ताजा खबर
जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायलजमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल

एक नई सोच, एक नई धारा

धनबाद में खूनी सियासत की आहट? सिंह मेंशन पर आधी रात बमबाजी, बाल-बाल बचे संजीव सिंह और रागिनी सिंह

1002348697

​धनबाद। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच कोयलांचल एक बार फिर बम धमाकों की गूंज से दहल उठा है। रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित ‘सिंह मेंशन’ पर बाइक सवार अपराधियों ने दो बम फेंके। इस हमले ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी को भी तनावपूर्ण बना दिया है।

1002348697

​वारदात: आधी रात को मची अफरातफरी

​जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच की है।

  • ​हमले का तरीका: बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक के बाद एक दो बम फेंके।
  • ​विस्फोट का स्थान: एक बम गेट के भीतर फटा, जहाँ अक्सर लोग बैठक करते हैं। दूसरा बम बाहर गिरा।
  • ​हताहत: गनीमत रही कि जिस वक्त विस्फोट हुआ, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

​घटना के वक्त अंदर मौजूद थे विधायक और पूर्व विधायक

​धमाके के समय झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह और उनकी पत्नी वर्तमान विधायक रागिनी सिंह आवास के भीतर ही थे। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी और परिजन बाहर की ओर दौड़े, लेकिन अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • ​सीसीटीवी की तलाश: पुलिस ने सिंह मेंशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) कब्जे में ले लिया है।
  • ​संदिग्धों की पहचान: आसपास के इलाकों और स्टील गेट के पास लगे अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
  • ​एसपी का बयान: सिटी एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है।

​चुनाव से जुड़ा है घटनाक्रम?

​यह हमला उस वक्त हुआ है जब पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मंगलवार (कल) को उनका नामांकन होना है। नामांकन से ठीक 36 घंटे पहले हुई इस बमबाजी को राजनीतिक हलकों में शक्ति प्रदर्शन या डराने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है।

​”सिंह मेंशन हमेशा से धनबाद की राजनीति का धुरी रहा है। चुनाव से ठीक पहले इस तरह का हमला कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है।”

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!