ताजा खबर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापनजमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

एक नई सोच, एक नई धारा

ओडिशा में भ्रष्टाचार का ‘कुबेर’ गिरफ्तार: कोयला कारोबारी से रिश्वत लेते धराया माइन्स डिप्टी डायरेक्टर, फ्लैट से मिला ₹4 करोड़ कैश

1002445262

​कटक/भुवनेश्वर: ओडिशा के विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कटक में तैनात खान विभाग (Mines) के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को ₹30,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लेकिन असली धमाका तब हुआ जब विजिलेंस की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

1002445262

​ट्रॉली बैग में भरा था नोटों का ढेर

​गिरफ्तारी के बाद जब विजिलेंस अधिकारियों ने मोहंती के भुवनेश्वर स्थित आलीशान फ्लैट पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर सबकी आंखें फटी रह गईं। एक बड़े ट्रॉली बैग में ठूंस-ठूंस कर भरे गए करीब ₹4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं। नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि गिनती के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा।

  • ​बरामदगी का विवरण:
    • ​नकद: ₹4 करोड़ से अधिक (गिनती अभी भी जारी है)।
    • ​सोना: 130 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवर।
    • ​ऑफिस कैश: दराज से ₹1.5 लाख से अधिक की नकदी बरामद।

​पुश्तैनी घर से लेकर दफ्तर तक छापेमारी

​विजिलेंस की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी, जिसमें भुवनेश्वर के दो महलनुमा घर, भद्रक के मठसाही स्थित पुश्तैनी आवास और कटक स्थित कार्यालय शामिल हैं। स्थानीय मीडिया इसे ओडिशा के प्रशासनिक इतिहास की सबसे बड़ी रेड में से एक बता रहा है।

​कैसे फंसे देबब्रत मोहंती?

​जानकारी के अनुसार, मोहंती ने एक कोयला कारोबारी से उसके डिपो के संचालन और ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति देने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। कारोबारी ने इसकी गुप्त सूचना विजिलेंस विभाग को दे दी। मंगलवार की रात जैसे ही डिप्टी डायरेक्टर ने ₹30,000 की राशि स्वीकार की, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया।

​जांच का दायरा बढ़ा

​देबब्रत मोहंती की आय से अधिक संपत्ति (DA Case) के मामले में जांच अब और तेज हो गई है। विजिलेंस अधिकारी उनके बैंक खातों, निवेश के दस्तावेजों और बेनामी संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस गिरफ्तारी ने पूरे खान विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!