ताजा खबर
फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनातीफेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि•बिष्टुपुर पथराव मामले में भाजपा नेता अजीत सिंह चन्द्रवंशी बोले- झड़प में मुझे भी आई चोट, निष्पक्ष हो उच्चस्तरीय जांच•बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती

एक नई सोच, एक नई धारा

बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में लगा मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

1002123858

बारीडीह स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन रविवार को किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रमुख डॉक्टर और विशेषज्ञों की टीम ने नि:शुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।

1002123858

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे डॉ. रितेश कांटिया (सुपर स्पेशलिस्ट – किडनी ट्रांसप्लांट), डॉ. दिव्या मंडल (कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. एम.ए. खान (फिजिशियन) तथा आखों के विशेषज्ञ डॉ. राज कपूर प्रसाद जिनके साथ उनकी फोर्टिस हॉस्पिटल की टीम और सदर अस्पताल की मेडिकल यूनिट। कैंप में लोगों की किडनी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर, दांत एवं आंखों की जांच नि:शुल्क की गई।

महिलाओं में बढ़ती सर्वाइकल कैंसर की समस्या को ध्यान में रखते हुए 15 से 26 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए नि:शुल्क वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 50 को टीका लगाया गया।डॉक्टरों के द्वारा लोगों को आवश्यक दवाइयां और परामर्श भी निःशुल्क प्रदान किए गए। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गुप्ता (गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष), राजेश प्रसाद (टेल्को प्रखंड अध्यक्ष), जसवीर सिंह जस्सी, सामंत कुमार, गुरमीत सिंह, मनोज सिंह, कामद जी, विजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आज़ाद, सुशील घोष, सनी सिंह, निखिल तिवारी, प्रसनजीत, दीपक कर्मकार, हरिहर प्रसाद, गौरव कुमार और रानी राव** सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आनंद बिहारी दुबे ने सभी डॉक्टरों विशेषकर फोर्टिस हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि, जनसेवा कांग्रेस की मूल भावना है, और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी निरंतर लगाए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँच सके।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!