ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: “बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” – विहिप की खुली अपील

1002431138

​जमशेदपुर/जुगसलाई: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। शनिवार को जुगसलाई नगर परिषद पार्क में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने ‘हिंदुत्व और राष्ट्रवाद’ के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। विहिप के सिंहभूम विभाग मंत्री अरुण सिंह ने जनता से सीधे तौर पर अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के बेहतर भविष्य के लिए “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प के साथ एकजुट होना अनिवार्य है।

1002431138

​तेजी से बदलती डेमोग्राफी और ‘लैंड जिहाद’ पर प्रहार

​प्रेस को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने जुगसलाई की बदलती जनसंख्या स्थिति (डेमोग्राफी) पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि:

  • ​क्षेत्र में एक विशेष समुदाय की जनसंख्या में कृत्रिम रूप से वृद्धि की गई है।
  • ​बाहर से आने वाले लोगों को बाहुबली और आपराधिक छवि वाले हिदायतुल्ला खान का संरक्षण प्राप्त है।
  • ​महतो पाड़ा रोड स्थित सरकारी तालाब को रातों-रात भरकर वहां अवैध बसावट कराई गई है, जो सरकारी भूमि पर कब्जे का ज्वलंत उदाहरण है।

​“सैडो अध्यक्ष” के खतरे से किया आगाह

​विहिप नेता ने विपक्षी प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “गूंगी गुड़िया” करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष चुनाव जीतता है, तो असल सत्ता हिदायतुल्ला खान के हाथों में होगी, जो “सैडो अध्यक्ष” (Shadow Chairman) के रूप में काम करेंगे। सिंह ने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति में भविष्य में सरस्वती पूजा, रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर पथराव और व्यवधान की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे हिंदू समाज के लिए पूजा-पाठ करना भी मुश्किल हो जाएगा।

​रिंकू सिंह को बताया ‘राष्ट्रवादी विकल्प’

​अरुण सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा और हिंदुत्व के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रवादी महिला प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने नारा दिया कि “बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे,” जिससे स्पष्ट है कि विहिप इस चुनाव को केवल नगर विकास नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता के चुनाव के रूप में देख रही है।

​उपस्थिति:

इस प्रेसवार्ता में विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रका भगत, हिंदू पीठ के महासचिव दिलजॉय बोस, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, गोपी राव, सबिता सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!