ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिक खेलकूद सम्पन्न; अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा ने कहा- ‘अनुशासन ही सफलता की कुंजी’

IMG 20260221 WA0076 scaled

​आदित्यपुर, 22 फरवरी 2026: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। खेल, उत्साह और अनुशासन के इस महासंग्राम में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस की भावना को जागृत करना रहा।

1002431807

​मशाल प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य आगाज

​समारोह की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन, फ्लैग मार्च और आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया गया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य शंभू महतो, संध्या महतो, कुलाधिपति सुखदेव महतो और अनिता महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग नृत्य ने सभी का मन मोह लिया, वहीं छात्रा सुप्रिया जोंको ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।

​लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन जरूरी: अरुणा मिश्रा

​मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि करियर का एक शानदार विकल्प है। उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि वे जंक फूड से दूर रहें और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अनुशासन ही आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकता है।

​विजेताओं की सूची (मुख्य स्पर्धाएं):

​श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बालक एवं बालिका वर्ग)

स्पर्धाप्रथम (बालक)प्रथम (बालिका)
100 मीटरहेमंत महतोशशि प्रभा बिलुंग
200 मीटरसागर महाकुड़प्रीति डुंगडुंग
400 मीटरहेमंत महतोसुखमती तिरिया
800 मीटरहेमंत महतोउषा महतो
वॉकिंगसागर महाकुड़सुप्रिया जोंको
जैवलिन थ्रोसागर महाकुड़निशा कंडेयांग

श्रीनाथ विश्वविद्यालय (बालक एवं बालिका वर्ग)

स्पर्धाप्रथम (बालक)प्रथम (बालिका)
100 मीटरसोनू कुमारमैडी हेम्ब्रम
200 मीटरसोनू कुमारमैडी हेम्ब्रम
400 मीटरमेघराज सोरेनमैडी हेम्ब्रम
800 मीटरसागर कुम्भकाररिमझिम कुमारी
शॉटपुटमृत्युंजय पाठकफुलमती सुंडी
डिसकस थ्रोआकाश दासकिश्टोमनी कुमारी

खेल भावना का दिखा अद्भुत संगम

​प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400 और 800 मीटर की दौड़ के साथ-साथ शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से हेमंत महतो और सागर महाकुड़ ने कई श्रेणियों में बाजी मारी, वहीं श्रीनाथ विश्वविद्यालय की मैडी हेम्ब्रम और रिमझिम कुमारी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

​कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!