ताजा खबर
जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्मानाजमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना

एक नई सोच, एक नई धारा

भीषण सड़क हादसा: बुंडू में ट्रेलर से टकराया हाइवा, केबिन में फंसने से चालक की दर्दनाक मौत

1002299877

​बुंडू (रांची): रांची-जमशेदपुर मार्ग (NH-33) पर दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक खाली हाइवा सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से जा टकराया, जिससे हाइवा चालक बुधन लाल उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

1002299877

​केबिन में घंटों फंसा रहा शव

हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चालक के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला जा सका।

​खड़े ट्रेलर से हुई भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, मुलतानी मिट्टी लादकर ओडिशा जा रहा एक ट्रेलर नवाडीह के पास खराब (ब्रेकडाउन) होकर सड़क किनारे खड़ा था। ट्रेलर का चालक जितेंद्र भाई पास ही आग ताप रहा था, तभी रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

​जाम से जूझते रहे राहगीर

हादसे के कारण हाईवे के एक लेन पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, फोरलेन सड़क होने के कारण पुलिस ने दूसरे लेन से यातायात को संचालित किया, जिससे वाहनों की आवाजाही जारी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और अंधेरा माना जा रहा है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!