ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

जुगसलाई में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

1002162716

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 24 दिसंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद खटाल मैदान के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) जमशेदपुर के निर्देशन में जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

1002162716

टीम द्वारा सूचना का सत्यापन करते हुए आजाद खटाल मैदान के समीप त्वरित छापामारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मौके से कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 7.66 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दानिश (34 वर्ष) शहजादा अंसारी (33 वर्ष) जुगसलाई निवासी के रूप में हुई है.

इस मामले में जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मो. दानिश का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध जुगसलाई, मानगो एवं कदमा थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट सहित कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं. वहीं अभियुक्त शहजादा अंसारी का भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!