ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर को डॉ. अजय कुमार जैसे सख्त एसपी की जरूरत, बिष्टुपुर मामले में सीएम की कार्रवाई का स्वागत: संजीव रंजन

तीसरी धारा न्यूज (जमशेदपुर): शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और हाल ही में बिष्टुपुर में हुई गंभीर आपराधिक घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजीव रंजन ने देर रात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को नाकामी के चलते तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का मुख्यमंत्री का फैसला यह साबित करता है कि राज्य में आपराधिक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।IMG 20260701 WA0001

​मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई की सराहना करने के साथ ही संजीव रंजन ने शहर की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीर चिंता भी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से बेहद अहम मांग करते हुए कहा कि जमशेदपुर को इस समय शांत और सुरक्षित बनाने के लिए पूर्व आईपीएस डॉ. अजय कुमार जैसे बुलंद और बेहद सख्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) की सख्त जरूरत है।b 1

​”वाहन जांच के नाम पर हो रही है सिर्फ धन उगाही”

​संजीव रंजन ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “क्या पुलिस प्रशासन का काम अब केवल वाहन जांच के नाम पर आम लोगों को परेशान करना और धन उगाही करना ही रह गया है?” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का ध्यान मुख्य अपराधों को रोकने के बजाय आम नागरिकों को तंग करने पर ज्यादा है।

​नशे की लत से बढ़ रहा है अपराध

​कांग्रेस महामंत्री ने रेखांकित किया कि जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही नशे की लत ही आपराधिक घटनाओं की मुख्य वजह बनती जा रही है। युवा पीढ़ी को गर्त में धकेलने वाले इस रैकेट और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक कड़क पुलिस कप्तान का होना अनिवार्य है।a 2

​उन्होंने याद दिलाया कि जमशेदपुर शुरू से ही अपनी शांति, सौहार्द और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। इसी सुरक्षित माहौल के कारण ही बड़े-बड़े उद्योग घराने यहां लगातार फल-फूल रहे हैं और निवेश कर रहे हैं। अगर शहर की शांति भंग होती है, तो इसका सीधा असर यहां के औद्योगिक विकास पर पड़ेगा। संजीव रंजन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे जमशेदपुर की इस जरूरत को समझते हुए जल्द से जल्द कड़े कदम उठाएं।

​– तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!