इनोवा की भीषण टक्कर से खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, वहीं कार चालक राजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

​– तीसरी धारा न्यूज ब्यूरो, जमशेदपुर

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!