ताजा खबर
शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्वशिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

हजूर साहिब एक्ट विवाद: सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने सीएम फडणवीस के फैसले का किया स्वागत, बनेगी विशेष समिति

जमशेदपुर / मुंबई:

महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तख्त सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब के प्रबंधन से जुड़े विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिए गए एक संवेदनशील फैसले का झारखंड भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने पुरजोर स्वागत किया है।IMG 20260627 WA0049

​देश-विदेश के सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह निर्णय लिया है कि ‘हजूर साहिब बिल, 2026’ को विधानसभा में पेश करने से पहले सिख विद्वानों, जत्थेबंदियों और संबंधित हितधारकों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार इसके लिए एक विशेष समिति का भी गठन करने जा रही है।b 1

​सिखों की भावनाओं का हुआ सम्मान: सोमू

​जमशेदपुर के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा:

​”श्री हजूर साहिब सिखों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण तख्त है। इसलिए, वहां के प्रबंधन या नियमों से जुड़े किसी भी कार्य में सिख समुदाय और विद्वानों की राय लेना बेहद आवश्यक है। सरकार का यह फैसला लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करता है।”

a 2

​भाजपा सिख पंथ की गरिमा के लिए प्रतिबद्ध

​सोमू ने सिखों की चिंताओं पर त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा से सिख पंथ की गरिमा, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है और इस फैसले ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है।

​स्रोतः तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!