ताजा खबर
शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्वशिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: चंद्रवंशी एकता सह वार्षिक उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, समाज को एकजुट करने का संकल्प

1002292719

​जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल ऑडिटोरियम में ‘झारखंड चंद्रवंशी सभा, जमशेदपुर’ द्वारा चंद्रवंशी एकता सह वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए, जहाँ समाज की एकजुटता और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

1002292716 1

​मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में:

  • ​श्री सरजू राय, विधायक (पश्चिम विधानसभा)
  • ​संजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि
  • ​राजन कुमार, थाना प्रभारी (साइबर क्राइम, बिस्टुपुर)
  • ​वीरेंद्र सिंह, प्रोपराइटर (शिवम कंस्ट्रक्शन)
  • ​बिहार से आए विशेष अतिथि: विद्यापति चंद्रवंशी, रवि वात्सायन, सुबोध कुमार और पिंटू कुमार चंद्रवंशी।

​सम्मान और सांस्कृतिक झलक

​उत्सव के दौरान समाज के बच्चों और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना आर्थिक और सक्रिय सहयोग देने वाले आजीवन सदस्यों को समाज की ओर से अंग वस्त्र और भगवान जरासंध जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

1002292749

​‘चंद्रवंशी एकता रथ’ से पूरे झारखंड को जोड़ने का लक्ष्य

​समाज के प्रधान सचिव राजकुमार चंद्रवंशी, अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी और संगठन मंत्री आनंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकता अनिवार्य है। उन्होंने बताया:

1002293288

​”साल 2025 में पूर्वी सिंहभूम से चंद्रवंशी एकता रथ निकालकर समाज को जोड़ने की जो शुरुआत हुई थी, उसे अब पूरे झारखंड में विस्तार दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य राज्य के हर चंद्रवंशी परिवार को एक बैनर तले लाना है।”

​इनकी रही सक्रिय भूमिका

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह, शंकर सिंह, राजेश वर्मा, सुनील सिंह, राम नारायण सिंह और आयुष कुमार सहित कार्यकारिणी के तमाम सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रेस, मीडिया और आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

1002292746 1
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!